इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

29.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ से पड़ने के बाद बल्लेबाज़ की तरफ उठकर आई गेंद जिसे हार्दिक ने बैकफुट से ब्लॉक कर दिया| 206/4 भारत|

29.5 ओवर (1 रन) ड्राइव किया गेंद को गैप में और एक आसान सा सिंगल हासिल किया|


29.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को गैप में खेला जहाँ से रन का मौका बन गया|

29.3 ओवर (4 रन) चौका!! ओहोहो!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए हार्दिक| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को कट किया, गैप मिला और बड़ी आसानी से एक बाउंड्री हार्दिक के खाते में चली गई| IND vs ENG: 3rd ODI: Hardik Pandya hits Reece Topley for a 4! IND 204/4 (29.3 Ov). CRR: 6.92

29.2 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर बल्ले का मुंह बंद करते हुए फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया| इसी के साथ भारत के 200 रन पूरे हुए|

29.1 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए अपने खाते में एक रन डाले|

रीस टॉपली को गेंदबाज़ी करने के लिए लाया गया|

28.6 ओवर (0 रन) ओह!! कैच का मौका और चूक गए लियाम| 44 रन पर पन्त को मिला भाग्य का साथ| सीधा उनकी ओर आई थी गेंद लेकिन उन्हें लगा कि लेग साइड पर जायेगी इसलिए पहले ही उसी दिशा में बढ़ चुके थे लेकिन पन्त का सीधा शॉट उनकी ओर ही आ गया| अंत में पैर लगाकर उसे पकड़ना चाहा लेकिन काफी दूर रही पैरों से लगने के बाद गेंद| मानो इस कैच को पूरी तरह से मिस्जज कर बैठे थे लियाम|

28.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से रन का मौका बन गया|

28.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

28.3 ओवर (4 रन) चौका!! कमाल का कट शॉट हार्दिक द्वारा| इस बार गैप हासिल किया पॉइंट और गली के बीच से एक आसान सा चौका अपने और टीम के खाते में डाल दिया| IND vs ENG: 3rd ODI: Hardik Pandya hits Liam Livingstone for a 4! IND 197/4 (28.3 Ov). CRR: 6.91

28.2 ओवर (2 रन) कट किया पॉइंट की तरफ गेंद को जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|

28.1 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से सिंगल हासिल किया|

27.6 ओवर (6 रन) एक और सिक्स!!! बैक टू बैक!!! कुछ इसी प्रकार की बल्लेबाज़ी की उम्मीद थी हार्दिक से और वैसा ही कुछ देखने को मिलता हुआ| इस बार भी पैरों की गेंद को लेग साइड पर स्लॉग कर दिया और पॉवर हिटिंग का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए कुंगफू पांड्या| IND vs ENG: 3rd ODI: It's a SIX! Hardik Pandya hits Moeen Ali. IND 190/4 (28.0 Ov). CRR: 6.79

27.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!! इस ओवर का दूसरा मैक्सिमम!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट की दिशा में उठाकर मारा| हार्दिक के बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में ही जाकर गिरी| IND vs ENG: 3rd ODI: It's a SIX! Hardik Pandya hits Moeen Ali. IND 184/4 (27.5 Ov). CRR: 6.61

27.4 ओवर (0 रन) सीधे बल्ले से गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला| गैप नहीं हासिल हुआ|

27.3 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ पन्त ने इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल हासिल किया|

27.2 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

27.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई| कुछ इसी प्रकार की समझदारी भरी बल्लेबाज़ी की दरकार| IND vs ENG: 3rd ODI: It's a SIX! Hardik Pandya hits Moeen Ali. IND 176/4 (27.1 Ov). CRR: 6.48

26.6 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन नही हुआ|

26.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन सका|

26.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड कर दिया|

26.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री पन्त के बल्ले से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ करारा संपर्क गेंद गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 3rd ODI: Rishabh Pant hits Liam Livingstone for a 4! IND 170/4 (26.3 Ov). CRR: 6.42

26.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! कदमो का इस्तेमाल करते हुए पन्त ने लगाया एक बड़ा हिट| ऊपर डाली गई गेंद को आगे आकर मिड ऑफ के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स| IND vs ENG: 3rd ODI: It's a SIX! Rishabh Pant hits Liam Livingstone. IND 166/4 (26.2 Ov). CRR: 6.3

26.1 ओवर (0 रन) आगे आकर पन्त ने इस गेंद को डिफेंड कर दिया था|

25.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और बेहतरीन ओवर की समाप्ति| अली ने दोनों ही बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है|

25.5 ओवर (0 रन) एक और बार विकेट लाइन पर थी गेंद जिसे टर्न के साथ बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

25.4 ओवर (0 रन) कसी हुई लाइन पर पन्त के लिए अली द्वारा होती हुई गेंदबाज़ी|

25.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से लेग साइड पर पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|

25.2 ओवर (0 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

25.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट