इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को धवन ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए 1 रन पूरा किया|

9.5 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से रोका|


9.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को रोहित ने पुल किया मिड विकेट की ओर| फील्डर पीछे मौजूद, 1 रन ही हासिल कर सके बल्लेबाज़|

9.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को धवन ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से 1 रन आया|

9.2 ओवर (0 रन) ओहो!!! अच्छी गेंदबाज़ी यहाँ पर बेन स्टोक्स के द्वारा देखने को मिला| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई| जिसको पॉइंट की ओर धवन कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद एक टप्पा खाकर कीपर के हाथ में गई|

9.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| रोहित ने उसे थर्ड मैन की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|

बेन स्टोक्स के हाथों में है अब ये गेंद, देखते हैं वो क्या कमाल दिखा पाते हैं?

8.6 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग लियाम द्वारा| फुल लेंथ डाईव लगाकर अपनी टीम के लिए दो महत्वपूर्ण रन बचाए| पैड्स लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया था| स्क्वायर लेग से भागते हुए लियाम ने अपने दाएं ओर डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के ठीक पहले रोक दिया| थर्ड अम्पायर ने काफी देर इसे चेक किया और अंत में दो रनों से सहमत हुए|

8.5 ओवर (1 रन) चतुराई के साथ बल्ले का मुंह खोलते हुए रोहित ने थर्ड मैन की तरफ खेला और एक रन चुरा लिया|

8.4 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! चालाकी भरी क्रिकेट भारतीय बल्लेबाजों द्वारा| ऊपर डाली गई थी जिसे मिड ऑफ़ फील्डर के बाएँ ओर पुश किया| जब तक गेंद को फील्ड किया जाता बल्लेबाजों ने सिंगल चुरा लिया|

8.3 ओवर (0 रन) एक और खराब गेंद थी जिसका फायदा नहीं उठा पाए धवन| ड्राइव तो किया था इस फुल गेंद को लेकिन ना ही गैप मिला और ना ही टाइमिंग थी|

8.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

8.1 ओवर (4 रन) खूबसूरत!! कड़ाकेदार शॉट!! तेज़ तर्रार और किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| IND vs ENG: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Mark Wood for a 4! IND 57/0 (8.1 Ov). CRR: 6.98

7.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ भारत का 50 रन पूरा होता हुआ| ओवर से आती हुई चौथी बाउंड्री यहाँ पर| फुल टॉस गेंद जिसको रोहित ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद नही बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 3rd ODI: Rohit Sharma hits Reece Topley for a 4! IND 53/0 (8.0 Ov). CRR: 6.63

7.5 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश किया और क्विक सिंगल हासिल किया|

7.4 ओवर (4 रन) ओहोहो!!! स्वीट टाइमिंग!!! इस बार कवर्स की दिशा में बढ़िया शॉट लगाया और पिछला ओवर जो मेडेन गया था उसकी भरपाई करते हुए| धवन पूरे लय में बल्लेबाज़ी करते हुए| भारत के लिए एक बेहतरीन शुरुआत| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसपर पैर निकालकर ड्राइव कर दिया और बाउंड्री अर्जित की| IND vs ENG: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Reece Topley for a 4! IND 48/0 (7.4 Ov). CRR: 6.26

7.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री  की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| IND vs ENG: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Reece Topley for a 4! IND 44/0 (7.3 Ov). CRR: 5.87

7.2 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया| लेकिन इस बार धवन को रन नही मिल सका|

7.1 ओवर (4 रन) चौका!!! कमाल का शॉट धवन के बल्ले से निकलता हुआ| 11 गेंदों पर भारत के खाते में जोड़ता हुआ रन| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| कोई मौका नही किसी भी फील्डर के पास गेंद को रोकने का यहाँ पर| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Reece Topley for a 4! IND 40/0 (7.1 Ov). CRR: 5.58

6.6 ओवर (0 रन) मार्क वुड का पहला ओवर रहा मेडेन!! कमाल की शुरुआत अपनी टीम के लिए वुड द्वारा| इस ओवर में रोहित शर्मा को पूरी तरह से बाधकर रखा और डिफेंड करने पर मजबूर किया|

6.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!!! इस ओवर में अभी तक एक भी रन नहीं आये हैं| इस गेंद को कट लगाने गए थे रोहित लेकिन थोड़ा सा नीची रही और कीपर के दस्तानों की ओर बढ़ गई|

6.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को रोहित ने सीधे बल्ले से मिड ऑन फील्डर की तरफ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|

6.3 ओवर (0 रन) ओह!!! बाल बाल बचे रोहित प्ले डाउन होने से!!! शरीर के पास की गेंद को बल्ले का मुंह खोलकर थर्ड मैन की दिशा में खेलना चाहते थे लेकिन गेंद अंदर की तरफ आई और बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर की तरफ गई|

6.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

6.1 ओवर (0 रन) वुड की पहली गेंद को रोहित ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| कवर्स फील्डर के आगे गिरी| रन का मौका नहीं बन पाया|

5.6 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

5.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल पैड्स को लगी और मिड ऑन की तरफ टप्पा खाकर गई| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|

5.4 ओवर (0 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

5.3 ओवर (0 रन) आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

5.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|

5.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद दो फील्डर के बीच से तेज़ी से निकल गई, डीप पॉइंट बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| IND vs ENG: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Reece Topley for a 4! IND 35/0 (5.1 Ov). CRR: 6.77

मैच रिपोर्ट