इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| एक बड़ी विकेट इस ओवर में रशीद को हासिल हुई| इस गेंद को कोहली ने डिफेंड करते हुए सम्मान दिया|

14.6 ओवर (3 रन) वाइड!! साथ में बाई के रूप में दो अतिरिक्त रन भी मिले| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाना चाहा लेकिन बीट हुए| कीपर बटलर से भी हुई चूक, फाइन लेग की दिशा में गई गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया|


14.5 ओवर (4 रन) पहली ही गेंद पर जड़ दिया है चौका| बाउंड्री के साथ कोहली ने खोला अपना खाता| खराब गेंद थी जिसे बैकफुट से पुल लगाया और स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ से गैप हासिल करते हुए अपने खाते में चार रन जोड़ दिए| IND vs ENG: 3rd ODI: Virat Kohli hits Adil Rashid for a 4! IND 107/1 (14.5 Ov). CRR: 7.21

विराट कोहली होंगे टीम इंडिया के लिए अगले बल्लेबाज़...

14.4 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! भारत को लगा पहला बड़ा झटका| हिट मैन एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने से चूके| आदिल रशीद ने किया अपना पहला शिकार| रोहित शर्मा 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को पढ़ नही सके रोहित| टर्न के साथ डिफेंड करने गए| लेकिन बॉल सीधी रही जिसके कारण पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए शर्मा जी और गेंद सीधे ऑफ स्टंप्स को जा लगी| रशीद ने अपनी टीम को दिलाया एक बड़ा ब्रेक थ्रो| 103/1 भारत| IND vs ENG: 3rd ODI: WICKET! Rohit Sharma b Adil Rashid 37 (37b, 6x4, 0x6). IND 103/1 (14.4 Ov). CRR: 7.02

14.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

14.2 ओवर (2 रन) छोटी डाली हुई गेंद को धवन ने मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए तेज़ी से 2 रन भागकर पूरा कर लिया|

14.1 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! ओह!!! बाल बाल बच गए धवन!!! पिचिंग आउट साइड लेग के कारण थर्ड अम्पायर ने इसे नॉट आउट करार दिया| रिव्यु लेने के बाद रिप्ले में देखने पर पता चला था कि गेंद का टप्पा लेग स्टम्प के बाहर पड़ रहा था| गेंद जाकर फ्रंट पैड्स पर लगी थी जिसके बाद एक बड़ी अपील हुई थी| अम्पायर के नकारने के बाद रिव्यु लिया गया था जो मेहमान टीम के पक्ष में नहीं गया| धवन को मिला भाग्य का साथ|

एलबीडबल्यू की बड़ी अपील| अम्पायर ने उसे नकार दिया, फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु!!

13.6 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, लेकिन तेज़ी से धवन ने पूरा किया 1 रन|

13.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को रोहित ने हलके हाथों से शॉर्ट कवर्स की ओर पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल पूरा किया|

13.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई गेंद 1 रन मिला|

13.3 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को धवन ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई गेंद जहाँ से मिला चार रन| IND vs ENG: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Ben Stokes for a 4! IND 97/0 (13.3 Ov). CRR: 7.19

13.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

13.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को रोहित ने डिफेंड कर दिया|

12.6 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को फ्लिक किया| गैप में गई गेंद जहाँ से रन का मौका बन गया| 92/0 भारत|

12.5 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड गेंद को हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए समझदारी के साथ सिंगल हासिल किया|

12.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 32वां अर्धशतक लगा दिया| पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 3rd ODI: FIFTY! Shikhar Dhawan completes 52 (44b, 9x4, 0x6). IND 90/0 (12.4 Ovs). CRR: 7.11

12.3 ओवर (1 रन) छोटी डाली गई गेंद को रोहित ने देखा और पॉइंट की ओर कट कर दिया| फील्डर पीछे मौजूद, लेकिन सिंगल लेने में हुए बल्लेबाज़ कामयाब|

12.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया|

12.1 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को धवन डिफेंड करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील जिसको अम्पायर ने नकारा|

11.6 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आये 8 रन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला जिसका पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाएँ ओर से तेज़ी से निकल गई डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| 84/0 भारत| IND vs ENG: 3rd ODI: Rohit Sharma hits Ben Stokes for a 4! IND 84/0 (12.0 Ov). CRR: 7

11.5 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए धवन ने उसपर पुल लगाया| मलान डीप में मौजूद जिन्होंने डाईव लगाकर गेंद को रोका और सिंगल में तब्दील किया|

11.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर पटकी हुई गेंद को पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

11.4 ओवर (1 रन) बाउंसर!!! काफी ऊपर थी ये गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

11.3 ओवर (1 रन) शॉर्ट आर्म जैब!!! स्क्वायर लेग पर इस शॉट के लिए फील्डर तैनात| रोहित को सिंगल से ही संतुष्ट होना पड़ेगा|

11.2 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

11.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

10.6 ओवर (4 रन) चौका!!! रोहित के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| इसी बीच गेंदबाज़ी के दौरान फिर से ज़मीन पर गिरे वुड| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए रोहित| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर जहाँ से मिला चार रन| IND vs ENG: 3rd ODI: Rohit Sharma hits Mark Wood for a 4! IND 76/0 (11.0 Ov). CRR: 6.91

10.5 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद को धवन ने मिड विकेट की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही मिल सका|

10.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को धवन ने सीधे बल्ले से रोका|

10.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|

10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को धवन ने पुल किया मिड विकेट की दिशा में, फील्डर फाइन लेग से भागते हुए आए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से नही रोक सके| IND vs ENG: 3rd ODI: Shikhar Dhawan hits Mark Wood for a 4! IND 71/0 (10.2 Ov). CRR: 6.87

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में धवन ने खेलते हुए 2 रन पूरा किया|

मैच रिपोर्ट