भारत बनाम ज़िम्बाब्वे लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ज़िम्बाब्वे और भारत के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे लेटेस्ट स्कोर

29.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|

29.5 ओवर (1 रन) इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|


29.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

29.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

29.2 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

29.1 ओवर (1 रन) हवा में गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर के पास टप्पा खाकर गई| एक रन मिल गया|

28.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं हासिल हुआ| 111/8 ज़िम्बाब्वे|

28.5 ओवर (1 रन) लेंथ बॉल को मिड ऑफ़ की तरफ खेला, एक ही रन हासिल हुआ|

28.4 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

ड्रिंक्स ब्रेक!! 110/8 ज़िम्बाब्वे, भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है बल्लेबाज़ी टीम| कप्तान चकाब्वा को छोड़ दें तो कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ इस भारतीय गेंदबाजी लाइन अप के सामने टिक नहीं पाया| अब देखना ये है कि आखिरी के दो बल्लेबाज़ स्कोर को कितना लम्बा लेकर जा पाते हैं..

रिचर्ड नगरवा को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया है...

28.3 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!!! जिम्बाब्वे का रिव्यु हुआ बेकार!!! आठवां झटका यहाँ पर मेज़बान टीम को लगता हुआ!!! अक्षर पटेल के हाथ लगी के और विकेट| ल्यूक जोंग्वे 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्ल्लेबज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अंदर आई और सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु जिसके बाद अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधा मिडिल स्टंप्स पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 110/8 जिम्बाब्वे| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: WICKET! Luke Jongwe lbw b Axar Patel 13 (23b, 2x4, 0x6). ZIM 110/8 (28.3 Ov). CRR: 3.86

28.2 ओवर (0 रन) कैच का मौका था यहाँ पर कीपर के पास लेकिन हाथ से निकलता हुआ!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और कीपर के पैड्स को जा लगी| बाल बाल बचे बल्लेबाज़|

28.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

27.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर खेला| एक रन मिल गया|

27.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

27.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

27.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

27.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

27.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

26.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| कोई रन नहीं हुआ|

26.5 ओवर (0 रन) बैकफुट से जाकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|

26.4 ओवर (0 रन) इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

ब्रैड एवांस अब बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे...

26.3 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! मेज़बान टीम को लगा बड़ा झटका!!! कप्तान रेगिस चकाब्वा 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अक्षर पटेल के हाथ लगी पहली विकेट| विकेट लाइन पर डाली गई तेज़ गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका और गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से निराश दिखाई दिए| 107/7 जिम्बाब्वे| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: WICKET! Regis Chakabva b Axar Patel 35 (51b, 4x4, 0x6). ZIM 107/7 (26.3 Ov). CRR: 4.04

26.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

26.1 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से दो रन ले लिया|

25.6 ओवर (4 रन) चौका!!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर ल्यूक जोंग्वे के द्वारा लगाया गया!!! बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: Luke Jongwe hits Prasidh Krishna for a 4! ZIM 105/6 (26.0 Ov). CRR: 4.04

25.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

25.4 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: Luke Jongwe hits Prasidh Krishna for a 4! ZIM 101/6 (25.4 Ov). CRR: 3.94

25.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

25.2 ओवर (2 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

25.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|

मैच रिपोर्ट