ज़िम्बाब्वे बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ज़िम्बाब्वे और भारत के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ज़िम्बाब्वे बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ज़िम्बाब्वे बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

19.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा| 20 ओवर के बाद 78/5 जिम्बाब्वे|

19.5 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|


19.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

19.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल बाल बच गए चकाब्वा!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ने बल्ले का किनारा ले लिया था और उसके बाद जाकर पैड्स से टकराई थी| एक हलके से एज ने बल्लेबाज़ को बचा दिया यहाँ पर| फील्ड अम्पायर को बदलना पड़ा अपना फैसला| सब हैरान रह गए| आगे की गेंद को डिफेंड करने गए थे और टर्न से बीट होते हुए पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|

19.2 ओवर (0 रन) इस बार मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन सका|

19.1 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|

18.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 76/5 ज़िम्बाब्वे|

18.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| दूसरे बल्लेबाज़ रन लेना चाहते थे लेकिन कृष्णा ने बॉल को खुद फील्ड करते हुए रन लेने से रोक दिया|

18.4 ओवर (0 रन) इस बार उछाल भरी गेंद को परख नहीं पाए बल्लेबाज़| बल्ले के स्टीकर पर लगकर मिड ऑफ़ की तरफ चली गई गेंद और नो मेंस लैंड में जा गिरी|

18.3 ओवर (1 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| तेज़ी से रन के लिए भागे| बल्लेबाज़ी एंड पर फील्डर का थ्रो भी आया लेकिन विकटों से नहीं टकराया|

18.2 ओवर (0 रन) शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं होगा|

18.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

17.6 ओवर (2 रन) बैकफुट पंच लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| फील्डर थोड़ा सुस्त गेंद पर आये इस वजह से बल्लेबाजों ने मौका पाया और दूसरा रन भी चुरा लिया| बढ़िया क्रिकेट ज़िम्बाब्वे द्वारा|

17.5 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!

17.4 ओवर (1 रन) इस बार ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|

17.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|

17.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

17.1 ओवर (1 रन) पहल;इ गेंद पर सिंगल आता हुआ| मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई कृष्णा के एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 71/5 ज़िम्बाब्वे|

16.5 ओवर (0 रन) ओह!! बढ़िया गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

16.5 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

16.4 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

16.3 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ रायन बर्ल ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: Ryan Burl hits Prasidh Krishna for a 4! ZIM 70/5 (16.3 Ov). CRR: 4.24

16.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

रायन बर्ल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! बड़ी मछली जाल में फंस गई| इन्फॉर्म बल्लेबाज़ सिकंदर महज़ 12 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए| प्रसिद्ध को मिल गई आज की सबसे बड़ी विकेट| कृष्णा ने ऑफ़ स्टम्प पर अपने टप्पे को रखा| बल्लेबाज़ को उस गेंद को खेलने पर मजबूर किया| डिफेंड करने गए और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े फील्डर धवन के हाथों में चली गई| ऐसा लगा कि उछाल की वजह से चकमा खा गए रज़ा| 66/5 ज़िम्बाब्वे| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: WICKET! Sikandar Raza c Shikhar Dhawan b Prasidh Krishna 12 (17b, 1x4, 0x6). ZIM 66/5 (16.1 Ov). CRR: 4.08

15.6 ओवर (1 रन) फिर से उसी दिशा में गेंद को स्वीप किया लें इस बार फील्डर मुस्तैद| सिंगल से ही काम चलाना पड़ा|

15.5 ओवर (2 रन) एक बार फिर से रज़ा ने एंगल का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिशा में बॉल को स्वीप कर दिया और दो रन हासिल किया|

15.4 ओवर (1 रन) लीडिंग एज!! पॉइंट की तरफ गैप में जा गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ| टर्न को पढ़ नहीं पाए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर|

15.3 ओवर (1 रन) इस बार टर्न होकर अंदर आई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|

15.2 ओवर (2 रन) लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप किया फाइन लेग की दिशा में और गैप से दो रन हासिल किये|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|

मैच रिपोर्ट