भारत बनाम ज़िम्बाब्वे लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ज़िम्बाब्वे और भारत के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) एक और बढ़िया गेंद!! प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

14.5 ओवर (0 रन) कमाल की गेंद प्रसिद्ध द्वारा!! लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|


14.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

14.3 ओवर (1 रन) इस बार भी पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

14.2 ओवर (2 रन) लेग बाई के रूप में दो और रन मिल जाएगा| पैड्स को लगकर कीपर के बाएँ ओर से निकली गेंद| संजू ने उसे रोकना का भरपूर प्रयास किया लेकिन असफल रहे| फाइन लेग फील्डर ने उसे रोका|

14.1 ओवर (2 रन) फुल लेंथ गेंद, फ्लिक किया उसे और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल एक साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

13.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|

13.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

13.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

13.2 ओवर (0 रन) इस बार फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|

13.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

कुलदीप यादव को बुलाया गया है...

ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 13 ओवर के बाद 52/4 जिम्बाब्वे| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान रेगिस चकाब्वा के साथ सिकंदर रजा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| भारतीय टीम ने अपने दोनों रिव्यु फ़िलहाल तो गंवा दिया है|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| 52/4 है ज़िम्बाब्वे|

12.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का अब दोनों रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| | एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद स्विंग होकर लेग स्टम्प को मिस कर रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| गुड लेंथ से पड़ने के बाद काफी अंदर की तरफ आई थी बॉल और बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी|

12.4 ओवर (4 रन) पहला चौका रज़ा के बल्ले से आता हुआ| इसी एक साथ ज़िम्बाब्वे का 50 रन भी पूरा हो गया| टेक्स्ट बुक कवर ड्राइव देखने को मिला!!! गेंदबाज़ इससे निराश नहीं होंगे, क्योंकि ये शॉट आला दर्जे का था| फुल लेंथ बॉल थी चौथे स्टम्प पर| पैर निकालकर उसे ड्राइव कर दिया कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच| गैप मिला और गेंद बड़ी खूबसूरती से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: Sikandar Raza hits Deepak Chahar for a 4! ZIM 52/4 (12.4 Ov). CRR: 4.11

12.3 ओवर (1 रन) सिंगल| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट| गैप से एक रन मिला|

12.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

11.6 ओवर (4 रन) ओहोहो!!! ये लीजिये कप्तान अपने रंग दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं| बैक टू बैक चौका! सामने की तरफ खेल रहे हैं| शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 46/4 ज़िम्बाब्वे| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: Regis Chakabva hits Mohammed Siraj for a 4! ZIM 46/4 (12.0 Ov). CRR: 3.83

11.5 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया शॉट!! इससे मेजबानों के ऊपर से थोड़ा दबाव ज़रूर कम होगा| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ के बाएँ ओर से ड्राइव करते हुए गैप हासिल किया और अपने लिए चार रन बटोर लिए| बल्लेबाज़ को इससे काफी आत्मविश्वास आएगा| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: Regis Chakabva hits Mohammed Siraj for a 4! ZIM 42/4 (11.5 Ov). CRR: 3.55

11.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ लाइन की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का कोई मौका नहीं बन सका| दबाव बल्लेबाज़ी टीम पर साफ़ झलकता हुआ|

11.3 ओवर (0 रन) इस बार पैड्स की गेंद पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

11.2 ओवर (0 रन) कैच की हलकी सी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|

11.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

10.6 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

10.5 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री कप्तान के बल्ले से आती हुई| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| लो फुल टॉस आई बल्ले पर बॉल, फ्लिक किया उसे मिड विकेट की तरफ और चार रन हासिल किये| ज़िम्बाब्वे vs भारत: 1st ODI: Regis Chakabva hits Deepak Chahar for a 4! ZIM 37/4 (10.5 Ov). CRR: 3.42

10.4 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेला| गैप में गई बॉल जहाँ से दो रन मिल गया|

10.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

10.2 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

रेगिस चकाब्वा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडब्ल्यू!!! डेड प्लम्ब!! दीपक चाहर के हाथ लगी तीसरी सफलता| मधेवीरे महज़ 5 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| पिछले 6 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी है मेज़बान टीम| मिडिल स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल लेंथ आउटस्विंगर| क्रॉस खेलने चले गए इस वजह से गेंद की लाइन से पूरी तरह से चकमा खा गए| पिछले पैड्स पर जाकर लगी गेंद लेट स्विंग होने के बाद| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| 31/4 ज़िम्बाब्वे|

मैच रिपोर्ट