भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 115/4 अफ्रीका, 30 गेंदों पर 34 रनों की दरकार| 14.5 ओवर (4 रन) चौका! पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| कोई फील्डर नहीं था वहां पर जिसकी वजह से एक आसान सा चौका हासिल हो गया| भारत अब जीत से धीरे-धीरे दूर होता हुआ दिखाई दे रहा है| 14.4 ओवर (1 रन) हलकी सी अपील एलबीडबल्यू की लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| डाउन द लेग थी बॉल!! लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| 14.3 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं| ऐसा लगा कि गति से बीट हुए मिलर यहाँ पर| 14.2 ओवर (1 रन) सिंगल, गुड लेंथ गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| 14.1 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं| 13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को गैप में पंच किया और एक रन मिला| 108/4 भारत| 13.5 ओवर (6 रन) छक्का! पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी| मुकाबला पूरी तरह से मेहमान टीम के पक्ष में झुकता हुआ| 13.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| 13.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ क्लासेन ने अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया| भारत के खिलाफ उनका ये दूसरा है| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दिए| आज उनको इस मुकाबले में मौका मिला और उसका पूरा फायदा उठाते हुए| हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर खेला और रन हासिल किया| 13.2 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| 13.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया| 12.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| अफ्रीका को जीत के लिए 42 गेंद पर 51 रन चाहिए| 12.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 12.4 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| 12.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!! बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर!! हवा में थी गेंद लेकिन गैप से निकल गई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| डेविड मिलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 12.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! युजवेंद्र चहल ने 64 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का किया अंत| 35 रन बनाकर कप्तान बवुमा लौटे पवेलियन| चहल को मिली उनकी पहली सफलता| क्या अब यहाँ से भारत मुकाबले में वापसी कर पाएगा? लेग स्पिन गेंद थी लेकिन लेंथ में थोड़ी छोटी| बल्लेबाज़ बैकफुट पर जाकर उसे पुल लगाने गए| टर्न से बीट हुए और गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प को उड़ा गई| भारत को यहाँ पर जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई| 93/4 अफ्रीका| 12.1 ओवर (4 रन) चौका! करारा शॉट मिड विकेट के ऊपर से चार रनों के लिए| जैसे ही आगे देखी गेंद उसे मिड विकेट की तरफ स्लॉग कर दिया और गैप से चार रन बटोरे| 11.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार पुल शॉट लगाकर गैप से दो रन ले लिया| 11.5 ओवर (2 रन) दुग्गी, लॉफ्ट किया गेंद को गैप में और दो रन हासिल कर लिया| 11.4 ओवर (4 रन) चौका! अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की दिशा से निकल गई बॉल और चार रन मिल गए| मिड विकेट की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन धीमी गति से चकमा खाए थे| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और सीमा रेखा की तरफ निकल गई बॉल| 11.3 ओवर (6 रन) पहले चौका और अब छक्का! काफी शानदार शॉट| क्लासेन पूरी तरह से गेंदबाजी से मानो खिलवाड़ करते दिख रहे हैं| एक बार फिर से बैकफुट पर जाकर बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| 11.2 ओवर (4 रन) चौका! काबिले तारीफ शॉट!! बैकफुट से पंच किया हो जैसे!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| 11.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में खेला और फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया| 10.6 ओवर (4 रन) तीसरा चौका इस ओवर का आता हुआ| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए क्लासेन ने गेंद को कवर्स बाउंड्री की तरफ मारा| एक बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से चौका मिल गया| 70/3 अफ्रीका| 10.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 10.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 10.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और बार थर्ड मैन की दिशा में खेला गया लेट कट शॉट और चौका हासिल हो गया| चतुराई भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही| 10.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर मिल जायेगा| शरीर पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| चालाकी भरी बल्लेबाज़ी कप्तान द्वारा| मैच रिपोर्टभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटSouth AfricaIndiaBarabati Stadium CuttackIndia vs South Africa 2022India vs South Africa 06/12/2022 insa06122022205733Cricketटिप्पणियांAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीअन्य खबरेंहिंदी के पेपर में पूछा- भूतकाल किसे कहते हैं? बच्चे ने दिए ऐसे मजेदार जवाब, आंसर शीट देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोगहूबहू वही आंखें, वही चेहरा, वही मुस्कुराहट, सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख हैरान रह गए फैंस, बोले- इसे कहते हैं कुदरत करिश्माबिना फ्रिज के पानी ठंडा करने के लिए महिला ने किया देसी जुगाड़, देखकर हैरान रह गए लोग, बोले- दीदी आप महान हैंदूल्हे की एंट्री पर दुल्हन ने काजोल के गाने पर झूमकर किया ऐसा डांस लोग भूल गए शादी, यूजर्स बोले- रोंगटे खड़े हो गएहाथी के पैरों से गलती से टकरा गया ज़मीन पर सो रहा कुत्ता, फिर हाथी ने जो किया, Video ने जीता लोगों का दिल