भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बाराबती स्टेडियम, कटक में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया| 10 ओवर के बाद 57/3 अफ्रीका, जीत के लिए 60 गेंद पर 92 रन चाहिए|

9.5 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|


9.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| एक रन आया|

9.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

9.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद टप्पा खाकर धीमी रही और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पा खाती हुई कीपर के हाथ में गई| रन का मौका नहीं मिल सका|

9.1 ओवर (4 रन) चौका!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| गैप में गई बॉल| फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Heinrich Klaasen hits Harshal Patel for a 4! SA 53/3 (9.1 Ov). Target: 149; RRR: 8.86

8.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| अफ़्रीकी टीम को जीत के लिए 66 गेंद पर 100 रन चाहिए|

8.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

8.4 ओवर (6 रन) सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: It's a SIX! Heinrich Klaasen hits Yuzvendra Chahal. SA 48/3 (8.4 Ov). Target: 149; RRR: 8.91

8.3 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर पुश किया| हवा में गई गेंद लेकिन गैप में जहाँ से बल्लेबाजों को दो रन मिल गया|

8.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Heinrich Klaasen hits Yuzvendra Chahal for a 4! SA 40/3 (8.2 Ov). Target: 149; RRR: 9.34

8.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बड़ा शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी|

7.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेलकर सिंगल लिया|

7.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

7.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया|

7.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

7.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| रन नहीं मिला|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

6.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद इस ओवर में हमें देखने को मिली| एक रन आउट का मौका यहाँ पर बन सकता था नॉन स्ट्राइकर एंड पर लेकिन बवुमा सही समय में वापिस अंदर आ गए| ये गेंद क्लासेन के पैड्स से लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई थी जहाँ से टेम्बा रन लेना चाहते थे लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई|

6.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.3 ओवर (0 रन) बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

6.2 ओवर (1 रन) एक रन ही मिल पायेगा यहाँ पर!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! अब यहाँ से अफ्रीकी टीम को साझेदारी की दरकार होगी...

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

5.5 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद!! इसे भी पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके बल्लेबाज़|

5.4 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

हेनरिक क्लासेन अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आयेंगे...

5.3 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! एक और झटका यहाँ पर अफ़्रीकी टीम को लगता हुआ!! पिछले मैच के हीरो रैसी वैन डर डुसेन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ये काफी बड़ी विकेट भारत के लिए मानी जा सकती है| भुवनेश्वर कुमार के हाथ लगी तीसरी विकेट| आज ये गेंदबाज़ कमाल की बोलिंग कर रहा है| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए| बॉल टप्पा खाकर अंदर की तरफ आती हुई रैसी को चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ कुछ देर तक बैठकर पिच को ही देखते रहे| 29/3 अफ्रीका|

5.2 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! डायरेक्ट हिट लेकिन बाल बाल बचे बल्लेबाज़!! सही समय पर बवुमा ने खुद को क्रीज़ में पहुँचाया!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लेने भागे| मिड ऑफ पर खड़े फील्डर ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद स्टंप्स पर लगी थी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| एक रन मिल गया यहाँ पर|

मैच रिपोर्ट