भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बाराबती स्टेडियम, कटक में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 28/2 अफ्रीका|

4.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को टेम्बा ने बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|


4.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| गैप में जाकर गिरी बॉल जहाँ से दो रन हासिल कर लिया गया|

4.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद!! इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

4.2 ओवर (4 रन) चौका! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Temba Bavuma hits Avesh Khan for a 4! SA 25/2 (4.2 Ov). Target: 149; RRR: 7.91

4.1 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| विकेट के पीछे से पन्त ने रिव्यु लेने का भी नहीं सोचा क्योंकि वो जानते थे कि लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी ये गेंद| अंदर आती गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

3.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

3.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार हलके हाथों से गैप में पुश करते हुए एक रन बटोरा|

3.4 ओवर (6 रन) छक्का! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: It's a SIX! Temba Bavuma hits Hardik Pandya. SA 20/2 (3.4 Ov). Target: 149; RRR: 7.90

3.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया|

3.2 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

3.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|

2.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! मिड ऑन की ओर गेंद को खेला| फील्डर यहाँ मौजूद, रन नहीं आया|

रैसी वैन डर डूसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

2.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट आवेश खान बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| बड़ी विकेट भुवि ने हासिल की| खतरनाक बल्लेबाज़ प्रिटोरियस महज़ 4 के स्कोर पर पवेलियन चलते बने| भुवि की नकल बॉल ने कर दिया कमाल| एक अच्छा हाई जज कैच स्क्वायर लेग बाउंड्री पर आवेश द्वारा लपका गया| भुवि जानते थे कि बल्लेबाज़ बड़ा शॉट लगाने को देखेंगे इसलिए धीमी गति से उन्हें चकमा दे दिया| लेग साइड पर हवा में गेंद को खेला| काफी ऊपर गई गेंद| फील्डर नीचे आये और एक बढ़िया कैच लपक लिया| 13/2 अफ्रीका| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: WICKET! Dwaine Pretorius c Avesh Khan b Bhuvneshwar Kumar 4 (5b, 1x4, 0x6). SA 13/2 (2.5 Ov). Target: 149; RRR: 7.92

2.4 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

2.3 ओवर (0 रन) इस बार भी बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन असफल रहे| मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप नहीं मिला|

2.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

2.1 ओवर (4 रन) चौका! ड्वेन को जिस काम के लिए भेजा गया है वैसा ही कुछ करते हुए| दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को मिड ऑफ़ की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Dwaine Pretorius hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! SA 13/1 (2.1 Ov). Target: 149; RRR: 7.63

1.6 ओवर (0 रन) वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|

1.5 ओवर (0 रन) एक और बार अंदर की तरफ गेंद को लाया और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

1.4 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री कप्तान बवुमा के बल्ले से आती हुई| इस गेंद को थर्ड मैन की दिशा में कट किया| स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई बॉल और बाउंड्री लाइन के पार कर गई| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Temba Bavuma hits Avesh Khan for a 4! SA 9/1 (1.4 Ov). Target: 149; RRR: 7.64

1.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

1.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

1.1 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं मिल सका|

ड्वेन प्रिटोरियस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

0.6 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई| रीजा 4 रन बनाकर पवेलियन की राह चलते बने| कमाल की इनस्विंगर और बल्लेबाज़ चारो खाने चित| गुड लेंथ से पड़कर अंदर आई बॉल| बल्लेबाज़ लाइन में आकर गेंद को डिफेंड करने गए लेकिन गति और स्विंग से चकमा खाए| बॉल बल्ले को पूरी तरह से बीट करते हुए ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| 5/1 अफ्रीका, लक्ष्य से 144 रन दूर| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: WICKET! Reeza Hendricks b Bhuvneshwar Kumar 4 (3b, 1x4, 0x6). SA 5/1 (1.0 Ov). Target: 149; RRR: 7.58

0.5 ओवर (0 रन) ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की इनस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|

0.4 ओवर (4 रन) चौका! पहली ही गेंद पर बाउंड्री के साथ हेंड्रिक्स ने खोला अपना खाता| खूबसूरत पंच शॉट!! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Reeza Hendricks hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! SA 5/0 (0.4 Ov). Target: 149; RRR: 7.45

0.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ खुला है बवुमा का खाता| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

0.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|