बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

बांग्लादेश और भारत के बीच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

बांग्लादेश बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

39.6 ओवर (1 रन) 1 रन|

39.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अनामुल हक़ बोल्ड एबादत होसैन| राहुल 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे| इसी के साथ भारत की आखिरी उम्मीद भी पवेलियन लौट गई| एबादत के खाते में गई तीसरी सफलता| बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| राहुल उसपर पुल शॉट लगाने चले गए| उछाल को परख नहीं सके और बल्ले का टॉप एज लेकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए एक बढ़िया कैच पकड़ा| अब यहाँ से सिराज को टीम के लिए रन्स बनाने होंगे| 178/9


39.4 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं लिया|

39.3 ओवर (4 रन) चौका! बहुमूल्य रन्स भारत के लिए आते हुए| नटराज शॉट!! एक और बाउंड्री राहुल के बल्ले से आती हुई| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| बांग्लादेश vs भारत: 1st ODI: KL Rahul hits Ebadot Hossain for a 4! IND 178/8 (39.3 Ov). CRR: 4.51

39.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

39.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! चिप शॉट राहुल के बल्ले से निकलता हुआ!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| बांग्लादेश vs भारत: 1st ODI: It's a SIX! KL Rahul hits Ebadot Hossain. IND 174/8 (39.1 Ov). CRR: 4.44

38.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ शाकिब के एक मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| 168/9 भारत|

38.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

38.4 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार काफी लो रही थी गेंद| सिराज ने सही समय पर उसे डिफेंड कर दिया| शाकिब को लगा था कि यहाँ एलबीडबल्यू का मौका बन सकता था लेकिन बल्लेबाज़ ने उसपर बल्ला अड़ा दिया|

38.3 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नही हुआ|

38.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|

38.1 ओवर (0 रन) इस बार जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ सिराज ने इसे डिफेंड कर दिया|

37.6 ओवर (1 रन) ओह!! इस आखिरी गेंद पर सिराज ने इस बार सिंगल ले लिया| मानो वो राहुल को बता रहे कि मैं भी बल्लेबाज़ी कर सकता हूँ| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला और रन भाग लिया|

37.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| सिराज को देर तक राहुल का साथ देना होगा|

37.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ सिराज ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

37.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

37.2 ओवर (0 रन) टाईट लाइन पर डाली गई गेंद फ़िज़ द्वारा जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

37.1 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

36.6 ओवर (0 रन) इस बार भी सिराज ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| राहुल ने उनपर भरोसा दिखाया था जिसपर खरे उतरे सिराज| 166/8 है भारत| कितना स्कोर बनना चाहिए?

36.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

36.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| फिर से सिराज में भरोसा दिखाते हुए राहुल| पॉइंट की दिशा में खेला था गेंद को और रन भाग लिया|

36.3 ओवर (1 रन) सिराज ने सिंगल लेकर राहुल को वापिस स्ट्राइक पर लाया| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला था और रन भाग लिया था|

36.2 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर सिराज को स्ट्राइक पर लाया| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

36.1 ओवर (4 रन) चौका! बहुमूल्य रंस भारत के लिए| काफी शानदार खेला| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और लेट कट किया थर्ड मैन की दिशा में जहाँ से चार रन मिल गए| बांग्लादेश vs भारत: 1st ODI: KL Rahul hits Shakib Al Hasan for a 4! IND 163/8 (36.1 Ov). CRR: 4.51

35.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! रन आउट का मौका था मिड ऑफ़ फील्डर के पास लेकिन थ्रो नहीं लगा सके| तेज़ी से भागते हुए राहुल ने स्ट्राइक अपने पास रखी| अगर ये थ्रो लगता तो मुश्किल में आ सकते थे राहुल|

35.5 ओवर (0 रन) शानदार गेंदबाजी फ़िज़ द्वारा| धीमी गति की अपनी इस गेंद से राहुल को पूरी तरह से चकमा दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

35.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

35.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

35.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को लेग साइड पर खेलने गए राहुल लेकिन लाइन से बीट हो गए| कोई रन नहीं होगा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

35.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

मैच रिपोर्ट