विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

World Cup 2019, ENG vs AFG: थोड़ा और जोर लगाते, तो यह 'बड़ा रिकॉर्ड' भी इंग्लैंड की झोली में होता, लेकिन...

World Cup 2019, ENG vs AFG: थोड़ा और जोर लगाते, तो यह 'बड़ा रिकॉर्ड' भी इंग्लैंड की झोली में होता, लेकिन...
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: इयोन मोर्गन ने इंग्लिश बल्लेबाजी की अगुवाई की
मैनचेस्टर:

इंग्लैंड में जारी वर्ल्ड कप (World Cup 2019) में मंगलवार को इंग्लैंड के बल्लेबाज खासतौर पर कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) अफगानिस्तानी गेंदबाजों पर मानो भूखे भेड़िए की तरह टूट कर पड़े. मोर्गन (Eoin Morgan) ने बल्ले से कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन इंग्लिश टीम उस रिकॉर्ड से बस थोड़ा सा दूर रह गई, जिसकी दुआ उनके समर्थक कर रहे थे. और इसमें दो  राय नहीं कि अगर थोड़ी सी कोशिश और हुई होती, तो यह रिकॉर्ड भी बहुत ही आसानी से उनकी झोली में होता. 

यह भी पढ़ेंकुछ ऐसे इयोन मोर्गन ने तूफानी अंदाज से लगा दी 'रिकॉर्डों की झड़ी'

यह इंग्लिश बल्लेबाजों का संयुक्त प्रयास ही रहा, जिससे इंग्लैंड कोटे के 50 ओवरों में छह विकेट पर 397 का स्कोर बनाने में कामयाब रहा. इंग्लिश टीम चार सौ का आंकड़ा छूने से बस तीन रन ही दूर रह गई. लेकिन यहां बात चार सौ रन का आकंड़ा छूने की नहीं हो रही है. चलिए आगे बात करेंगे, उससे पहले वर्ल्ड कप इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ स्कोर के बारे में जान लीजिए. 

 स्कोर                             टीम                          बनाम                              साल

417/6                         ऑस्ट्रेलिया                अफगानिस्तान                       2015
413/5                           भारत                        बरमूडा                              2007
411/4                        दक्षिण अफ्रीका            आयरलैंड                            2015
408/5                         दक्षिण अफ्रीका               विंडीज                            2015
398/5                            श्रीलंका                          केन्या                          1996

यह भी पढ़ें:  अपने 'प्रसिद्ध शॉट' की रोहित के छक्के से तुलना पर सचिन ने आईसीसी को दिया यह मजेदार जवाब

मतलब यह कि इंग्लिश श्रीलंका को पांचवीं पायदान से भी धकेलने से सिर्फ 1 रन पीछे रह गई. अगर मामूली की कोशिश और हो जाती, तो वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम रहता, लेकिन इंग्लैंड इस स्कोर से 20 रन पीछे रह गया, लेकिन करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को इससे जरूर राहत मिली होगी कि दूसरे नंबर पर टीम इंडिया का बेस्ट स्कोर बरकरार है. 

VIDEO:  भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 89 रन से धूल चटायी

पर एक बात है. और वह यह कि जिस तरह की फॉर्म में इंग्लिश बल्लेबाज हैं, वे ये कारनामा कर सकते हैं. लेकिन यहां भी सवाल है कि आखिर अब इंग्लैंड किसके खिलाफ यह कारनामा करेगा. कारण यह है कि अफगानिस्तान से कमजोर अटैक तो इंग्लैंड को मिलने से रहा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: