सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! लेग स्पिन गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए, पैड्स को लगी और गैप में गई जहाँ से सिंगल मिल गया| 30 गेंदों पर 47 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (1 रन) फुल बॉल को बल्ले का मुंह बंद करते हुए फ्लिक किया लेग साइड पर और एक रन लिया|


14.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

14.3 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!! लॉफ्ट किया सामने की तरफ बॉल को और दो रन हासिल कर लिया|

14.2 ओवर (2 रन) हवा में गेंद!! मिड विकेट की तरफ गई, फील्डर मिलर गेंद के नीचे आने को तेज़ी से भागे लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल| दो रन मिल गए|

14.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.6 ओवर (1 रन) छक्के से हुई थी शुरुआत लेकिन समाप्ति सिंगल के साथ हुई| लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पंच करते हुए केन ने समझदारी भरा सिंगल ले लिया|

13.5 ओवर (1 रन) कट किया, अंदरूनी किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद जहाँ से बॉल को फील्ड किया गया, एक ही रन मिला|

13.4 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को बैकफुट से मिड ऑन की दिशा में खेला| डीप से सिंगल ही मिल पायेगा|

13.3 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, गैप से एक रन हासिल हुआ|

13.2 ओवर (0 रन) गुगली गेंद, बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच किया, गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|

ओह!! शॉट लगाने के दौरान ही राहुल त्रिपाठी को हुई पैरों में दर्द हुआ, फ़िजियो मैदान पर आए| इसी बीच टाइम आउट का इशारा अम्पायर के द्वारा किया गया!!! 13.1 ओवर के बाद 104/1 हैदराबाद, जीत के लिए 41 गेंदों पर 59 रन चाहिए| इसी दौरान राहुल त्रिपाठी को फ़िजियो ने देखा और मैदान से बाहर ले गए| उनकी जगह अब बल्लेबाज़ी करने मैदान पर निकोलस पूरन आए...

13.1 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! कड़क शॉट कवर्स की तरफ और शॉट लगाते ही ज़मीन पर गिर गए राहुल| लगता है क्रैम्प अगया उन्हें, अभी तक ज़मीन पर ही हैं| फिजियो तेज़ी से क्रीज़ पर आये और उनका इलाज जारी| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल बॉल को पैर निकालर मानो ड्राइव सा कर दिया था जिससे पूरे आधा दर्जन रन मिल गए| लेकिन दर्द में हैं अब बल्लेबाज़| हैदराबाद vs गुजरात: Match 21: It's a SIX! Rahul Tripathi hits Rahul Tewatia. SRH 104/1 (13.1 Ov). Target: 163; RRR: 8.63

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ, हवा में थी बॉल लेकिन शमी तक नहीं पहुँच पाई| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई छोटी गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेल दिया था| हार्दिक शमी की इस फील्डिंग से ना खुश दिखे, मानो कह रहे थे कि कैच के लिए जाइए आप|

12.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

12.4 ओवर (2 रन) चतुराई भरा दो रन, इस बार हलके हाथों से कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेला, 2 रन लिया|

12.3 ओवर (6 रन) बैक टू बैक छक्का! ये बढ़िया शॉट था| खराब गेंदबाजी कह सकते हैं इसे| एक सेट बल्लेबाज़ को आप इस तरह से आधे पिच पर नहीं डाल सकते बॉल| केन ऐसा मौका नहीं चूकने वाले और जड़ दिया फाइन लेग पर बिगी| हैदराबाद vs गुजरात: Match 21: It's a SIX! Kane Williamson hits Hardik Pandya. SRH 94/1 (12.3 Ov). Target: 163; RRR: 9.20

12.2 ओवर (6 रन) टॉप एज और छक्का! कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद और सीधा जाकर थर्ड मैन बाउंड्री के पार गिर गई और मिलेंगे छह रन यहाँ पर| पटकी हुई गेंद पर रूम बनाकर मारने गए थे केन जहाँ टॉप एज लेकर निकल गई गेंद| किस्मत वाला छक्का मिला| हैदराबाद vs गुजरात: Match 21: It's a SIX! Kane Williamson hits Hardik Pandya. SRH 88/1 (12.2 Ov). Target: 163; RRR: 9.78

12.1 ओवर (0 रन) स्लॉग करने गए इस गेंद पर लेकिन किनारा लेकर पैड्स से टकराई बॉल| रन का मौका नहीं बन सका|

बोलिंग चेंज!! कप्तान हार्दिक खुद गेंद लेकर आये हैं...

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ राशिद के एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| हलके हाथों से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला, तेज़ी से रन के लिए भागे और पूरा भी किया| 48 गेंदों पर 81 रनों की दरकार|

11.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

11.4 ओवर (1 रन) छोटी गेंद, केन ने बैकफुट से उसे सामने की तरफ पुश कर दिया एक रन के लिए|

11.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

11.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

11.1 ओवर (0 रन) लेग स्पिन!! ऑन साइड पर खेलने गए, लीडिंग एज लेकर कवर्स की तरफ गई बॉल, रन का मौका नहीं बन सका|

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ लॉकी के एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| महज़ 3 रन ही इस ओवर से दिए| ये गेंद केन के पैड्स पर दे मारी और रन लेने से भी खुद ही रोक दिया| कोई रन नहीं|

10.5 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

10.4 ओवर (1 रन) वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया| कीपर वेड के पास लहराते हुए गई बॉल जिसे वो लपक नहीं पाए और सीने पर खा बैठे|

10.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

10.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! एलबीडबल्यू की एक बड़ी अपील भी थी लेकिन अम्पायर ने नकार दिया| ऑफ़ स्टम्प पर जाकर गेंद पर लैप शॉट लगाने गए थे लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं|

मैच रिपोर्ट