विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 26, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 17 mins
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

हालांकि इनफॉर्म बल्लेबाज़ देवदत आज कुछ ख़ास नहीं कर सके लेकिन उनकी कमी आज एस भरत ने पूरी की| कोहली के साथ मिलकर 68 रनों की साझेदारी निभाई जिसने एक बड़े स्कोर की नीव रखी| कोहली और भरत के आउट होने के बाद रन बनाने का ज़िम्मा उठाया मैक्सवेल और एबी ने और ये दो बल्लेबाज़ की शैली के हैं ये बताने की ज़रुरत नहीं| ग्लेन ने इस सीज़न में अपना एक और अर्धशतक पूरा किया और एबी के साथ मिलकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया| इस दौरान मुंबई की तरफ से बुमराह और मिल्ने थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन बाक़ी गेंदबाजों ने समझबूझ भरी गेंदबाज़ी की| अब देखना ये है कि रोहित एंड कम्पनी किस तरह से इस लक्ष्य को हासिल करती है|

दो बढ़िया पारी और दो बढ़िया अर्धशतक की बदौलत बैंगलोर ने इस हाई प्रेशर गेम में मुबई के सामने रखा 166 रनों का लक्ष्य| अब मुंबई को अगर ऊपर की ओर बढ़ना है तो इस लक्ष्य को हासिल करना होगा| अरे जबतक रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या इस बल्लेबाज़ीक्रम में है ये लक्ष्य उतना मुश्किल नहीं होगा बल्कि बैंगलोर के गेंदबाजों को काफी मुशक्कत करने की ज़रुरत होगी| खैर जो भी हो ये एक हाई प्रोफाइल मुकाबला होने वाला है ये तो तय है| अब अगर इस पारी की बात करें तो टॉस मुंबई ने जीता और बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी के लिए नियंत्रण दिया| कप्तान विराट कोहली पूरी तरह से ये सोचकर आये थे कि आज बड़े शॉट्स शुरुआत से ही लगाना है और वैसा ही कुछ करते चले गए|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ बैंगलोर की पारी 165 रनों पर हुई समाप्त| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर तेज़ी से 1 रन पूरा किया|

19.5 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

19.4 ओवर (0 रन) धीमी गति की डाली गई बाउंसर गेंद को स्वीप खेलने के लिए बल्लेबाज़ तैयार थे| गेंद सर के पर से गई कीपर के हाथ में, रन नहीं मिला|

19.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

19.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट| शाहबाज़ महज़ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर मारने गए और बीट हुए| गेंद जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई| पिछले दो ओवर पूरी तरह से मुंबई की ओर जाते हुए| बैंगलोर अपनी लय खोटी हुई,मोमेंटम मुंबई के पास| 162/6 बैंगलोर|

19.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे वाइड समझकर जाने दिया कीपर की ओर लेकिन अम्पायर ने उसे बॉल करार दिया|

18.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति| दो बड़े विकिएत इससे आये| 162/5 बैंगलोर|

18.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|

18.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! दो विकेट दो विकेट!! ओह!! बुमराह ने एक बार फिर से मुकाबले को पलट दिया| जस्सी जैसा कोई नहीं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद को कट मारने गए और बाहरी किनारा लग गया| एज लेकर कीपर के दस्तानों की तरफ गई गेंद जहाँ से डी कॉक ने पकड़ा एक आसान सा कैच| अब यहाँ से मुंबई को रन गति पर लगानी होगी रोक|

डैन क्रिस्चन होंगे अब अगले बल्लेबाज़...

18.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! ग्लेन मैक्सवेल 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला| बल्ले के नीचले हिस्से को लगकर गेंद सीधे लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर ट्रेंट बोल्ट के हाथ में गई| 161/4 बैंगलोर|

18.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद| सीधे कीपर की ओर गई| अम्पायर ने उसे वाइड करार नहीं दिया| बल्लेबाज़ इस फ़ैसले से खुश नहीं नज़र आए|

18.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

18.1 ओवर (4 रन) चौका! मिनी हेलिकॉप्टर!! जड़ में डाली गई गेंद को कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री अपने खाते में डाली| बड़ा ओवर आयेगा?

17.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

17.5 ओवर (2 रन) दो रन!!! इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन लिया|

17.4 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री एडम मिलने के ओवर से आती हुई| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में उड़ाकर खेला| मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से गई गेंद सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

17.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|

17.2 ओवर (4 रन) चौका! एक और बार रिवर्स स्वीप किया और इसपर बाउंड्री हासिल कर ली| मैक्सवेल अपनी क्लास दिखाते हुए|

17.1 ओवर (6 रन) छक्का! ओहो!!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट थर्ड मैन की ओर| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में रिवर्स स्वीप किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

16.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस!! बाउंसर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए, बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई|

16.5 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद को अम्पायर के सर की ऊपर से खेला, एल टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

16.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|

16.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर मैक्सवेल ने खेलकर एक रन मिला|

16.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

16.2 ओवर (6 रन) छक्का! दूसरी ही गेंद पर एबी ने लगाया मैक्सिमम!! गेंद मिली पाले में और उसे उठाकर भेज दिया मैदान के बाहर नाले में| वाह जी वाह!! खतरनाक बल्लेबाज़ एबी द्वारा|

16.1 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

15.6 ओवर (0 रन) बाउंसर गेंद!! कट लगाने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़|

15.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बैंगलोर को लगा सबसे बड़ा झटका| विराट कोहली 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एडम मिलने के हाथ लगी बड़ी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई नक़ल गेंद को आगे निकलकर पुल लगाया लेग साइड की ओर| बल्ले पर सही तरह से नहीं आई बॉल| ऊपरी हिस्सी को लगकर गेंद सीधे लेग साइड की ओर हवा में गई| फील्डर अनुकूल रॉय ने वहां पर भाकर कैच पकड़ा| 126/3 बैंगलोर|

15.4 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को पुल लगाकर सिंगल लिया|

15.3 ओवर (4 रन) चौका!!! रिवर्स स्वीप यहाँ पर मैक्सवेल के द्वारा देखने को मिला| फुल लेंथ की गेंद को मैक्सवेल ने थर्ड मैन की ओर गेंद को खेला, जहाँ से बाउंड्री मिला|

15.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|

15.1 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
IPL Final: सुनील नरेन इतिहास रचने के करीब, बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
RR vs KKR: in this condition 5 over match takes place between rajasthan and KKR, now the start time
Next Article
RR vs KKR: ...तो फिर 5 ओवरों का मैच होगा केकेआर और राजस्थान के बीच, शुरू होने का समय जान लें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;