रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन की मांग थी लेकिन गेंदबाज़ को बॉल पर तेज़ी से आता देख इरादा बदल दिया| 10 के बाद 82/2 बैंगलोर| क्या आज एक बड़ा स्कोर खड़ा कर पायेंगे?

9.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद फाइन लेग की ओर कीपर के ऊपर से गई, एक रन मिला|


9.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

9.3 ओवर (2 रन) कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन लिया|

9.3 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

9.2 ओवर (1 रन) इस बार लेग साइड पर बॉल को खेलते हुए रन की मांग कर ली|

9.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर रखी गेंद को लेग साइड पर मोड़ा एक रन हासिल किया|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की शुरुआत| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर ड्राइव करना चाहते थे| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई, रन नहीं मिला|

अगले बल्लेबाज़ कौन?

8.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट! चाहर ने वापसी करते हुए बल्लेबाज़ को पवेलियन की राह दिखाई| सॉफ्ट डिसमिसल!! सीधा लॉन्ग ऑफ़ फील्डर स्काई के हाथों में मार बैठे गेंद| रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन लॉन्ग ऑफ़ पर चली गई गेंद| फील्डर वहां तैनात थे जिन्होंने कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा एकं आसां सा कैच| जिस विकेट की तलाश मुंबई को थी वो यहाँ पर मिल गई है| 75/2 बैंगलोर|

8.4 ओवर (6 रन) शानदार स्लॉग स्वीप!!! छक्का मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी भारत द्वारा| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए, खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|

8.3 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! 38 रनों पर विराट को मिला जीवनदान| हार्दिक पांड्या से हुई एक बड़ी चूक| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कोहली ने खेला| हवा में गई गेंद जिसको पकड़ने के लिए अपने दाँए ओर हार्दिक पांड्या ने डाईव लगाकर कैच पकड़ना चाहा लेकिन गेंद हाथ को लगकर ज़मीन पर जा गिरी| मुदा था यहाँ पर बड़ा विकेट हासिल करने का लगी हाथ से मुंबई के निकालता हुआ| एक रन हो गया इसी बीच यहाँ पर|

8.2 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार स्टे्ट शॉट खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

8.1 ओवर (1 रन) इनसाइड आउट!! ओवर कवर्स!! गैप में गई गेंद, पीछे हैं फील्डर जिन्होंने गेंद को रोका| सिंगल मिला|

7.6 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल सका|

7.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया|

7.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

7.3 ओवर (2 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|

7.2 ओवर (0 रन) कट करने गए ऑफ साइड की ओर लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई, रन नहीं मिला|

7.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

7.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला, एक रन मिला|

6.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

6.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

6.4 ओवर (3 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर शानदार रनिंग किया और तेज़ी से 3 रन पूरा कर लिया|

6.3 ओवर (6 रन) छक्का! यह एक अच्छा शॉट है। बल्लेबाज घुटने के बल नीचे जाते है और गेंद को मिड विकेट फील्डर के ऊपर से स्वीप किया, मैक्ससिम्मम के लिए|

6.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को स्कूप शॉट खेलने गए| बल्ले के बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई, रन नहीं मिला|

6.1 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

टाइम आउट का हुआ समय!! साथ में पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त| 6 के बाद 48/1 बैंगलोर| कोहली का जलवा क्रीज़ पर बिखरता हुआ दिखाई दे रहा| रोहित जल्द से जल्द चाहेंगे कि उनका विकेट हासिल हो जाए|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे आकर पॉइंट की तरफ गेंद को खेला| फील्डर ने जबतक डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा, सिंगल मिल गया| 6 के बाद 48/1 बैंगलोर|

5.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को मिड ऑन पर खेला और रन भाग लिया|

5.4 ओवर (0 रन) रन आउट का मौका लेकिन बाल बाल बचे बल्लेबाज़| लेग साइड की ओर खेलकर रन लेना चाहते| फील्डर वहां मौजूद जिन्होंने गेंद को क्रुणाल के पास दिया जिसके बाद उन्होंने बॉल को स्टंप्स पर लगाया| रन आउट की एपीआई, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर आ गए थे| स्टंप्स पर बॉल लगाने से पहले ही| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

5.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन| पैड्स लाइन की गेंद को खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल पैड्स को लगाकर ऑफ साइड की ओर गई, जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट