IPL 2019: क्रिस गेल के 'इस गदर' से आईपीएल शुरू होने से पहले ही खौफ में हैं गेंदबाज

IPL 2019: क्रिस गेल के 'इस गदर' से आईपीएल शुरू होने से पहले ही खौफ में हैं गेंदबाज

Chris Gayle: नेट प्रैक्टिस के दौरान अफगानी स्पिनर मुजीब के साथ मस्ती करते गेल

खास बातें

  • गेल आगे..बाकी दिग्गज मीलों पीछे
  • इस बार क्या करके मानेंगे क्रिस गेल?
  • हालिया फॉर्म ट्रेलर भर है!
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल, IPl 2019) के इतिहास में अगर सबसे ज्यादा खौफ किसी बल्लेबाज ने गेंदबाजों में पैदा किया है, तो वह विंडीज के क्रिस गेल (Chris Gayle) हैं. और जो फॉर्म हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाई, उससे वह अभी से ही बाकी टीमों के लिए दहशत बन गए हैं.  गेल (Chris Gayle) को 'यूनिवर्स बॉस' का तमगा दिलाने में योगदान रहा है कि उनके छक्के जड़ने की काबिलियत ने.

यूनिवर्स बॉस बनने बहुत पहले ही गेल सिक्सर किंग बन चुके थे. क्रिस गेल आईपीएल (#IPL2019) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. दुनिया का कोई भी दूसरा बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं है. लेकिन इसके अलावा एक और पहलू है, जिसने खासकर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों में टूर्नामेंट शुरू से पहले ही खौफ में भर दिया है.  

यह भी पढ़ें: World Cup 2019: वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारत को करना होगा यह काम, बोले ग्लेन मैक्ग्रा


बता दें कि क्रिस गेल आईपीएल में छक्कों का तिहरा शतक जड़ने से सिर्फ आठ छक्के ही दूर खड़े हैं. अभी तक उनके खाते में 292 छक्के हैं. और छक्के लगाना उनके लिए ऐसा है कि मानो वह गाजर-मूली काट रहे हों ! जब उनका बल्ला चलता है, तो वह गेंदबाजों पर मानो किसी गदा के प्रहार की तरह पड़ता है. और गेंद आसमान में तैरती दिखाई पड़ती है. आपको डिटेल से बताएंगे गेल के गदर के बारे में. पहले आईपीएल में शीर्ष पांच सिक्सर किंग के बारे में  जान लीजिए. 

खिलाड़ी                   कुल छक्के
क्रिस गेल                     292
एबी डिविलियर्स           186
एमएस धोनी                186
सुरेश रैना                    185
रोहित शर्मा                  184

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर विल जैक्स ने 1 ओवर में जड़े 6 छक्के, लेकिन रहेगा मलाल, VIDEO

लेकिन शीर्ष पांच सिक्सरों में सबसे ज्यादा छक्के लगाना ही नहीं, बल्कि एक और खास बात है, जो इस आतिशी बल्लेबाज को बाकियों से अलग करती है. हम आपको बताते हैं कि गेल ने कितनी गेंदों के अंतराल बाद आईपीएल में छक्का जड़ा है. पहले इस बात को अलग-अलग टीमों के खिलाफ जान लीजिए. सबसे ज्यादा  और सबसे तेज गति से गेल ने गदर बेंगलोर के खिलाफ मचाया है. 

कुल छक्के         बनाम                प्रति छक्का गेंद
126                 बेंगलोर                   7.76
40                   केकेआर                 8.40
23                    दिल्ली                    7.91
23                    पंजाब                    9.17
13                    मुंबई                     10.38
12                     चेन्नई                     8.25
10                     हैदराबाद               8.50

VIDEO:  वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने पर रविशंकर प्रसाद के विचार सुन लीजिए. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुल मिलाकर गेल ने जो 292 छक्के लगाए हैं, इनमें हर छक्का 9.08 ओवर के बाद उनके बल्ले से निकाल है. अब आप ही बताइए कि जब छक्का जड़ने की गति ऐसी तूफानी होगी, तो फिर भला कौन सी टीम गेल के इस गदर से खौफ नहीं खाएगी.