Advertisement
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 53 Commentary, Live Updates

लखनऊ vs कोलकाता, 2022 - टी-20 Live Commentary

लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 53, महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे , May 07, 2022
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
176/7 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
101 (14.3)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    आवेश खान
    3/19(3)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको ये मुकाबला जहाँ लखनऊ ने कोलकाता को 75 रनों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात सुपर संडे के डबल हेडर मुकाबलों के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आवेश खान को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए दिया गया| जिसे हासिल करने के बाद बात करने आये आवेश ने कहा कि आंद्रे रसेल का विकेट लेने की कोशिश थी| हार्ड लेंथ पर वो आउट होते हैं और उसी लेंथ पर उनके खिलाफ गेंदबाजी करनी थी| आंद्रे का विकेट मेरे लिए महत्वपूर्ण था| मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि जो हो गया उसको भूलकर आगे के गेम पर ध्यान दूँ| कोच भी मुझपर भरोसा जताते हैं और मैं उनके भरोसे पर खरा उतरने को देखता हूँ| हम टीम के प्लान पर चलने की पूरी कोशिश करते हैं|
मैच जीतकर बात करने आए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि हमने 75 रनों से आज के इस मुकाबले को अपने नाम किया| आगे राहुल ने कहा कि हमने टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करते हुए यही सोचा था कि इस पिच पर 160 से 170 रन बोर्ड पर खड़ा करना है| सभी चीज़ हमारे सोच के हिसाब से हुई और डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की जिसके कारण हम बेहतर टोटल तक पहुँच सके| जाते-जाते राहुल ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने आज अपने प्लान पर गेंदबाज़ी की जिसकी वजह से हमें जीत हाथ लगी|  
मुकाबला गंवाकर बात करने आए कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हमने आज के मैच में बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में ही बेहतर खेल नहीं दिखाया जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा| अगर हम उन्हें 150 के अंदर रोकते तो नतीजा कुछ और हो सकता था| आगे अय्यर ने बोला कि हम अब अपने अंतिम तीन मुकाबलों में इन ग़लतियों को दोहराना नहीं चाहेंगे| जाते-जाते अय्यर ने ये भी कहा कि हमें पॉवर प्ले में रन बनाने की ज़रुरत है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
आंद्रे रसेल (45) और सुनील नारेन (22) को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज़ आज लखनऊ की सुपर गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका| इसकी शुरुआत युवा मोहसिन खान ने की जिन्होंने टाईट गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवर में महज़ 6 रन ही दिए| गेंदबाजी में दबाव को बरकरार रखने के लिए दुश्मंथा चमीरा ने भी उनका पूरा साथ दिया| चमीरा ने अपने 3 ओवर में महज़ 14 रन लुटाये और कोलकाता के बल्लेबाजों को बांधकर रखा| इसके बाद विकेट चटकने का काम आवेश खान और जेसन होल्डर ने कर दिया| दोनों के खाते में 3-3 विकेट गई जिससे कोलकाता की बल्लेबाज़ी तार-तार हो गई| लेकिन इन सबके बीच एक बात तो कहनी होगी कि लखनऊ के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के हिसाब से बोलिंग की और उनका विकेट हासिल किया|
टॉस जीतकर आज चेज़ करने के फैसला श्रेयस अय्यर एंड कम्पनी के लिए ग़लत साबित हो गया| हालाँकि उन्होंने लखनऊ की टीम को 176 रनों पर तो रोक दिया था लेकिन रन चेज़ में अपनी टीम की बल्लेबाज़ी से पूरी तरह से ना खुश दिखे| रन चेज़ में बोर्ड पर स्कोर ज्यादा बड़ा तो नहीं था लेकिन जिस तरह से कोलकाता के बल्लेबाजों ने शुरूआत की उससे लखनऊ की टीम मुकाबले पर हावी होती ही नज़र आई| महज़ 25 रनों पर अपने 4 विकेट गंवाने के बाद कोलकाता की टीम इस रन चेज़ में पूरी तरह से बिखर गई|
दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए लखनऊ की टीम टॉप पर चली गई| पहले गुजरात तो अब लखनऊ, इस साल जो दो नई टीम इस लीग के साथ जुड़ी हैं वही दोनों कमाल भी दिखा रही हैं| कभी गुजरात ऊपर तो कभी लखनऊ| केएल राहुल और हार्दिक की दोस्ती वैसे ही मशहूर हैं और अब इनकी टीम भी यहाँ साथ-साथ अंक तालिका में बनी हुई है| कोलकाता की टीम के लिए एक बड़ी हार है| हालाँकि रसेल ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए मुकाबले में जान ला दी थी लेकिन उनके आउट होने के बाद तो लखनऊ पूरी तरह से मुकाबले पर हावी हो गई|
14.3
W
जेसन होल्डर To हर्षित राणा OUT!
आउट!! रन आउट| इसी के साथ लखनऊ ने कोलकाता को 75 रनों से मात दे दी है| हर्षित राणा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेलकर पहला रन तेज़ी से पूरा करने के बाद दूसरा भी लेने भागे| फील्डर ने गेंद को गेंदबाज़ की ओर थ्रो किया| होल्डर ने इसी बीच बॉल पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब होल्डर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में नहीं पहुँच पाए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 101/10 कोलकाता|
14.2
W
जेसन होल्डर To टिम साउदी OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! 9वीं विकेट यहाँ पर कोलकाता की टीम गंवाती हुई!! हैट्रिक पर अब जेसन होल्डर| टिम साउदी बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका| हवा में गई गेंद सीधा मिड विकेट फील्डर की ओर जहाँ आवेश ने एक बढ़िया लो कैच लपक लिया| लखनऊ जीत से बस एक विकेट दूर| 99/9 कोलकाता|
14.1
W
जेसन होल्डर To सुनील नरेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट क्रुणाल पंड्या बोल्ड जेसन होल्डर| कोलकाता की आखिरी उम्मीद भी अब पवेलियन की तरफ लौट गई| एक बढ़िया कैच क्रुणाल द्वारा शॉर्ट कवर्स पर पकड़ा गया| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए नारेन और मिस टाइम कर बैठे| बल्ला हाथ में घूम गया और और हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 99/8 कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 14 : 99/7
11 रन
  • 413.1
  • 213.2
  • 413.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 013.6
श. मावी
1 (2)
स. नरेन
22 (11)
र. बिश्नोई
3-0-30-1
13.6
0
रवि बिश्नोई To शिवम मावी
नॉट आउट!! लखनऊ का रिव्यु हुआ असफ़ल| आगे डाली गई गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा की गेंद ऑफ स्टंप को मिस कर रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
13.5
1
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
13.4
0
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
13.3
4
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
चौका! अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के नीचे से निकल गई बॉल| बड़ा शॉट लगाने गए थे और किनारा दे बैठे थे यहाँ पर| चौका मिल गया|
13.2
2
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
कैच ड्रॉप!! सुनील नरेन को 15 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! आगे डाली गई गुगली गेंद पर लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद पॉइंट की ओर हवा में गई| फील्डर उसके नीचे आये और अपने आगे की ओर डाईव भी लगाया लेकिन गेंद हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|
13.1
4
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
चौका!!! गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 88/7
9 रन
  • 612.1
  • W 12.2
  • 012.3
  • W 12.4
  • 1 WD 12.5
  • 112.5
  • 112.6
स. नरेन
11 (6)
श. मावी
1 (1)
आ. खान
3-1-19-3
12.6
1
आवेश खान To सुनील नरेन
पटकी हुई गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला, गैप से सिंगल हासिल किया| 88/7 कोलकाता|
12.5
1
आवेश खान To शिवम मावी
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
12.5
wd
आवेश खान To शिवम मावी
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
शिवम मावी अगले बल्लेबाज़..
12.4
W
आवेश खान To अनुकूल रॉय OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कोलकाता का रिव्यु हुआ असफ़ल| एक और झटका इसी ओवर में कोलकाता को लगता हुआ!! अनुकूल रॉय बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| आवेश खान के हाथ लगी तीसरी विकेट| लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए और उछाल से चकमा खा गए| गेंद ग्लव्स पर लगकर सीधा कीपर के हाथ में गई जहाँ से क्विंटन डी कॉक ने बॉल को पकड़ा और कैच आउट की अपील किया| अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद साफ़ पता लगा कि गेंद ग्लव्स को लगकर कीपर के पास गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 85/7 कोलकाता|
12.3
0
आवेश खान To अनुकूल रॉय
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
अनुकूल रॉय बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.2
W
आवेश खान To आंद्रे रसेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जेसन होल्डर बोल्ड आवेश खान| 45 रनों की तूफानी पारी का हुआ अंत| पिछली बार इस गेंद पर छक्का खाया था लेकिन इस बार आउट हो गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर पटकी हुई गेंद पर पुल लगाने गए थे लेकिन बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर होल्डर गेंद को लपकने के लिए आगे आये और एक बढ़िया लो कैच लपक लिया| इस विकेट के साथ कोलकाता की जीत की उम्मीद लगभग समाप्त होती हुई| 85/6 कोलकाता|
12.1
6
आवेश खान To आंद्रे रसेल
छक्का! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खींचकर पुल शॉट लगाया और छह रन हासिल किया| मिड विकेट बाउंड्री पर फ्लैट सिक्स लगाया| आज लखनऊ के गेंदबाजों का इम्तेहान होगा|
आवेश खान गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 12 : 79/5
10 रन
  • W 11.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 611.4
  • 411.5
  • 011.6
स. नरेन
10 (5)
आ. रसेल
39 (17)
र. बिश्नोई
2-0-19-1
11.6
0
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
11.5
4
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
चौका! शानदार शॉट| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| नारायण नारायण!!
11.4
6
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
छक्का! मिड विकेट बाउंड्री को अपना निशाना बनाया| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| एक तरफ से रसेल तो अब दूसरे छोर से नारेन|
11.3
0
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
11.2
0
रवि बिश्नोई To सुनील नरेन
बाहरी किनारा लगने के बाद एक टप्पा खाकर स्लिप फील्डर के हाथ में गई| बाल बाल बचे सुनील नरेन यहाँ पर!! गुगली गेंद को ड्राइव करने गए थे बल्लेबाज़| टर्न से चकमा खा गए| गेंद फील्डर के आगे गिर गई|
सुनील नरेन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.1
W
रवि बिश्नोई To रिंकू सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट क्रुणाल पंड्या बोल्ड रवि बिश्नोई| 6 रन बनाकर रिंकू लौटे पवेलियन| गुगली गेंद पर स्लॉग शॉट लगाया| बल्ले पर तो ठीक तरह से आई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| फील्डर पंड्या बॉल के नीचे आये और एक बढ़िया जज कैच पकड़ा| बड़ा शॉट खेलने की ज़रुरत नही थी रिंकू| आपको बस रसेल को स्ट्राइक देना था| 69/5 कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 11 : 69/4
5 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 010.6
आ. रसेल
39 (17)
र. सिंह
6 (9)
द. चमीरा
3-0-14-1
10.6
0
दुशमंथा चमीरा To आंद्रे रसेल
धीमी गति से डाली गई बाउंसर जिसे बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| 69/4 कोलकाता|
10.5
4
दुशमंथा चमीरा To आंद्रे रसेल
चौका! चीकी शॉट!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद तेज़ी से सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
10.4
1
दुशमंथा चमीरा To रिंकू सिंह
समझदारी के साथ इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से सिंगल मिल गया|
10.3
0
दुशमंथा चमीरा To रिंकू सिंह
इस बार लेग साइड पर गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिल सका|
10.2
0
दुशमंथा चमीरा To रिंकू सिंह
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|
10.1
0
दुशमंथा चमीरा To रिंकू सिंह
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 10 : 64/4
9 रन
  • 19.1
  • 69.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
र. सिंह
5 (5)
आ. रसेल
35 (15)
र. बिश्नोई
1-0-9-0
9.6
1
रवि बिश्नोई To रिंकू सिंह
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 10 ओवर के बाद 62/2 कोलकाता, जीत के लिए 60 गेंद पर 113 रन चाहिए|
9.5
1
रवि बिश्नोई To आंद्रे रसेल
डीप पॉइंट की ओर जगह बनाकर रसेल ने खेला| एक रन मिल गया|
9.4
0
रवि बिश्नोई To आंद्रे रसेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
9.3
0
रवि बिश्नोई To आंद्रे रसेल
पटकी हुई लेग स्पिन गेंद पर रसेल ने डिफेंड कर दिया|
9.2
6
रवि बिश्नोई To आंद्रे रसेल
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी आंद्रे रसेल के द्वारा देखने को मिल रही है| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
9.1
1
रवि बिश्नोई To रिंकू सिंह
मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! 66 गेंदों पर 122 रनों की दरकार लेकिन जिस तरह से रसेल बल्ला चला रहे हैं अगर इनमें से 40 गेंद भी खेल गए तो मुकाबला समाप्त हो जाएगा|
ओवर की समाप्ति 9 : 55/4
25 रन
  • 18.1
  • 68.2
  • 68.3
  • 28.4
  • 68.5
  • 48.6
आ. रसेल
28 (11)
र. सिंह
3 (3)
ज. होल्डर
2-0-29-1
8.6
4
जेसन होल्डर To आंद्रे रसेल
बाहरी किनारा और चौका! अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ़ डिफेन्स!! इस बार मिड विकेट के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| रसेल का जादू जारी| 55/4 कोलकाता|
8.5
6
जेसन होल्डर To आंद्रे रसेल
छक्का! रसेल गेंदबाजों को मसलते हुए| मोमेंटम पूरी तरह से पलटता हुआ| इस बार टेनिस बॉल शॉट खेला सामने की तरफ| छह रन मिल गए|
8.4
2
जेसन होल्डर To आंद्रे रसेल
एक और बड़ा शॉट!! हवा में उठाकर गेंद को मारा| कवर्स की तरफ खिल गई बॉल| फील्डर पीछे भागे लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| दो रन मिल गए|
8.3
6
जेसन होल्डर To आंद्रे रसेल
छक्का!!! कैच ड्रॉप आंद्रे रसेल को मिला जीवनदान!! अद्भुत शॉट आंद्रे रसेल के द्वारा देखने को मिला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद जिन्होंने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद इतनी तेज़ी से आई थी कि उनके हाथ को लगकर सीधा सीमा रेखा के पार चली गई और मिला सिक्स|
8.2
6
जेसन होल्डर To आंद्रे रसेल
छक्का!!! आंद्रे के बल्ले से आती हुई सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पॉवर के साथ शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
8.1
1
जेसन होल्डर To रिंकू सिंह
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 30/4
5 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 47.4
  • 07.5
  • 07.6
आ. रसेल
4 (6)
र. सिंह
2 (2)
म. खान
3-1-6-1
7.6
0
मोहसिन खान To आंद्रे रसेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर रसेल ने सीधे बल्ले से सामने की ओर डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल सका|
7.5
0
मोहसिन खान To आंद्रे रसेल
डॉट बॉल, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7.4
4
मोहसिन खान To आंद्रे रसेल
टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से बीट करा दिया था यहाँ पर| रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| छोटी लेंथ की तेज़ गती की गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़| गेंद की लाइन और उछाल से चकमा खा गए| टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7.3
0
मोहसिन खान To आंद्रे रसेल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7.2
0
मोहसिन खान To आंद्रे रसेल
बाउंसर डाली गई गेंद पर रसेल ने पॉइंट की ओर पुश किया| रन का मौका नहीं मिल सका|
7.1
1
मोहसिन खान To रिंकू सिंह
आगे डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 25/4
0 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 06.4
  • W 6.5
  • 06.6
आ. रसेल
0 (1)
र. सिंह
1 (1)
आ. खान
2-1-10-1
6.6
0
आवेश खान To आंद्रे रसेल
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 25/4 कोलकाता|
आंद्रे रसेल को अब भेजा गया है...
6.5
W
आवेश खान To नितीश राणा OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! चौथा झटका यहाँ पर कोलकाता की टीम को लगता हुआ!! नितीश राणा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आवेश खान के हाथ लगी पहली विकेट| यॉर्कर लाइन की गेंद पर जगह बनाकर ऑफ साइड की ओर शॉट खेलना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद तेज़ी से आई जिसके कारण बल्लेबाज़ गति से चकमा खा गए और बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| लखनऊ धीरे-धीरे मैच पर अपनी पकड़ बनती हुई यहाँ पर| 25/4 कोलकाता|
6.4
0
आवेश खान To नितीश राणा
ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद को कट लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद एक टप्पा खाती हुई कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
6.3
0
आवेश खान To नितीश राणा
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.2
0
आवेश खान To नितीश राणा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधा डिफेंड करना सही समझा|
6.1
0
आवेश खान To नितीश राणा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 6 : 25/3
4 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • 05.3
  • W 5.4
  • 15.5
  • 15.6
न. राणा
2 (6)
र. सिंह
1 (1)
ज. होल्डर
1-0-4-1
5.6
1
जेसन होल्डर To नितीश राणा
इस बार थर्ड मैन की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से रन चुरा लिया| 25/3 कोलकाता|
5.5
1
जेसन होल्डर To रिंकू सिंह
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
रिंकू सिंह अगले बल्लेबाज़ होंगे...
5.4
W
जेसन होल्डर To एरोन फिंच OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कोलकाता को लगा तीसरा झटका!! एरोन फिंच 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जेसन होल्डर के हाथ लगी पहली विकेट| बाउंसर डाली गई गेंद पर जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से खेलने गए| गेंद तेज़ी से उछाल के साथ बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से क्विंटन डी कॉक ने पीछे की ओर जाकर एक आसान सा कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ी टीम पूरी तरह से दबाव में बिखरती हुई नज़र आ रही है| 23/3 कोलकाता|
5.3
0
जेसन होल्डर To एरोन फिंच
गुड लेंथ की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद अतरिक्त उछाल के साथ पैड्स को जा लगी|
5.2
1
जेसन होल्डर To नितीश राणा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.1
1
जेसन होल्डर To एरोन फिंच
पॉइंट की तरफ फिंच ने पुश करते हुए एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 21/2
10 रन
  • 24.1
  • 24.2
  • 1 WD 4.3
  • 44.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 04.6
न. राणा
0 (4)
ए. फिंच
13 (11)
आ. खान
1-0-10-0
4.6
0
आवेश खान To नितीश राणा
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कट लगाने गए गेंद को लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ| 5 के बाद 21/2 कोलकाता|
4.5
0
आवेश खान To नितीश राणा
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
4.4
1
आवेश खान To एरोन फिंच
इस बार गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
4.3
4
आवेश खान To एरोन फिंच
चौका!!! फिंच के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर फिंच में एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट खेल| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4.3
wd
आवेश खान To एरोन फिंच
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4.2
2
आवेश खान To एरोन फिंच
हवा में गेंद!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ गई| घेरे के अंदर से बदोनी कैच के लिए भागे| उल्टा भागते हुए कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों से आकर निकल गई| एक भरसक प्रयास था क्योंकि 20 से 25 कदम उल्टा भागते हुए कैच को पकड़ने गए थे फील्डर| गेंद आगे गिर गई, दो रन मिले|
4.1
2
आवेश खान To एरोन फिंच
बैकफुट से इस गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया| फील्डर पीछे भागे| जबतक फील्ड करते बल्लेबाजों ने दो रन बचाए|
ओवर की समाप्ति 4 : 11/2
5 रन
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • W 3.4
  • 03.5
  • 03.6
न. राणा
0 (2)
ए. फिंच
4 (7)
द. चमीरा
2-0-9-1
3.6
0
दुशमंथा चमीरा To नितीश राणा
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
3.5
0
दुशमंथा चमीरा To नितीश राणा
विकेट लाइन की गेंद पर राणा ने डिफेंड कर दिया|
नितीश राणा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.4
W
दुशमंथा चमीरा To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट आयुष बदोनी बोल्ड दुशमंथा चमीरा| कमाल का विकेट कह सकते हैं इसे| अय्यर की कमजोरी थी बाउंसर बॉल और उसी पर उन्हें फंसा लिया| शॉर्ट स्क्वायर लेग पर एक और आसान सा कैच बदोनी द्वारा| इसी गेंद के लिए उन्हें वहां पर रखा हुआ भी था और कैच सीधा उनके हाथों में ही गया| अय्यर के सामने तेज़ गति से छोटी डाली गई गेंद| बैकफुट से जाकर उसे खेलने गए लेकिन संतुलन में नहीं थे| बल्ले से ब्लॉक किया और लेग साइड पर हवा में गई गेंद| फील्डर ने एक आसान सा कैच लपक लिया| 11/2 कोलकाता|
3.3
0
दुशमंथा चमीरा To श्रेयस अय्यर
इस बार रूम बनाकर बड़े शॉट के लिए अगये थे अय्यर लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं|
3.2
4
दुशमंथा चमीरा To श्रेयस अय्यर
बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.1
1
दुशमंथा चमीरा To एरोन फिंच
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 6/1
2 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 1 LB 2.5
  • 02.6
श. अय्यर
2 (6)
ए. फिंच
3 (6)
म. खान
2-1-1-1
2.6
0
मोहसिन खान To श्रेयस अय्यर
डॉट बॉल के साथ मोहसिन के एक और बेहतरीन ओवर की समाप्ति हुई| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| राहुल ने उसे फील्ड कर लिया| 6/1 कोलकाता, काफी धीमी शुरुआत|
2.5
lb
मोहसिन खान To एरोन फिंच
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
2.4
1
मोहसिन खान To श्रेयस अय्यर
इस बार गेंद की लाइन के पीछे आये और उसे पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर ने जबतक बॉल को फील्ड किया बल्लेबाजों ने एक रन हासिल किया|
2.3
0
मोहसिन खान To श्रेयस अय्यर
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| वाह जी वाह!! ऐसा लग रहा कि ज़हीर खान गेंदबाजी कर रहे हैं|
2.2
0
मोहसिन खान To श्रेयस अय्यर
इस बार छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ को छोड़ती हुई निकली| कोई रन नहीं हुआ| कमाल की स्विंग बोलिंग देखने को मिल रही है हमें यहाँ पर|
2.1
0
मोहसिन खान To श्रेयस अय्यर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 4/1
4 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 21.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 11.6
श. अय्यर
1 (1)
ए. फिंच
3 (5)
द. चमीरा
1-0-4-0
1.6
1
दुशमंथा चमीरा To श्रेयस अय्यर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को भी फ्रंट फुट से लेग साइड पर पंच किया, एक रन मिला| 4/1 कोलकाता|
1.5
1
दुशमंथा चमीरा To एरोन फिंच
डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन चूक गए फील्डर| गेंद विकेट के काफी पास से निकल गई| फिंच ने इस गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर खेलते हुए रन भाग लिया था|
1.4
0
दुशमंथा चमीरा To एरोन फिंच
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
1.3
2
दुशमंथा चमीरा To एरोन फिंच
दुग्गी!! इसी के साथ 9वीं गेंद पर कोलकाता की टीम को रन मिलता हुआ यहाँ पर!!! पैड्स लाइन की गेंद पर फिंच ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए दो रन ले लिया|
1.2
0
दुशमंथा चमीरा To एरोन फिंच
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल सका|
1.1
0
दुशमंथा चमीरा To एरोन फिंच
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 0/1
0 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • W 0.6
ब. इंद्रजीत
0 (6)
ए. फिंच
0 (0)
म. खान
1-1-0-1
0.6
W
मोहसिन खान To बाबा इंद्रजीत OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट आयुष बदोनी बोल्ड मोहसिन खान| कमाल की पांच गेंद और लास्ट बॉल पर बल्लेबाज़ का विकेट| एक बेहतरीन शुरुआत लखनऊ और मोहसिन को मिलती हुई| बाबा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे गए| इस बार गेंद को रूम बनाकर मारना चाहते थे| मोहसिन ने उन्हें फॉलो किया| छोटी लेंथ से डाली गेंद जिसे पुल लगाने गए| मिस टाइम हुए| शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ बदोनी ने एक बढ़िया जज कैच लपक लिया| 0/1 कोलकाता|
0.5
0
मोहसिन खान To बाबा इंद्रजीत
इस बार पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सकेगा|
0.4
0
मोहसिन खान To बाबा इंद्रजीत
वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया| बढ़िया स्टार्ट मोहसिन द्वारा|
0.3
0
मोहसिन खान To बाबा इंद्रजीत
इस बार शरीर पर डाली गई गेंद जिसे ऑन साइड पर खेलने में लेट हुए बाबा| एक और डॉट गेंद|
0.2
0
मोहसिन खान To बाबा इंद्रजीत
ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|
0.1
0
मोहसिन खान To बाबा इंद्रजीत
पहली ही गेंद पर स्विंग देखने को मिली| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच आवेश खान
  • अंपायर माइकल गौफ, अनिल चौधरी, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement