वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज और भारत के बीच वार्नर पार्क , बेसेटेरे , सेंट किट्स में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हार्दिक के एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 10 के बाद 65/1 वेस्टइंडीज़|

9.5 ओवर (0 रन) एक और प्ले एंड मिस!! मेयर्स को लगातार परेशान करते हुए हार्दिक| लगातार बड़े शॉट के लिए जा रहे लेकिन गेंद की लाइन और उछाल से चकमा खा जा रहे|


9.4 ओवर (0 रन) एक और बार ऑफ़ कटर से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| मेयर्स हार्दिक की गेंदों को परख ही नहीं पाए| कोई रन नहीं होगा|

9.3 ओवर (0 रन) बेहतर गेंद!! बल्लेबाज़ को अपनी कटर से बीट कर दिया| पुल लगाना चाहते थे लेकिन गति से चकमा खा गए मेयर्स| कोई रन नहीं होगा| रन गति पर अब रोक लगता हुआ|

9.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! अगर श्रेयस गेंद को भागकर उठा लेते तो रन आउट का नजदीकी मामला हो सकता था यहाँ पर लेकिन गेंद उनके हाथों में ही नहीं आई| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई थी बॉल जिसके बाद से रन भाग लिया|

9.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को पूरन ने पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हुआ|

8.6 ओवर (0 रन) कट शॉट का इस्तेमाल लेकिन बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 63/1 वेस्ट इंडीज़|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प पर रखी गई बॉल| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

8.4 ओवर (0 रन) इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

8.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

8.2 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

8.1 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

7.6 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर इस गेंद को स्टीयर किया और रन हासिल किया|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

7.4 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका मौका यहाँ पर भारतीय टीम के हाथ से निकलता हुआ!! बाल बाल बचे काईल मेयर्स यहाँ पर अगर डायरेक्ट हिट होती तो पवेलियन की ओर जाना होता मेयर्स को लेकिन स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई गेंद| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए पहला रन तेज़ी से ले लिया| फील्डर ने गेंद को स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद कवर की ओर गई जिसके बाद मेयर्स ने दूसरा रन लेने का भी मन बनाया और अपने क्रीज़ के काफी दूर भागकर आ गए| पूरन ने रन लेने से मना किया तब मेयर्स अपने क्रीज़ की ओर पलटे| फील्डर ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई मिड विकेट की ओर गई| बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर|

7.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ निकोलस पूरन ने अपना खाता खोला!! ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन ले लिया|

निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.2 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए यहाँ पर किंग!! हार्दिक पंड्या ने दिलाया अपनी टीम को ब्रेक थ्रू| 20 रन बनाकर किंग लौटे पवेलियन और 57 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ़ कटर बॉल को क्रॉस खेलने गए ब्रैंडन| गेंद पड़कर अंदर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधा लेग स्टम्प से जा टकराई| भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो यहाँ पर हासिल हो गई| 57/1 वेस्ट इंडीज़| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: WICKET! Brandon King b Hardik Pandya 20 (20b, 3x4, 0x6). WI 57/1 (7.2 Ov). CRR: 7.77

7.1 ओवर (1 रन) इस बार पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 56/0 वेस्ट इंडीज़|

6.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

6.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

6.3 ओवर (4 रन) चौका! क्रैकिंग शॉट!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं बल्लेबाजों को| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| आक्रामक बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Brandon King hits Ravichandran Ashwin for a 4! WI 54/0 (6.3 Ov). CRR: 8.31

6.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

6.1 ओवर (4 रन) चौका! पहली ही गेंद पर अश्विन पर दबाव बनाया गया| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Kyle Mayers hits Ravichandran Ashwin for a 4! WI 49/0 (6.1 Ov). CRR: 7.95

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 45 बिना किसी नुकसान के वेस्टइंडीज़| फ़िलहाल क्रीज़ पर ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| वहीँ भारत के कप्तान रोहित शर्मा को होगी पहले विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

5.5 ओवर (4 रन) पहला रन इस ओवर से आता हुआ!! बेहतरीन ऑन ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! लो फुल टॉस गेंद को ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Brandon King hits Arshdeep Singh for a 4! WI 45/0 (5.5 Ov). CRR: 7.71

5.4 ओवर (0 रन) लगातार चौथी डॉट गेंद!! इस बार फुल लेंथ गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छका दिया| कोई रन नहीं हो सका|

5.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

5.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! कोण से अंदर आती गेंद को लेग साइड पर पुल करते गए थे लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

मैच रिपोर्ट