सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) चौका! फुल गेंद पर स्क्वायर ड्राइव करते हुए बाउंड्री हासिल की| पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर से गेंद को खेला, गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| 10 के बाद 93/1 बैंगलोर| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: Faf du Plessis hits Fazalhaq Farooqi for a 4! RCB 93/1 (10.0 Ov). CRR: 9.3

9.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|


9.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव करते हुए एक हासिल किया|

9.3 ओवर (0 रन) स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसे देखा और जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|

9.2 ओवर (1 रन) इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|

9.1 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव किया| फील्डर ने अपने दाएँ ओर भागते हुए गेंद को फील्ड किया| दो ही रन मिले|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया| 85/1 बैंगलोर|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

8.2 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| एक रन मिल गया|

8.1 ओवर (4 रन) चौका! कैच ड्रॉप!! 37 रनों पर इस बार पाटीदार को मिला जीवनदान| शॉर्ट थर्ड मैन से आगे की तरफ भागते हुए फज़ल ने कैच के लिए डाईव लगाई लेकिन बॉल उनके हाथों में आकर निकल गई सीमा रेखा की ओर| ऊपर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे और बाहरी किनारा लेकिन थर्ड मैन फील्डर की तरफ गई बॉल जहाँ से कैच का मौका टपका दिया गया| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: Rajat Patidar hits Abhishek Sharma for a 4! RCB 81/1 (8.1 Ov). CRR: 9.92

7.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! फाफ के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर!! इस ओवर में आए 21 रन!! शॉटपिच गेंद पर फाफ ने लगाया पुल शॉट| गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई और मिला सिक्स| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: It's a SIX! Faf du Plessis hits Umran Malik. RCB 77/1 (8.0 Ov). CRR: 9.63

7.5 ओवर (4 रन) चौका! कैच ड्रॉप या टफ चांस!! 26 रनों पर फाफ को मिला जीवनदान| शॉर्ट मिड विकेट पर एक तेज़ पुल शॉट जो सीधा फील्डर त्रिपाठी की तरफ गया| शॉट इतना तेज़ था कि फील्डर द्वारा हाथ लगाने के बाद भी बॉल नहीं रुकी और मिड विकेट बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| अब आप इससे इस शॉट का अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना कड़क पुल शॉट लगाया होगा| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: Faf du Plessis hits Umran Malik for a 4! RCB 71/1 (7.5 Ov). CRR: 9.06

7.4 ओवर (4 रन) चौका! दूसरा चौका इस ओवर का आता हुआ| इस गेंद को फाफ ने मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया| केन थे वहां पर मौजूद जिनके नीचे से निकल गई बॉल और चार रनों के लिए चली गई| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: Faf du Plessis hits Umran Malik for a 4! RCB 67/1 (7.4 Ov). CRR: 8.74

7.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

7.2 ओवर (4 रन) चौका! कड़क शॉट!! अप पर गेंद को ड्राइव कर दिया कवर्स की ओर| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: Rajat Patidar hits Umran Malik for a 4! RCB 62/1 (7.2 Ov). CRR: 8.45

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

उमरान मलिक को अब गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी...

6.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|

6.5 ओवर (6 रन) छक्का!  सामने की तरफ| लगातार बड़े शॉट्स पर नज़र गड़ाए हुए थे और यहाँ पर हासिल भी कर लिया| इस बार खड़े खड़े गेंद को लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार सैर पर भेज दिया| फील्डर नीचे दर्शक बनकर रह गए| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: It's a SIX! Rajat Patidar hits Jagadeesha Suchith. RCB 55/1 (6.5 Ov). CRR: 8.05

6.4 ओवर (0 रन) बढ़िया गेंद| बल्लेबाज़ को आगे आता देख लाइन बदली और बाहर डाल दी| डिफेंड करने पर मजबूर किया| कोई रन नहीं|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

6.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

5.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए बॉल को स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद और चार रनों के लिए निकल गई| 17 रन इस ओवर से आये| 47/1 बैंगलोर| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: Faf du Plessis hits Kartik Tyagi for a 4! RCB 47/1 (6.0 Ov). CRR: 7.83

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 47/1 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ रजत पाटीदार ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को होगी एक और विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|

5.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स पर डाली गई गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पायेगा|

5.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर रजत ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|

5.3 ओवर (4 रन) चौका! बाहरी किनारा!! हवा में गेंद लेकिन बॉल कीपर पूरन के ऊपर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रनों के लिए| किस्मत पूरी तरह से बहादुर का साथ देती हुई| इस गेंद को कट लगाने गए थे और बाहरी किनारा दे बैठे| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: Rajat Patidar hits Kartik Tyagi for a 4! RCB 41/1 (5.3 Ov). CRR: 7.45

5.2 ओवर (1 रन) एक और पुल शॉट लेकिन इस बार ज़मीनी शॉट| एक ही रन मिल पायेगा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (6 रन) छक्का! स्पेल की शुरुआत बिगी के साथ| फाफ के खिलाफ छोटी गेंद एक सही विकल्प नहीं है| पॉवर प्ले के आखिरी ओवर को पूरी तरह से फायदा उठाने को देखेंगे| पटकी हुई गेंद पर कड़क पुल शॉट लगाया गया| हैदराबाद vs बैंगलोर: Match 54: It's a SIX! Faf du Plessis hits Kartik Tyagi. RCB 36/1 (5.1 Ov). CRR: 6.97

मैच रिपोर्ट