विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 08, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 14 mins
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड विकेट की दिशा में खेला|

9.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

9.4 ओवर (1 रन) 1 रन, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

9.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

9.2 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ स्काई ने खोला मिस्फील्ड पर अपना खाता| पैड्स की गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया| फील्डर होल्डर सीमा रेखा पर थे और उनसे चूक हुई जहाँ से चौका मिल गया|

9.1 ओवर (0 रन) आउट कैच आउट!! 84 रनों की बेमिसाल पारी का हुआ अंत| मलिक को मिली उनकी पहली विकेट| मुंबई के लिए ये काफी बड़ा झटका| ऑफ़ स्टम्प के बहर की गेंद को सामने की तरफ पंच करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर तक गई गेंद जहाँ कैच लपक लिया गया| हैदराबाद के पास यहाँ से वापसी करने का मौका| 124/3 मुंबई|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 9 के बाद 124/2 मुंबई|

8.5 ओवर (1 रन) 1 रन, मिड विकेट की दिशा में खेला|

8.4 ओवर (4 रन) चौका! मिस्फील्ड!! कौल साहब से हुई चूक और मुंबई इसे दोनों हाथों से लेगी| चौका मिल गया| पुल कर दिया था पोलार्ड ने इस गेंद को लेग साइड पर|

8.4 ओवर (5 रन) 5 वाईड्स! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| कीपर भी उसे लपक नहीं पाए और फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|

8.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 10 रन बनाकर हार्दिक लौटे पवेलियन| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर फील्डर रॉय का एक आसान सा कैच| आगे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर ने सीमा रेखा के आगे अच्छा कैच पकड़ा| 113/2 मुंबई| एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर|

8.2 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद को पुल मारने गए लेकिन कम गति से चकमा खा गए हार्दिक|

8.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

8.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर खेला और रन हासिल किया|

7.5 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार हार्दिक के बल्ले से आया मैक्सिमम!! गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में आते हुए| हार्दिक ने अपने हाथ खोले यहाँ पर और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|

7.4 ओवर (1 रन) गुगली!! लेग साइड पर मारा, मिस टाइम हुए, एक ही रन मिला|

7.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन पर इस गेंद को खेला, एक रन हासिल हुआ|

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल, स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन से संतुष्ट हुए|

7.1 ओवर (6 रन) छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|

6.6 ओवर (1 रन) इस बार गति से बल्लेबाज़ को बैकफुट पर भेजा| किशन ने इसे लेग साइड पर पुल किया, एक ही रन मिला|

6.5 ओवर (6 रन) शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| किशन ऑन फायर!!

6.4 ओवर (1 रन) सिंगल, पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

6.3 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला, एक ही रन मिल पायेगा|

6.2 ओवर (4 रन) चौका! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर जमकर प्रहार किया| किशन हर बॉल पर शॉट के लिए जा रहे हैं| सही सोच है ये और उसमें कामयाब भी हो रहे|

6.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

टाइम आउट का हुआ समय!! 6 के बाद 83/1 मुंबई, एक शानदार शुरुआत!! जिस प्रकार से बल्लेबाज़ी चल रही है ऐसा लगता है कि मुंबई उस 171 रनों वाले आंकड़े को हासिल कर पाएगी जो उन्हें जीत का मार्जिन दिया गया है| दुआ है हमारी कि ऐसा ही हो... 

5.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन पर इस गेंद को खेला जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| 6 के बाद 83/1 मुंबई|

5.5 ओवर (1 रन) गुगली!! हार्दिक ने उसे लेग साइड पर मोड़ा, सिंगल मिला|

5.4 ओवर (1 रन) 1 रन, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

अगले बल्लेबाज़ कौन? हार्दिक पांड्या आये हैं..

5.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! राशिद ने दिलाया ब्रेक थ्रू!! नबी ने पकड़ा एक बेहतरीन कैच| गुगली गेंद को पढ़ तो लिया था लेकिन उसपर सही शॉट नहीं लगा पाए| स्क्वायर लेग की तरफ हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर उसके नीचे आये और एक बढ़िया कैच पकड़ लिया| रोहित आज खुद से काफी निराश होंगे, बहरहाल एक बेहतरीन स्टार्ट मिल गया है यहाँ पर| 80/1 मुंबई|

5.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिला|

5.1 ओवर (1 रन) गुगली!! मिस विकेट पर खेला और रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
IPL 2024 Qualifier 1: Shreyas Iyer in Record list of David Warner Rohit Sharma MS Dhoni Most 50-plus scores as a captain in playoffs
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
from stephen fleming to vvs laxman Who can replace rahul dravid as team india head coach who is your first choice
Next Article
from stephen fleming to vvs laxman Who can replace rahul dravid as team india head coach who is your first choice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;