राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ जयदेव का एक सफल ओवर हुआ समाप्त| नारेन की एक बड़ी विकेट भी आई| इस आखिरी गेंद को त्रिपाठी ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया और तेज़ी से भागकर सिंगल पूरा किया| 10 के बाद 55/3 कोलकाता|

कप्तान इयोन मॉर्गन अब बल्लेबाज़ी के लिए उतरे हैं...


9.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! यशस्वी जायसवाल के द्वारा एक बेहतरीन कैच देखने को मिला हमें यहाँ पर| RR vs KKR: Match 18: WICKET! Sunil Narine c Yashasvi Jaiswal b Jaydev Unadkat 6 (7b, 1x4, 0x6). KKR 54/3 (9.5 Ov). CRR: 5.49

9.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

9.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया, एक रन आया|

9.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की ओर खेला, रन नही आया|

9.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई सकरिया के एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार फुलर लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया जहां से उन्हें गैप नहीं मिल पाया|

8.5 ओवर (0 रन) बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ, कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका

8.4 ओवर (1 रन) एक और कवर ड्राइव लेकिन इस बार राहुल द्वारा| ऊपर डाली गई गेंद को ड्राइव कर दिया| एक रन मिला|

8.3 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

8.2 ओवर (4 रन) चौका!! आते के साथ ही बाउंड्री लगाकर अपनी मंशा साफ़ कर दी है| आगे का पैर हटाया, अपने लिए रूम बनाया और कवर्स की दिशा में उठाकर मार दिया गेंद को और चौका बटोर| कुछ इसी तरह के शॉट्स की दरकार| RR vs KKR: Match 18: Sunil Narine hits Chetan Sakariya for a 4! KKR 49/2 (8.2 Ov). CRR: 5.88

सुनील नारेन आये हैं बीच मजधार से टीम को निकालने के लिए...

8.1 ओवर (0 रन) आउट कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर कोलकाता को लगता हुआ| ब्रेक के बाद राजस्थान के हाथ लगी विकेट| नितीश राणा 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| चेतन सकरिया को मिला पहला विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही कट लगाने गए| गेंद अतरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधे कीपर की ओर गई| जहाँ से संजू सैमसन ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 45/2 कोलकाता| RR vs KKR: Match 18: WICKET! Nitish Rana c Sanju Samson b Chetan Sakariya 22 (25b, 1x4, 1x6). KKR 45/2 (8.1 Ov). CRR: 5.51

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 8 ओवर के बाद 45/1 कोलकाता| शुरुआत तो धीमी रही है मॉर्गन आर्मी की लेकिन अंजाम अभी बाकी| फ़िलहाल क्रीज़ पर नितीश राणा के साथ राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और उनके कंधो पर रन गति को बढ़ाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| तो राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चाहेंगे कि एक और विकेट हासिल करते हुए इस साझेदारी को आगे की ओर नही बढ़ने दिया जाये...

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और अच्छे ओवर की समाप्ति| 45/1 कोलकाता| एक अच्छी शुरुआत मिल गई है अब उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने की ज़रुरत|

7.5 ओवर (3 रन) बेहतरीन फील्डिंग रियान पराग द्वारा मिड विकेट बाउंड्री पर| चौका रोका और एक रन बचाया| गुगली गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया था| लॉन्ग ऑन से मिड विकेट तक भागते हुए पराग ने डाईव लगाई और गेंद को मॉरिस की तरफ फ़ेंक दिया| आगे का काम मॉरिस ने किया कीपर की तरफ गेंद को थ्रो करते हुए|

7.4 ओवर (1 रन) चौथा सिंगल इस ओवर का आता हुआ| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन का मौका मिल गया|

7.3 ओवर (1 रन) बड़े शॉट के लिए गए राहुल| ठीक तरह से कनेक्ट नहीं हुआ| लॉन्ग ऑन पर गई गेंद लेकिन वही सिंगल ही मिल पाया|

7.2 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस!!! स्क्वायर लेग की तरफ स्वीप किया| दुबे सीमा रेखा पर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

7.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में ड्राइव कर दिया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

स्पिनर को लाया गया है, राहुल तेवतिया को थमाई गई गेंद...

6.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! काफ़ी देर से राणा का बल्ला ख़ामोश था लेकिन अगर उनको छोटी लेंथ पर गेंद डालते है आप तो बड़े हिट के लिए तैयार हो जाइये| छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| RR vs KKR: Match 18: It's a SIX! Nitish Rana hits Jaydev Unadkat. KKR 37/1 (7.0 Ov). CRR: 5.29

6.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

6.4 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया, फील्डर दीप में मौजूद जहाँ से सिंगल का ही मौका बन पाया|

6.3 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ एक बार फिर से राहुल त्रिपाठी ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को आगे आकर सीधे बल्ले से सामने की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद, मिड ऑन से फील्डर मॉरिस गेंद को फील्ड करने पीछे भागे लेकिन बॉल तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर निकल गई, मिला चार रन| RR vs KKR: Match 18: Rahul Tripathi hits Jaydev Unadkat for a 4! KKR 30/1 (6.3 Ov). CRR: 4.62

6.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

6.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 25/1 मॉर्गन की सेना| एक कैच ड्रॉप के बाद भी गिल अपनी पारी को आगे की ओर नही लेजा सके और सिंगल के चक्कर में अपना अहम विकेट गँवा बैठे| फ़िलहाल क्रीज़ पर नितीश राणा के साथ राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी कर रहे है...

5.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|

5.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| उछाल से बीट हुए बल्लेबाज़| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

5.4 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!! शानदार डायरेक्ट हिट बटलर द्वारा| बल्लेबाज़ फ्रेम में भी नहीं थे| जोस द बॉस ने किया कमाल| एक विकेट की तलाश थी राजस्थान को और वो मिल गई| गिल की 11 रनों की झुझारी पारी का हुआ अंत| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पुश करते हुए रन के लिए भागे| एक्स्ट्रा कवर्स से गेंद को कट करते हुए बटलर ने अपने दाहिने हाथ से पिक किया और एक ही स्टम्प्स पर निशाना लगाना था और डायरेक्ट हिट लगा दी| इस दौरान गिल क्रीज़ से काफी बाहर रह गए| अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की मदद ली, जहाँ रिप्ले में देखने पर पाया गया कि बल्लेबाज़ काफी बाहर थे इसलिए आउट करार दिए गये| 24/1 कोलकाता| RR vs KKR: Match 18: WICKET! Shubman Gill run out (Jos Buttler) 11 (19b, 1x4, 0x6). KKR 24/1 (5.4 Ov). CRR: 4.24

5.3 ओवर (0 रन) लेंथ बॉल!! पुल किया मिड विकेट की दिशा में जहाँ से गैप नहीं हासिल हुआ| मॉरिस ने उस गेंद को फील्ड किया|

5.2 ओवर (1 रन) इस बार ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील राणा के खिलाफ| अम्पायर सहमत नहीं दिखे| बताया कि गेंद लेग स्टम्प को मिस कर रही थी| पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक मारने गए थे बल्लेबाज़ और बीट हुए|

मैच रिपोर्ट