पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और एक मिल गया| 15 ओवर के बाद 116/5 दिल्ली|

14.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर अक्षर ने सामने की ओर पुश किया| राहुल चाहर ने गेंद को खुद ही फील्ड किया|


14.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|

14.3 ओवर (0 रन) बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

14.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर फ्लिक शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं ऐया गेंद सीधा फ्रेंट पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|

14.1 ओवर (0 रन) कैच की अपील थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| लेग स्टम्प के बाहर से टर्न होकर कीपर के दस्तानों में गई थी गेंद|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 115/5 दिल्ली|

13.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

13.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

13.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दिल्ली की आधी टीम पवेलियन की ओर लौटती हुई!! लियाम लिविंगस्टन के हाथ लगी तीसरी विकेट| रोवमन पॉवेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आज तो इस खिलाड़ी के जलवे हैं| ऊपर डाली गई लेग स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले ने निचले भाग को लगकर गेंद हवा में काफी ऊँची खिल गई और मिड ऑफ की ओर गई| फील्डर शिखर धवन ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से आगे की तरफ भागकर एक शानदार रनिंग कैच पकड़ा और अपना थाई फाइव दिया| 112/5 दिल्ली|

13.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल निकाला|

13.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

13.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन मिल गया|

12.6 ओवर (0 रन) ओह!! शार्प टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए बल्लेबाज़| पूरी तरह से इस गेंद से चकमा खा गए थे बल्लेबाज़|

12.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप से एक रन हासिल किया|

12.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|

12.3 ओवर (0 रन) अच्छी लेग स्पिन गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

12.2 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर ब्लॉक कर दिया|

12.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|

रोवमन पॉवेल अब अगले बल्लेबाज़...

11.6 ओवर (0 रन) आउट!! स्टम्प!!! दिल्ली के कप्तान का विकेट यहाँ पर गिरता हुआ!!! लियाम लिविंगस्टन के हाथ लगी दूसरी बड़ी विकेट| रिषभ पंत 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ निकलकर खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई कीपर की ओर गई जहाँ से जितेश शर्मा ने गेंद को पकड़कर सीधे स्टंप्स को लगा दिया| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब जितेश ने स्टंप्स पर बॉल लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 107/4 दिल्ली| पंजाब vs दिल्ली: Match 64: WICKET! Rishabh Pant st Jitesh Sharma b Liam Livingstone 7 (3b, 0x4, 1x6). DC 107/4 (12.0 Ov). CRR: 8.92

11.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! रिषभ पंत के हाथ से बल्ला छुटा लेकिन साथ नहीं!!! आगे आकर पंत ने लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट लगाया| गेंद काफी ऊँची हवा में गई लेकिन फील्डर उसे देखते रहे और बॉल दर्शकों के बीच चली गई| मिला सिक्स| पंजाब vs दिल्ली: Match 64: It's a SIX! Rishabh Pant hits Liam Livingstone. DC 107/3 (11.5 Ov). CRR: 9.04

11.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

11.3 ओवर (0 रन) हवा में गेंद, बोलर की तरफ वापिस आई लेकिन लियाम के आगे गिर गई| बाल-बाल बचे मिचेल| लेग स्पिन गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक करना चाहते थे| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे इस वजह से लीडिंग एज लेकर हवा में गई थी गेंद| भाग्यशाली रहे कि बोलर के हाथों में नहीं गई|

11.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद| ड्राइव किया कवर्स की तरफ पन्त ने और सिंगल के साथ अपना खाता खोला|

11.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन मिला|

रिषभ पन्त अब क्रीज़ पर आयेंगे...

10.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका यहाँ पर पंत की सेना को लगता हुआ!! काफी देर से विकेट की तलाश में थी पंजाब की टीम और अर्शदीप सिंह ने अपने कप्तान की तलाश को समाप्त कर दिया| ललित यादव 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बाउंसर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ पूरी तरह से इस गेंद पर चकमा खा गए और पॉइंट की ओर हलके से गेंद को हवा में खेल बैठे| वहां खड़े फील्डर भानुका राजपक्षे ने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| 98/3 दिल्ली| पंजाब vs दिल्ली: Match 64: WICKET! Lalit Yadav c Bhanuka Rajapaksa b Arshdeep Singh 24 (21b, 1x4, 1x6). DC 98/3 (11.0 Ov). CRR: 8.91

10.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर खेला| फील्डर ने गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|

10.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

10.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! मिचेल मार्श के बल्ले से आता हुआ आज के मुकाबले का एक और सिक्स!!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले में लगी गेंद और सीधा दर्शकों के बीच गई जहाँ से छह रन मिल गया| ये बल्लेबाज़ आज नहीं रुकने वाला| पंजाब vs दिल्ली: Match 64: It's a SIX! Mitchell Marsh hits Arshdeep Singh. DC 95/2 (10.3 Ov). CRR: 9.05

10.2 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेला| दो रन मिल गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल ले लिया|

मैच रिपोर्ट