पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) काफी बढ़िया ओवर!! महज़ 4 रन इस ओवर से आये| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| 10 के बाद 86/2 दिल्ली|

9.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! अबतक ओवर अच्छा रहा है| इस गेंद पर भी ज़मीनी शॉट खेला एक रन के लिए|


9.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर गेंद को ढकेला और रन हासिल कर लिया|

9.3 ओवर (1 रन) इस बार आगे आकर कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

9.2 ओवर (1 रन) बैकफुट से कवर्स की दिशा में पंच कर दिया गया एक रन के लिए|

9.1 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

8.6 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 82/2 दिल्ली|

8.5 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को हल्का सा पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| फील्डर काफी चुस्त दिखे वहां पर|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.3 ओवर (1 रन) पुल किया इस गेंद को लेग साइड पर जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|

8.2 ओवर (6 रन) छक्का! मिड विकेट बाउंड्री को टारगेट किया और छह रन हासिल किया| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| पंजाब vs दिल्ली: Match 64: It's a SIX! Lalit Yadav hits Rahul Chahar. DC 80/2 (8.2 Ov). CRR: 9.6

8.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप नही मिला|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 8 ओवर के बाद 74/2 दिल्ली| फ़िलहाल क्रीज़ पर मिचेल मार्श और ललित यादव बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में पंजाब के कप्तान मयंक को होगी कुछ और विकटों की तलाश...

7.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| फील्डर के काफी आगे से सिंगल चुरा लिया| 74/2 दिल्ली|

7.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

7.4 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|

7.3 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को धीरे से लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| फील्डर जबतक डीप से आगे आकर बॉल उठाते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

7.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.1 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेला| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

6.6 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर मार्श ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर दो रन बटोरा|

6.5 ओवर (0 रन) मिडिल स्टंप पर डाली गई बॉल| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|

6.4 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| पंजाब vs दिल्ली: Match 64: Mitchell Marsh hits Rahul Chahar for a 4! DC 65/2 (6.4 Ov). CRR: 9.75

6.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

6.2 ओवर (1 रन) मिस फील्ड हुई शॉर्ट कवर्स पर मयंक द्वारा| एक रन नहीं था लेकिन बॉल को लपक नहीं पाए| हाथ से लगकर निकल गई जहाँ से एक रन हासिल हो गया|

6.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाउंसर डाली गई गेंद पर पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद गति से बीट हो गए ललित यादव यहाँ पर और गेंद को हेलमेट पर खा बैठे| 59/2 दिल्ली|

5.5 ओवर (4 रन) टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से बीट करा दिया था यहाँ पर| रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| छोटी लेंथ की तेज़ गती की गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़| गेंद की लाइन और उछाल से चकमा खा गए| टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| पंजाब vs दिल्ली: Match 64: Lalit Yadav hits Kagiso Rabada for a 4! DC 59/2 (5.5 Ov). CRR: 10.11

5.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

5.3 ओवर (0 रन) छोटी डाली गई गेंद को लीव करना सही सोच यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा|

5.2 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

मैच रिपोर्ट