विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 23, 2021

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 14 mins
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! मिड विकेट पर नारेन ने पकड़ा एक आसान सा कैच| दूसरी विकेट कृष्णा के खाते में जाती हुई| गुड लेंथ बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद और हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद जिन्होंने कैच पकड़ने में कोई ग़लती नहीं की| मुंबई को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके तरकश में अभी कई बड़े बड़े तीर बाक़ी हैं| 106/3 मुंबई|

14.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! फ्री हिट पर प्रसिद्ध ने नहीं दिया कोई रन| ऑफ़ कटर मारकर क्विंटन को छका दिया|

14.4 ओवर (1 रन) वाईड!! फ्री हिट अभी भी बरकरार!! आउटसाइड ऑफ़ स्टम्प डाल बैठे| बल्लेबाज़ ने बलाल फेंका लेकिन संपर्क नहीं हुआ| अम्पायर ने वाइड करार दिया|

14.4 ओवर (2 रन) नो बॉल और एक अतिरिक्त रन भी आया|!! पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई| सिंगल भाग लिया| अगली गेंद फ्री हिट|

14.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

14.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

14.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

13.6 ओवर (4 रन) चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| मिला चार रन| 14 ओवर के बाद 101/2 मुंबई|

13.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की तरफ खेलकर एक रन लिया|

13.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने अपने इंडियन टी20 लीग का 16वां अर्धशतक पूरा किया| फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

13.3 ओवर (0 रन) शॉटपिच गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला, रन नहीं मिल सका|

13.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन पूरा किया|

13.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|

12.6 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को हलके हाथों से फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

12.5 ओवर (1 रन) शॉटपिच बॉल को थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए सिंगल लिया|

12.4 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

12.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, रन नहीं मिल सका|

12.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|

ईशान किशन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कृष्णा ने पहली ही गेंद पर बल्लेबाज़ स्काई को आउट कर दिया| पिछले तीन ओवर्स से रन नहीं आये थे और ये शायद उसका दबाव ही था| एक बड़ा विकेट यहाँ पर मिला| मिडिल स्टम्प की लाइन से आउट स्विंग हुई गेंद| ओं साइड पर मारने गए थे उसे लेकिन बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद जहाँ कार्तिक ने एक आसान सा कैच लपका| 89/2 मुंबई|

11.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया| 12 के बाद 89/1 मुंबई|

11.5 ओवर (1 रन) फाइन लेग पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

11.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

11.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|

11.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन| पैड्स लाइन की गेंद को खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल पैड्स को लगाकर लेग साइड की ओर गई, जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में लिया|

11.1 ओवर (0 रन) स्वीप शॉट सूर्य ने खेला, शॉर्ट फाइन लेग की ओर गेंद गई, रन नहीं मिल सका|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ वरुण के स्पेल की हुई समाप्ति| महज़ 22 रन ही अपने स्पेल में दिया| सम्भालकर बल्लेबाजों ने उन्हें खेला| लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन आया|

10.5 ओवर (1 रन) लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

10.4 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

10.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया जहां से सिंगल हासिल हुआ|

10.2 ओवर (1 रन) इनसाइड आउट!! ओवर कवर्स!! गैप में गई गेंद, पीछे हैं फील्डर जिन्होंने डाईव लगाकर गेंद को रोका| सिंगल मिला|

10.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
"भारतीय टीम की कोचिंग में हजारों गुना दबाव और राजनीति..." लखनऊ के हेड कोच ने बड़ा बयान देकर मचाई सनसनी
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
Mumbai Indians IPL 2024:How did Hardik Pandya appointment as captain cause harm to the team Rohit Sharma vs Hardik Pandya
Next Article
Mumbai Indians IPL 2024 : हार्दिक को कप्तान बनाने से कैसे हुआ टीम को नुकसान, क्या गलत फैसले लिए गए !
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;