कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 10 के बाद 80/1 मुंबई|

9.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ खाता खुला| लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|


9.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

9.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! कट लगाने गए थे गेंद पर लेकिन संपर्क नहीं हुआ|

स्काई अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

9.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई को लगता हुआ| लेकिन बेहतरीन शुरुआत टीम को देकर रोहित शर्मा 33 के स्कोर पर पवेलियन लौटे| सुनील नरेन ने हिट मैन को 9वें बार अपना शिकार बनाया| फुल लेंथ की डाली हुई ऑफ स्पिन गेंद को बैठकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेलने गए| बल्ले और बॉल का उतना अच्छा संपर्क नहीं हुआ की गेंद स्टैंड तक का सफ़र तय कर पाएगी| बॉल हवा में गई सीधे फील्डर के पास जहाँ से शुबमन गिल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 78/1 मुंबई|

9.1 ओवर (1 रन) फाइन लेग की तरफ गेंद को स्वीप किया, एक ही रन मिल पाया|

8.6 ओवर (2 रन) फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की ओर खेलते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

8.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

8.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन अपने खाते में डाला|

8.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को पुश किया, एक रन हो गया|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर बल्लेबाज़ हासिल करते हुए|

8.2 ओवर (4 रन) ओहोहो!! बल्लेबाज़ को ज़मीन पर गिराने वाला चौका| ऐसा शॉट मारा कि सामने वाले बल्लेबाज़ अपने आप को बचाने के चक्कर में ज़मीन पर गिर पड़े| लगता है डी कॉक में चार पांच खतरनाक बल्लेबाजों की आत्मा घुस गई है| इस बार आगे की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ मारा| रोहित गेंद की लाइन में थे, झुके और जाने दिया गेंद को लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार| बाप रे बाप!! बड़ी खतरनाक बल्लेबाज़ी हो रही है जी!! नज़र ना लगे|

8.1 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा शॉट यहाँ पर क्विंटन डी कॉक के द्वारा देखने को मिला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पूरे पॉवर के साथ हिट किया| बल्ले और गेंद में हुआ शानदार ताल मेल| बॉल तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

गेंदबाज़ी परिवर्तन!!! आंद्रे रसेल को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से इस गेंद को रोहित ने ऑफ़ साइड पर पंच तो किया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| 8 के बाद 63/0 मुंबई, एक धाकड़ शुरुआत|

7.5 ओवर (0 रन) पुल लगाने गए थे रोहित इस बार लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई| रन का मौका नहीं बन पाया|

7.4 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!! लॉन्ग ऑन की तरफ गई, फील्डर उसके लिए आगे की तरफ भागे लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए| मिस टाइम हुआ था इस वजह से फील्डर तक कैरी नहीं कर पाई गेंद| एक रन मिला|

7.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

7.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को रोहित ने कट किया पॉइंट की तरफ जहाँ से गैप मिला और सिंगल भी|

7.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

6.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया, एक रन हुआ|

6.4 ओवर (0 रन) स्पिन एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

6.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

6.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! लेग स्पिन थी पैड्स पर| डी कॉक ने उसे फाइन लेग की तरफ खेला जहाँ से सिंगल मिल गया|

6.1 ओवर (1 रन) टर्न के साथ रोहित ने गेंद को थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया, एक रन मिला|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| इसी के साथ पॉवर प्ले की भी समाप्ति हुई| 6 ओवर के बाद 56 बिना किसी नुकसान के मुंबई| फ़िलहाल क्रीज़ पर रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डी कॉक तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए| कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन अभी भी पहली विकेट की तलाश में होगे...

5.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त जो मुंबई के पक्ष में गया| पैड्स की गेंद को मिड विकेट पर फ्लिक किया और गैप से दो रन हासिल किया| 6 के बाद 56/0 मुंबई| लाजवाब शुरुआत|

5.5 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! इसी के साथ टीम के 50 रन भी पूरे हुए यहाँ पर| वाह जी वाह, कमाल की बल्लेबाज़ी चलती हुई यहाँ पर| काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|

5.5 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

5.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

5.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, धीमी गति से डाली गई लेंथ बॉल, बल्लेबाज़ ने उसे जल्दी से पढ़ लिया, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?

5.2 ओवर (0 रन) रन आउट का मौका लेकिन बाल बाल बच गए बल्लेबाज़!! सही समय पर डी कॉक क्रीज़ में लौटे| सही समय पर रोहित ने उन्हें वापिस भेजा| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

मैच रिपोर्ट