मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| हलके हाथों से फ्लिक करते हुए रन पूरा किया| 10 के बाद 65/4 दिल्ली|

9.5 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|


9.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.3 ओवर (0 रन) शानदार फील्डिंग अपनी ही गेंद पर गेंदबाज़ द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर बॉल को सिंगल जाने से रोक दिया| कोई रन नहीं| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया था शॉट|

9.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन पर पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|

9.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर रखी गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक सिंगल हासिल हुआ|

8.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| दिल्ली को जीत के लिए 66 गेंदों पर 70 रन चाहिए|

8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

8.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

8.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

8.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

इसी बीच पन्त की विकेट के साथ टाइम आउट का भी हुआ समय!! फिलहाल 57/4 है दिल्ली और लक्ष्य से अभी भी 73 रन पीछे| मुंबई के पास मुकाबले में ऊपर आने का ये बड़ा मौका जिसे वो गंवाना नहीं चाहेंगे| अब श्रेयस अय्यर पर काफी कुछ करेगा निर्भर...

अक्षर पटेल आयेंगे अगले बल्लेबाज़...

8.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! दिल्ली को लगा एक और बड़ा झटका| रिषभ पंत 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जयंत यादव के हाथ लगी पहली विकेट| मुंबई की टीम मुकाबले में वापसी करती हुई| ये ऐसी टीम है जिसको हमने और आपने काफ़ी बार इस तरह से मैच में वापसी करते हुए देखा है| आगे डाली गई गेंद को लेग स्टंप्स के बाहर जाकर लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा ताल मेल नहीं हुआ कि गेंद स्टैंड का तक सफ़र तय कर पाए| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद, हार्दिक पंड्या जिन्होंने कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 57/4 दिल्ली|

8.1 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट लगाकर 2 रन लिया|

7.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! रिवर्स शॉट खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| 55/3 दिल्ली, लक्ष्य से 75 रन दूर|

7.5 ओवर (1 रन) छोटी गेंद, पुल किया लेग साइड पर जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

7.4 ओवर (1 रन) हटकर अपने लिए रूम बनाया और लेग साइड पर पुल किया, एक ही रन मिल पाया|

7.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

7.2 ओवर (0 रन) कूदकर टेनिस बॉल शॉट लगाने गए थे पन्त लेकिन धीमी गति से डाल दी गई गेंद जिसकी वजह से संपर्क नहीं हो पाया|

7.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

6.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने मना किया| फुल लेंथ की गेंद को पंत रिवर्स स्वीप लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं मिल सका यहाँ पर|

6.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

6.4 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया, 2 रन मिला|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

6.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.1 ओवर (2 रन) विकेट लाइन की गेंद को अय्यर ने स्कूप शॉट खेला, कीपर के ऊपर से गई गेंद फाइन लेग की ओर 2 रन मिला|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 46/3 दिल्ली, लक्ष्य से अभी भी 84 रन पीछे| एक तगड़ी शुरुआत इस रन चेज़ में देखने को मिली है फील्डिंग टीम द्वारा जहाँ मुंबई के गेंदबाज़ों ने विकेट तो हासिल की और सामने वाली टीम को पूरी तरह से दबाव में डाले रखा है| दिल्ली के कप्तान ऋषभ पन्त अपने बेबाक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं|

5.6 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| दिल्ली को जीत के लिए 84 गेंदों पर 84 रन चाहिए|

5.5 ओवर (0 रन) शॉटपिच गेंद को पॉइंट की ओर खेला, रन नहीं आ सका|

5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! रिषभ पंत के बल्ले स आती हुई बाउंड्री| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई गेंद, टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

5.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन तेज़ी से लिया|

5.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को फ्लिक खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|

मैच रिपोर्ट