मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ विकेट मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ़ साइड पर ड्राइव करने गए थे लेकिन सही संपर्क नहीं हो पाया| कमाल का ओवर था नोकिया का यहाँ पर| 87/5 मुंबई|

14.5 ओवर (0 रन) एक और बार धीमी गति की गेंद को पुल मारने गए लेकिन संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|


14.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

14.3 ओवर (0 रन) बैक ऑफ़ द हैण्ड स्लोवर बॉल!! सामने की तरफ खेला, नोकिया ने हाथ लगाना चाहा कैच के ल्येंब लेकिन दूर रह गए| गेंद जाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर टकराई|

14.2 ओवर (0 रन) फुलटॉस गेंद को क्रुणाल पंड्या ने सीधे बल्ले से वहीँ पर रोका|

क्रुणाल पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.1 ओवर (0 रन) आउट! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए नोकिया की पहली ही गेंद पर पोलार्ड!!! मुंबई को एक बड़ा झटका लगता हुआ| यहाँ से विपक्षी टीम के पास मुकाबले में ऊपर आने का बड़ा मौका| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| पोलार्ड उसे ऑफ़ साइड पर खेलने गए लेकिन कम गति के कारण बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर ऑफ़ स्टम्प से टकराई गेंद| दिल्ली का खैमा खुश| 87/5 मुंबई|

13.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया, रन नहीं मिल सका|

13.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

13.5 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

13.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को हार्दिक ने मिड विकेट की ओर बैकफुट से खेला, एक रन मिला|

13.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर पोलार्ड ने पुश किया जहाँ से एक रन हो गया|

13.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को पुश किया, एक रन मिला|

13.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

13.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

12.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| 13 ओवर की समाप्ति के बाद 80/4 मुंबई|

हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! 15 रन बनाकर सौरभ लौट गए पवेलियन| तीसरी सफलता अक्षर के खाते में जाती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेग साइड पर मारने गए| टॉप एज लगा और वहीँ पर खड़ी हो गई गेंद| पन्त ने कैच की कॉल करते हुए उसे अपने दस्तानों में ले लिया| 80/4 मुंबई

12.4 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

12.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

12.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

12.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की दिशा में खेला|

11.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से गेंद को पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

11.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

11.5 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, रन नहीं हुआ|

11.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

11.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|

11.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

11.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|

10.5 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

10.4 ओवर (0 रन) स्वीप करने गये थे लेकिन टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़|

कीरोन पोलार्ड अगले बल्लेबाज़...

10.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा तीसरा झटका| सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अक्षर पटेल के हाथ लगी दूसरी विकेट| फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| गेंद और बल्ले का उतना अच्छा संपर्क हुआ नहीं कि बॉल स्टैंड तक का सफ़र तय कर पाए| हवा में गई बॉल फील्डर वहां मौजूद कगिसो रबाडा जिन्होंने आगे की ओर भागकर बॉल को कैच पकड़ा| 68/3 मुंबई|

10.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट