मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया| 66/2 मुंबई, अब देखना ये है कि बाक़ी बचे 60 गेंदों में क्या स्कोर खड़ा कर पाती है टीम|

9.5 ओवर (6 रन) छक्का! फुल टॉस, स्काई के लिए एक तोहफा और दोनों हाथों से उसे कबूला| महज़ उसे फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ| गेंद जाकर सीमा रेखा के पार गिरी| बल्लेबाज़ के लिए ऐसी गेंद आराम देती हैं|


9.4 ओवर (0 रन) बाउंसर!! पुल मार्नेगाये स्काई लेकिन उछाल से चकमा खाए| कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

9.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुलर बॉल| बल्लेबाज़ ने उसे स्लाइस क्या थर्ड मैन की तरफ जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

9.2 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर गेंद को सौरभ ने ड्राइव तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

9.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद पर आया सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 9 ओवर के बाद 57/2 मुंबई| फ़िलहाल क्रीज़ पर सूर्यकुमार यादव के साथ सौरव तिवारी बल्लेबाज़ी करते हुए रन गति को आगे की ओर लेजा रहे हैं| वहीँ दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत चाहेंगे कि इस पनपती हुई साझदारी को भी जल्द से जल्द तोड़ा जाए...

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑफ़ पर ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया| समझदारी से रन गति को आगे बढाते हुए दोनों बल्लेबाज़| 57/2 मुंबई|

8.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर भी| हवा में थी ये गेंद लेकिन कवर्स फील्डर आवेश खान से काफी आगे गिर गई| इन साइड आउट लगाने गए थे|

8.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

8.2 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

8.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

7.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|

7.5 ओवर (4 रन) चौका!!! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अपना घुटना टिकाया और स्वीप शॉट खेला| फाइन लेग की ओर गैप में गई गेंद, सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

7.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन लिया|

7.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लंग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

7.2 ओवर (4 रन) शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी स्काई द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|

7.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 40/2 मुंबई|

6.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को सामने की तरफ पुश किया जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|

6.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर तैनात, कोई रन नहीं हुआ|

6.3 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद पर तिवारी ने सिंगल के साथ अपना खाता खोला|

सौरभ तिवारी अब क्रीज़ पर उतरेंगे...

6.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा दूसरा बड़ा झटका| क्विंटन डी कॉक 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अक्षर पटेल ने आते ही पहले ही ओवर में किया शिकार| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में उड़ाकर खेलने गए| बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद एनरिक नोकिया जिन्होंने कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 37/2 मुंबई|

6.1 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर 2 रन लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!!  6 ओवर के बाद 35/1 मुंबई| फ़िलहाल क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव समझदारीपूर्ण बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हालाँकि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 7 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं| ऐसे में मुंबई की टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाने की अहम ज़िम्मेदारी इन दोनों बल्लेबाजों के कन्धो पर होगी| वहीँ दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को कुछ और विकटों की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और कसे हुए ओवर की समाप्ति| महज़ 3 रन पॉवर प्ले की इस आखिरी ओवर से आये| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई फुल लेंथ बॉल को खोदकर पॉइंट बाउंड्री की तरफ मारा| फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिला| 6 के बाद 35/1 मुंबई|

5.5 ओवर (0 रन) धीमी गति से इस बार बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| लेग साइड पर मारने गए, दूर भी थी गेंद इसलिए संपर्क नहीं हुआ|

5.4 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस!! सीधा मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ ड्राइव किया, कोई रन नहीं हुआ|

5.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और गैप से सिंगल भाग लिया|

5.2 ओवर (1 रन) सिंगल| रैम शॉट का इस्तेमाल, ठीक तरह से बैट पर आई नहीं ये गेंद| अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद और लेग साइड पर गई जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बैकफुट से पंच किया मिड ऑन की तरफ जहाँ से गैप हासिल नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट