कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर पर आई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया| 10 के बाद 83/0 लखनऊ| एक शानदार शुरुआत जिसे बड़े स्कोर में तब्दील करने को देखेगी|

9.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधा बल्ले से डिफेंड कर दिया|


9.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

9.3 ओवर (6 रन) छक्का! ब्लाइंड शॉट!!! फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| इस शॉट को काफी कम मिस करते हैं राहुल| ये गेंद खराब नहीं थी लेकिन ये बल्लेबाज़ आला दर्जे का है| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! KL Rahul hits Tim Southee. LSG 81/0 (9.3 Ov). CRR: 8.53

9.2 ओवर (6 रन) छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! KL Rahul hits Tim Southee. LSG 75/0 (9.2 Ov). CRR: 8.04

9.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| समझदारी भरी बल्लेबाज़ी|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस महंगे ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 68/0 लखनऊ| एक ठोस शुरुआत|

8.5 ओवर (6 रन) छक्का! ये तो क्विंटन का पका पकाया शॉट है| इसपर वो काफी कम बार ही चूकते हैं| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Quinton de Kock hits Andre Russell. LSG 67/0 (8.5 Ov). CRR: 7.58

8.4 ओवर (2 रन) दुग्गी| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

8.2 ओवर (1 रन) बढ़िया फील्डिंग पॉइंट पर राणा द्वारा| अपने दाएं ओर डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया और चौका बचाया| हाफ स्टॉप हुआ जहाँ से एक रन मिल पाया|

8.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद पर आया सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|

7.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से तेज़ी से भागकर दो रन हासिल किया| 57/0 लखनऊ|

7.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.3 ओवर (0 रन) फ्री हिट का फ़ायदा यहाँ पर नहीं उठा सके डी कॉक!!! बाउंसर तेज़ गति के साथ चक्रवर्ती ने डाली| बल्लेबाज़ गति से चकमा खा गए और पुल शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई| रन नहीं आ सका|

7.3 ओवर (2 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़| इस गेंद पर राहुल ने लेग साइड पर खेला था और सिंगल हासिल किया|

7.2 ओवर (4 रन) चौका! सामने की तरफ बाउंड्री हासिल हुई| जैसे ही ऊपर डाली गई गेंद उसपर शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: KL Rahul hits Varun Chakaravarthy for a 4! LSG 52/0 (7.2 Ov). CRR: 7.09

7.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 7 ओवर के बाद 48/0 लखनऊ| फ़िलहाल क्रीज़ पर केएल राहुल और डी कॉक बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर को होगी पहले विकेट की तलाश...

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

6.5 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|

6.4 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|

6.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|

6.2 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

5.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

5.4 ओवर (4 रन) चौका! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Quinton de Kock hits Varun Chakaravarthy for a 4! LSG 43/0 (5.4 Ov). CRR: 7.59

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

5.2 ओवर (0 रन) इस बार रूम बनाकर मारने गए थे राहुल लेकिन टर्न से बीट हुए और विकटों के ऊपर से कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं होगा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) टर्न हुई गेंद| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

मैच रिपोर्ट