भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को रोहित ने क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|

9.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|


9.4 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! रॉस्टन चेज के हाथ लगी पहली विकेट!! ईशान किशन 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की ऑफ स्पिन गेंद को पुल शॉट पूरे ताक़त के साथ खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद टप्पा खाकर धीमी हो गई जिसको बल्लेबाज़ सम्ह नहीं सके और पूरी तरह से बीट कर गए| गेंद इसी बीच सीधे ऑफ स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से काफी निराश दिखाई दिए| 66/3 भारत| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: WICKET! Ishan Kishan b Roston Chase 34 (31b, 5x4, 0x6). IND 66/3 (9.4 Ov). CRR: 6.83

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपना खाता खोला| लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन हो गया|

9.2 ओवर (1 रन) छोटी डाली हुई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

8.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

8.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

8.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर!! हेडन वाल्श के हाथ लगी पहली विकेट!! श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई लेग स्पिन गेंद को लेग साइड की ओर खेलने जा रहे थे बल्लेबाज़| बल्ले के निचले हिस्से को लगकर गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर काफ़ी ऊँची हवा में गई जहाँ से जेसन होल्डर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 63/2 भारत| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: WICKET! Shreyas Iyer c Jason Holder b Hayden Walsh 25 (16b, 4x4, 0x6). IND 63/2 (8.3 Ov). CRR: 7.41

8.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

8.1 ओवर (2 रन) लो फुलटॉस डाली गई गेंद को अय्यर ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|

7.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.5 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल अपने खाते में डाला|

7.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.3 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे की इस गेंद को मिड विकेट की ओर खेल दिया| बॉल गई सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Shreyas Iyer hits Roston Chase for a 4! IND 58/1 (7.3 Ov). CRR: 7.73

7.2 ओवर (1 रन) आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

7.1 ओवर (2 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया|

6.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

6.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को आगे आकर लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| गेंदबाज़ के बाँए ओर से गई तेज़ी के साथ सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Ishan Kishan hits Hayden Walsh for a 4! IND 50/1 (6.5 Ov). CRR: 7.32

6.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

6.2 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!! ईशान किशन को मिला 22 रनों के स्कोर पर जीवनदान!! ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ की ओर बॉल तेज़ी से आई जिसको वो कैच नहीं कर सके और गेंद हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर|

6.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर अय्यर ने खेलकर सिंगल लिया|

5.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर एक रन हासिल कर लिया|

5.5 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को किशन ने कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

5.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

5.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

5.2 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेलकर 2 रन ले लिया|

मैच रिपोर्ट