इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात जिसकी वजह से एक ही रन मिल पाया| 5 के बाद 34/1 भारत|

4.5 ओवर (0 रन) एक और अच्छी लाइन पर वुड द्वारा डाली गई गेंद जिसे सूर्या ने सम्मान दिया| कसी हुई गेंदबाज़ी का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए मार्क|


4.4 ओवर (0 रन) तेज़ गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद| स्काई द्वारा अपर कट का प्रयास लेकिन चूक गए|

4.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर की गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा लेकिन बीट हुए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा|

4.3 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 4th T20I: Suryakumar Yadav hits Mark Wood for a 4! IND 32/1 (4.3 Ov). CRR: 7.11

4.2 ओवर (0 रन) तेज़ गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई थी गेंद जिसे स्काई ने पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

4.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को राहुल ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

3.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई आर्चर के एक सफल ओवर की समाप्ति!! यादव ने इस गेंद को पॉइंट की दिशा में गाइड किया लेकिन गैप नहीं मिला| 4 के बाद 28/1 भारत|

3.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! पहली ही गेंद पर स्काई द्वारा मैक्सिमम!!! अप अबव द वर्ल्ड सो हाई बाई मिस्टर स्काई!!! ऐसा लगा ही नहीं कि पहली ही गेंद खेल रहे| वाह जी वाह, कमाल का क्लास है इस खिलाड़ी के अंदर| तेज़ गति से डाली गई शॉर्टपिच गेंद को पुल किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| आर्चर की तेज़ गति के कारण गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए| IND vs ENG: 4th T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Jofra Archer. IND 27/1 (3.5 Ov). CRR: 7.04

सूर्यकुमार यादव आये हैं रोहित के स्थान पर|

3.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! तीसरी बार रोहित को अपना शिकार बनाने में कामयाब हुए आर्चर| कॉटन बोल्ड कर दिया| भारत को लगा पहला बड़ा झटका| रोहित शर्मा 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर गेंद को डाला और साथ में उंगलियों को भी बॉल के ऊपर फेरा| जिसके कारण गेंद टप्पा खाकर धीमी गई| रोहित शर्मा उससे समझे नही सके और सीधे बल्ले से सामने की ओर खेलने गए| गेंद ने अतरिक्त उछाल लिया और बल्ले के स्टिकर के पास लगकर सीधे आर्चर के हाथ में गई|  पिछले मुकाबले में आर्चर ने ज़रूर रोहित शर्मा का कैच ड्रॉप कुछ इसी प्रकार कर दिया था| लेकिन इस बार कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 21/1 भारत| IND vs ENG: 4th T20I: WICKET! Rohit Sharma c & b Jofra Archer 12 (12b, 1x4, 1x6). IND 21/1 (3.4 Ov). CRR: 5.73

3.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल निकाला|

3.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|

3.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|

2.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई वुड के एक शानदार पहले ओवर की समाप्ति| महज़ एक ही रन इस ओवर से आया| इस गेंद को राहुल ने पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 3 के बाद 19/0 भारत| एक सधी हुई शुरुआत मेज़बान टीम द्वारा|

2.5 ओवर (0 रन) ये बेहतर बल्लेबाज़ी राहुल द्वारा| वुड से उनको खतरा ज़रूर है इसलिए उनकी गेंदों को पूरी तरह से संभलकर खेल रहे हैं| ये मुकाबला काफी टफ  होने वाला है|

2.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

2.3 ओवर (1 रन) ओहोहो!! एक बार फिर से अपनी गति और उछाल से रोहित को चकमा देते हुए वुड!! कमाल की लय में है ये गेंदबाज़| गुड लेंथ से पड़ने एक बाद अंदर की तरफ आई गेंद| रोहित फ्लिक मारने गए, बीट हुए और थाई पैड्स से लगकर पॉइंट की तरफ गई गेंद| राहुल का क्विक कॉल और मिल गया सिंगल|

2.2 ओवर (0 रन) इनसाइड एज!! पैड्स पर जा लगी गेंद| एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील लेकिन अम्पायर उससे सहमत नहीं| गुड लेंथ से अंदर की तरफ लाइ गई थी गेंद जिसे रोहित ने डिफेंड तो किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद|

2.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को रोहित ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

आदिल रशीद की जगह मार्क वुड आये हैं...

1.6 ओवर (4 रन) चौका!!! राहुल के बल्ले से आता हुआ पहला चौका| इस शॉट के साथ केएल के अंदर काफी आत्मविश्वास आएगा जिसकी उन्हें ज़रूर भी है| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बैकफूट से कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई गेंद| फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक नही सके| IND vs ENG: 4th T20I: KL Rahul hits Jofra Archer for a 4! IND 18/0 (2.0 Ov). CRR: 9

1.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद| जिसको राहुल ने देखा और डक करते हुए जाने दिया कीपर की ओर|

1.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

1.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट किया| जेसन रॉय वहां मौजूद लेकिन 1 रन लेने से नही रोक सके|

1.2 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को राहुल ने पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

1.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

इंग्लैंड के लिए दूसरे छोर से जोफ्रा आर्चर तैयार...

0.6 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! क्रीज़ के काफी अंदर घुस गए थे डाईव लगाकर रोहित| रिप्ल में ये देखकर थर्ड अम्पायर ने इसे नॉट आउट करार दिया| एक फुल स्ट्रेच डाईव ने बल्लेबाज़ रोहित को बचा लिया| इस सिंगल के साथ राहुल ने भी अपना खाता खोल लिया| बैकफुट से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया था| रन के लिए भागे| फील्डर ने स्क्वायर लेग से गेंद को पिक करते हुए थ्रो किया| जब तक बेल्स उड़ती तबतक रोहित डाईव के साथ क्रीज़ के अंदर| पहले ओवर से आये 12 रन|

0.5 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ रोहित शर्मा के टी20 मुकाबलों में पूरे हुए 9000 रन| क्या कमाल का है ये बल्लेबाज़| पैड्स की गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर दिया और एक आसान रन पूरा किया|

0.4 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

0.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पहला छक्का और अब चौका!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई गेंद फील्डर उसके पीछे गए| लेकिन गेंद को रोकने में हुए नाकाम, बॉल गई सीधे सीमा रेखा के पार, मिला चार रन| IND vs ENG: 4th T20I: Rohit Sharma hits Adil Rashid for a 4! IND 10/0 (0.3 Ov). CRR: 20

0.2 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद विकेट लाइन पर डाली गई| जिसको रोहित ने सीधे बल्ले से रोका| चक्का लगाकर अगली गेंद को दिया सम्मान|

0.1 ओवर (6 रन) पहली गेंद पहला छक्का!!! रोहित शर्मा ने किया है आदिल रशीद का बाउंड्री ने स्वागत| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार समपर्क| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स| पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं| IND vs ENG: 4th T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Adil Rashid. IND 6/0 (0.1 Ov). CRR: 36

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ इंग्लैंड की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार केएल राहुल और रोहित शर्मा के कंधो पर होगा| जबकि इंग्लैंड के लिए पहला ओवर लेकर आदिल रशीद तैयार...

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन) - जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन, बेन स्टोक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन,आदिल रशीद, मार्क वुड

भारत (प्लेइंग इलेवन) - केएल राहुल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, राहुल चहर

विराट कोहली ने टॉस हारने के बाद कहा कि टॉस एक बार फिर से हमारे पक्ष में नहीं गया लेकिन हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे| हम खुदको चैलेन्ज करना चाहते हैं| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हमारा रिकॉर्ड खराब नहीं है लेकिन आज उसी चीज़ को और बेहतर बनाना होगा| आज की पिच ज्यादा अच्छी है इसलिए बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा| हमने टीम मीटिंग में काफी सारी बातचीत की है| डू और डाई परिस्थिति में हमने हमेशा अच्छा किया है| बल्लेबाज़ी के साथ-साथ फील्डिंग को और अच्छा करना होगा| सभी को उनकी भूमिका पता है| टीम में बदलाव पर कोहली ने कहा कि एक फ़ोर्स चेंज हुआ है| राहुल चाहर युज्वेंद्र चहल की जगह आये हैं और इशान किशन को ग्रोइन इंजरी हुई है तो उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है|

टॉस जीतकर बात करने आये इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेंगे| क्योंकि अभी तक इस पूरे सीरीज़ में ज़्यादा तर मैच चेज़ होते हुए टीम ने अपने नाम किया है| जिसको देखते हुए हमने इस बार भी चेज़ करने का सोचा है| आगे मॉर्गन ने कहा कि पिच तो बल्लेबाज़ी के लिए काफ़ी अच्छी नज़र आ रही है लेकिन पहले गेंदबाज़ी करते हुए हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे की भारत को कम से कम रनों पर रोका जाए| टीम में बदलाव के बारे में मॉर्गन ने बताया कि हमने कोई बदलाव नही किया है और सेम टीम के साथ मैदान पर उतरेगे|

टॉस – इयोन मॉर्गन ने एक बार फिर से जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है|

पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये दीप दास गुप्ता| जिन्होंने कहा कि ये वही पिच है जो पहले मैच में इस्तेमाल की गई थी| इसपर इंग्लिश गेंदबाजों ने शॉर्टपिच गेंदों का इस्तेमाल किया था जहाँ 13 में से 8 विकेट छोटी गेंद पर गिरी थी| पिच पर नॉक करते हुए इसपर काफी जोर की आवाज़ आई जिससे पता चला कि ये काफी हार्ड ट्रैक है| जाते जात गुप्ता जी ने कहा कि टॉस आज उतना प्रभावित न होगा क्योंकि ये एक फुल बल्लेबाज़ी ट्रैक है|

वहीँ अगर इंग्लैंड टीम की बात करें तो उनके लिए फिल्हाल सबकुछ बेहतर नज़र आ रहा है| मार्क वुड जो कि दूसरा मुकाबला खेलने से चूक गए थे, शानदार वापसी करते हुए नज़र आये हैं| टीम इंडिया के लिए ये नया खतरा कितना घातक साबित हो रहा ये हम सब पहले और तीसरे मुकाबले में अपनी आँखों से देख चुके हैं| तो क्या ऐसे में कोच रावी शास्त्री और कप्तान कोहली वुड नामक इस खतरे का कोई एंटीडोट निकाल पाते हैं या नहीं ये तो आज इस मुकाबले में पता चल ही जाएगा| खैर जो भी हो, एक बात तो आज तय है कि आज का ये मुकाबला दो बादशाहों की जंग में ज़रूर तब्दील होगा, अब देखना ये है कि कौन मारेगा बाज़ी और किसके हाथ लगेगी हार|

हाँ सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल भले ही अबतक इस सीरीज़ में अपने बल्ले का जलवा नहीं दिखा पाए हैं तो आज उम्मीद है कि उनकी जगह गब्बर यानी शिखर धवन को मौका मिल सकता है| गेंदबाज़ी टीम इंडिया की शानदार रही है लेकिन ऐसा लगा कि कहीं ना कहीं पिछले मुकाबले में कप्तान कोहली ने एक गेंदबाज़ कम खिलाया| साथ ही इस छोटे फ़ॉर्मेट में युज्वेंद्र चहल का फॉर्म में रहना भी मेज़बान टीम के लिए बेहद ज़रूरी है|

इंग्लैंड का वार या भारत का पलटवार!!! मोटेरा के मैदान पर दोनों ही टीमें भरेंगी हुंकार!!! हैलो भारतीय क्रिकेट फैन्स!!! कैसे हैं आपलोग? उम्मीद करता हूँ कि टी20 की इस खतरनाक जंग का पूरा आनंद उठा रहे होंगे आप लोग| अगर आप इंग्लिश टीम के फैन्स हैं तो बेशक खुश होंगे लेकिन अगर आप टीम इंडिया के फैन हैं तो कतई निराश न होइए क्योंकि ये टीम वापसी करने में काफी माहिर है| और अब तो कप्तान विराट कोहली भी अपने रंग में आ चुके हैं जो विरोधियों के मन में सबसे बड़ा डर है|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये भारत और इंग्लैंड की श्रृंखला है या फिर कोई सी सॉ झूला!!! पलड़ा कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ़!! दोनों ही टीमें बारी बारी से एक दूसरे पर पलटवार करती हुई नज़र आ रही हैं| और हों भी क्यों ना, ये टी20 की टॉप दो टीमों के बीच मुकाबला जो चल रहा| बहरहाल, इन सब बातों को छोड़ते हुए अब आगे ये श्रृंखला एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहाँ से टीम इंडिया अगर हारी तो मेहमान टीम सीरीज़ में मार लेगी बाज़ी और अगर मेज़बान भारत जीता तो पांचवां और अंतिम मुकाबला होगा फाइनल|