इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ आदिल के शानदार ओवर की समाप्ति हुई| इस बार स्काई ने फ्रंट फुट पर रहकर इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| 10 के बाद 62/2 भारत|

9.5 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद| विराट ने इसे लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया| गैप में नहीं रख पाए| सिंगल ही मिला| खुद से निराश दिखे कि एक खराब गेंद पर अधिक रन्स नहीं बटोर सके|


9.4 ओवर (0 रन) इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

9.3 ओवर (2 रन) दुग्गी, लॉफ्ट किया विराट ने इसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ जहाँ से दो रन हासिल कर लिया गया|

9.2 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

9.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बल्ले का लीडिंग एज लेकर पॉइंट फील्डर के पास टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट सैम करन बोल्ड क्रिस जॉर्डन| 27 रनों पर रोहित की जुझारू पारी का हुआ अंत| आज भी अपनी लय में नहीं दिख रहे थे शर्मा जी| 47 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| जॉर्डन के हाथ लग गई बड़ी विकेट| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की तरफ हीव करना चाहा| बल्ले पर एक बार फिर से ठीक तरह से आई नहीं गेंद और हवा में खिल गई जहाँ एक बढ़िया कैच लपका गया करन द्वारा| 57/2 भारत| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: WICKET! Rohit Sharma c Sam Curran b Chris Jordan 27 (28b, 4x4, 0x6). IND 56/2 (8.5 Ov). CRR: 6.34

8.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| रोहित रूम बनाकर गेंद को खेलना चाहते थे लेकिन टाइमिंग यहाँ पर भी सही नहीं रही| गेंद को रोक दिया गया|

8.3 ओवर (0 रन) इस बार रोहित ने बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का कोई मौका नहीं बन सका|

8.2 ओवर (4 रन) खूबसूरत चौका हिट मन के बल्ले से निकलता हुआ!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से कवर्स सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: Rohit Sharma hits Chris Jordan for a 4! IND 56/1 (8.2 Ov). CRR: 6.72

8.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद| विराट लेग साइड पर इसे लेकर घूम गए जहाँ से एक रन मिला|

7.6 ओवर (1 रन) चिप किया इस गेंद को विराट ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| फील्डर के काफी आगे गिरी बॉल इस वजह से सिंगल का मौका बन गया|

7.5 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.3 ओवर (1 रन) हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के काफी आगे गिर गई| फ्लाईटेड डाली गई गेंद पर जोर से हीव करने गए रोहित| बॉल टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया| खतरों से खेलते हुए रोहित|

7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

6.6 ओवर (0 रन) एक और बार लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| वाइड की तलाश में थे लेकिन मिली नहीं|

6.5 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई गेंद| विराट ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.4 ओवर (2 रन) मिस फील्ड हुई वहां पर और एक की जगह दो रन्स मिल गए| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन चुरा लिया|

6.3 ओवर (4 रन) चौका! फ्लैट शॉट सामने की तरफ और चौका मिल जाएगा| तीर की तरह सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से इस शॉट को खेला और चार रन्स बटोर लिए| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: Virat Kohli hits Liam Livingstone for a 4! IND 43/1 (6.3 Ov). CRR: 6.62

6.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिल जाएगा| रोहित ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

6.1 ओवर (0 रन) वेल लेफ्ट रोहित!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 38/1 भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर रोहित शर्मा और विराट कोहली संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हालाँकि इससे पहले क्रिस वोक्स ने आकर बेहतरीन गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया और केएल राहुल का शिकार करते हुए भारतीय टीम को बड़ा झटका दे दिया| हालाँकि ऐसे में अभी भारत टीम के कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि यहाँ से एक अहम साझेदारी करते हुए टीम को एक बेहतर टोटल की ओर बढ़ाया जाए...

5.6 ओवर (1 रन) हवा में थी गेंद लेकिन बोलर से काफी दूर| सिंगल यहाँ पर भी मिल जाएगा| बैकफुट से स्लाइडर गेंद को रोहित ने सामने की तरफ खेला था और उनके बाएँ तरफ से निकल गई लॉन्ग ऑफ़ की तरफ जहाँ से सिंगल मिला|

5.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| विराट द्वारा बैक फुट से गेंद को पंच किया गया और लॉन्ग ऑफ़ से एक रन हासिल हुआ|

5.4 ओवर (1 रन) फुल बॉल!! रोहित ने सामने की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

5.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! रोहित ने बैकफुट पर जाकर बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिल सका|

5.2 ओवर (0 रन) एक और बार स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका| कोई रन नहीं हो सका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुआ रशीद का स्वागत| इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: Rohit Sharma hits Adil Rashid for a 4! IND 35/1 (5.1 Ov). CRR: 6.77

मैच रिपोर्ट