विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Mar 26, 2021

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 17 mins
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

34.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! थर्ड अम्पायर ने भी इस फ़ैसले को बल्लेबाज़ के पक्ष में दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद ज़मीन पर टप्पा खाती हुई कीपर पन्त के दस्तानों की ओर

कैच की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं दिखे| थर्ड अम्पायर की मदद ली है और सॉफ्ट सिग्नल नॉट आउट दिया है|

34.5 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 281/1 (34.5 Ov). Target: 337; RRR: 3.69

34.4 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर की ऊपर से खेला| कोई मौका नही किसी भी खिलाडी के पास गेंद को रोकने का, गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 277/1 (34.4 Ov). Target: 337; RRR: 3.91

34.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|

34.2 ओवर (6 रन) फ्री हिट गेंद!!! जिसका पूरा फ़ायदा उठाते हुए बल्लेबाज़ ने लगा दिया छक्का!!! फुल टॉस डाली गई गेंद जिसको जॉनी बेयरस्टो ने कवर्स के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Prasidh Krishna. ENG 273/1 (34.2 Ov). Target: 337; RRR: 4.09

34.2 ओवर (1 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने डक कर दिया| ओहो!!! और ये क्या थर्ड अम्पायर ने इसी बीच बताया कि ये गेंद तो नों बॉल थी!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण अम्पायर ने नों बॉल करार दिय| अगली गेंद फ्री हिट होगी जॉनी बेयरस्टो के लिए|

34.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

33.6 ओवर (2 रन) एक बार फिर से बड़े शॉट के लिए गए लेकिन संपर्क सही नहीं| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गए| पिछले चार ओवर में 72 रन आये|

33.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे!  बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल| गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार| गेंद जाती रही सीमा के पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Ben Stokes hits Krunal Pandya. ENG 264/1 (33.5 Ov). Target: 337; RRR: 4.52

33.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! कैच ड्रॉप और उसे छक्के में भी तब्दील कर दिया| स्टोक्स ऑन फायर| बल्ले का टो लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गई| फील्डर कुलदीप ने कैच को लपकना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों के ऊपर से निकल गई और सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Ben Stokes hits Krunal Pandya. ENG 258/1 (33.4 Ov). Target: 337; RRR: 4.84

33.4 ओवर (1 रन) वाइड!! एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

33.3 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ इंग्लैंड के 250 रन भी पूरे हो गए| चिप किया था गेंद को लेकिन एक टप्पे के बाद फील्डर तक गई गेंद|

33.2 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री!!! लगता है काफी जल्दी इस मुकाबले को समाप्त करने का मन बना चुके हैं स्टोक्स यहाँ पर| इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से उठाकर गेंद को मारा| एक टप्पे के बाद सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद| IND vs ENG: 2nd ODI: Ben Stokes hits Krunal Pandya for a 4! ENG 249/1 (33.2 Ov). Target: 337; RRR: 5.28

33.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

33.1 ओवर (6 रन) एक और छक्का!!! आधे पिच वाली गेंद जिसपर स्टोक्स जमकर बरसे और साईट सकीं के ऊपर से उठाकर मार दिया छह रनों के लिए| अब आक्रामक रुख अपना चुके हैं बल्लेबाज़| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Ben Stokes hits Krunal Pandya. ENG 244/1 (33.1 Ov). Target: 337; RRR: 5.52

32.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद सीधे पैड्स को लगती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

32.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को स्टोक्स ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन एक रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

32.4 ओवर (6 रन) छक्का!!!! हैट्रिक सिक्स!!! स्टोक्स ने कुलदीप को बनाया अपना निशाना और एक के बाद एक तीन लगातार छक्के जड़ते हुए लक्ष्य को 100 के पास पहुंचा दिया| कुलदीप काफी दबाव में आ चुके हैं अब| सभी के कंधे झुक गए| भारत पूरी तरह से दबाव में आ चुका है यहाँ पर| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Ben Stokes hits Kuldeep Yadav. ENG 237/1 (32.4 Ov). Target: 337; RRR: 5.77

32.3 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं| उसको देखते हुए ऐसा लग रहा है कि गेंद कही भी डाले आप लगेगा वही सिक्स| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Ben Stokes hits Kuldeep Yadav. ENG 231/1 (32.3 Ov). Target: 337; RRR: 6.06

32.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! स्टोक्स के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा हिट| आगे डाली गई गेंद जिसको स्टोक्स ने मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Ben Stokes hits Kuldeep Yadav. ENG 225/1 (32.2 Ov). Target: 337; RRR: 6.34

32.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर 1 रन पूरा कर लिया|

31.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|

31.5 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Shardul Thakur for a 4! ENG 217/1 (31.5 Ov). Target: 337; RRR: 6.61

31.4 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|

31.3 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका!!! लेकिन बार बार बचे जॉनी बेयरस्टो यहाँ पर| इसी बीच बेन स्टोक्स ने अपने वनडे करियर का 21वां अर्धशतक पूरा किया| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ के पैर को लगती हुई गेंद मिड ऑन की ओर गई| जहाँ से बल्लेबाजों ने भागते हुए 1 रन पूरा किया| IND vs ENG: 2nd ODI: FIFTY! Ben Stokes completes 50 (40b, 2x4, 4x6). ENG 213/1 (31.3 Ovs). Target: 337; RRR: 6.70

31.2 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

31.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

ड्रिंक्स ब्रेक!!! 31 के बाद 211/1 इंग्लैंड| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए इस रन चेज़ में| भारत पूरी तरह से दबाव में आ चुका है|

30.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 17 रन इस ओवर से आया और अब भारत मुकाबले में पीछे की तरफ जाता हुआ|

30.5 ओवर (4 रन) चौका!!! कमाल की बल्लेबाज़ी और आक्रमण कुलदीप पर| अब उन्हें यहाँ समझ नहीं आ रहा कि गेंदबाज़ी कहाँ पर करनी है| विकेट लाइन की गेंद पर स्लॉग करते हुए बाउंड्री हासिल की| IND vs ENG: 2nd ODI: Ben Stokes hits Kuldeep Yadav for a 4! ENG 211/1 (30.5 Ov). Target: 337; RRR: 6.57

30.4 ओवर (0 रन) बेहतरीन शॉट लेकिन गैप में नहीं गया| इस बार कुलदीप को अपनी लाइन बदलनी होगी|

30.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और मैक्सिमम!!! बड़े आराम से इस गेंद को स्टैंड्स में भेजने में कामयाब हुए| कुलदीप की गेंदों पर अब जमकर बरस रहे हैं दोनों बल्लेबाज़| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Ben Stokes hits Kuldeep Yadav. ENG 207/1 (30.3 Ov). Target: 337; RRR: 6.67

30.2 ओवर (1 रन) गैप में गेंद को ढकेला जहाँ से रन पूरा हुआ|

30.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! वाओ!! क्या कमाल का शॉट लगाया है और पूरी तरह से गेंद को मैदान से बाहर मारने में कामयाब हो गए| इसी के साथ अपना शतक लगाने में भी कामयाब हुए बल्लेबाज़| बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए इस रन चेज़ में अपनी टीम के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a 100! Jonny Bairstow hits a ton 101 (95b, 8x4, 6x6). ENG 200/1 (30.1 Ovs). Target: 337; RRR: 6.91

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
IPL 2024 Qualifier 1: Shreyas Iyer in Record list of David Warner Rohit Sharma MS Dhoni Most 50-plus scores as a captain in playoffs
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
from stephen fleming to vvs laxman Who can replace rahul dravid as team india head coach who is your first choice
Next Article
from stephen fleming to vvs laxman Who can replace rahul dravid as team india head coach who is your first choice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;