भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 10 के बाद 59/0 इंग्लैंड, एक मज़बूत शुरुआत| IND vs ENG: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Shardul Thakur for a 4! ENG 59/0 (10.0 Ov). Target: 337; RRR: 6.95

9.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|


9.4 ओवर (4 रन) बढ़िया पुल शॉट बेयर्सटो द्वारा| घेरे में फील्डर काफी आगे थे जिसका फायदा उठाकर उनके ऊपर से पुल लगा दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा मिड विकेट बाउंड्री की तरफ ट्रेवल कर गई| IND vs ENG: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Shardul Thakur for a 4! ENG 55/0 (9.4 Ov). Target: 337; RRR: 6.99

9.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

9.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए इस बार अंदर आती गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां पर मौजूद जिन्होंने रन लेने से रोक दिया|

9.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे बेयर्सटो ने मिड ऑन की तरफ पुश कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शार्दुल ठाकुर को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...

8.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को रॉय ने मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन सका|

8.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया, रन नही आया|

8.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

8.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की डाली हुई गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया| शॉर्ट फाइन लेग के फील्डर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| लेकिन बॉल को पकड़ने में हुए नाकाम| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 2nd ODI: Jonny Bairstow hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! ENG 50/0 (8.3 Ov). Target: 337; RRR: 6.92

8.2 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन नही आया|

8.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, बीट हुए गेंद की गति से और पैड्स पर खा बैठे गेंद| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| भारत के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाज़ से बात करने के बाद रिव्यु लेना सही नही समझा|

7.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार काफी अधिक रूम दे बैठे थे वो भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर| बल्लेबाज़ ने पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को मारा और गैप हासिल करते हुए चार रन अपने खाते में डाला| 46/0 इंग्लैंड| IND vs ENG: 2nd ODI: Jason Roy hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 46/0 (8.0 Ov). Target: 337; RRR: 6.93

7.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

7.4 ओवर (1 रन) ड्राइविंग लेंथ की गेंद| मिड ऑफ़ की दिशा में खेला उसे| रन की मांग हुई और हार्दिक के हाथों से सिंगल चुरा लिया|

7.3 ओवर (0 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया|

7.2 ओवर (0 रन) ड्राइव करने गए थे इस गेंद को लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर मिड विकेट की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|

7.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

6.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

6.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में कट तो किया रॉय ने लेकिन रन का मौका नही बन सका|

6.4 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया| लेकिन रन नही हुआ|

6.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री रॉय की ओर से आता हुआ| पहले वाला अगर बेहतर था| तो ये उससे भी बेहतरीन शॉट है| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 2nd ODI: Jason Roy hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! ENG 39/0 (6.3 Ov). Target: 337; RRR: 6.85

6.2 ओवर (4 रन) चौका!!! रॉय के बल्ले से आता हुआ एक बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और समझेदारी के साथ अपर कट किया| कीपर के सर की ऊपर से गई गेंद सीधे थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 2nd ODI: Jason Roy hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! ENG 35/0 (6.2 Ov). Target: 337; RRR: 6.92

6.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

6.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को रॉय ने डिफेंड कर दिया|

5.6 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग कोहली द्वारा कवर्स पर| फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को रोका और निश्चित ही एक चौका बचाया| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने ड्राइव किया था| कोहली के हाथों से लगने के बाद थोड़ा दूर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| कमाल की लय में बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं रॉय|

5.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

5.4 ओवर (4 रन) छोटी लेंथ की गेंद| एक बार फिर से बल्लेबाज़ ने उसे गैप दिखाया| जोर से मारने का भी प्रयास नहीं किया, महज़ दिशा दिखाई| फील्डर घेरे के अंदर था जिसे छोड़ती हुई फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: Jason Roy hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 29/0 (5.4 Ov). Target: 337; RRR: 6.95

5.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! शानदार वापसी| पुल लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन इस बार प्रसिद्ध ने अपनी लाइन और गति से बल्लेबाज़ को क्रैम्प कर दिया|

5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! अपना पसंदीदा शॉट लगाते हुए रॉय| छोटी डाली गई गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की तरफ पुल कर दिया| गैप मिला वहां पर और बड़े आराम से एक बाउंड्री हासिल हुई| IND vs ENG: 2nd ODI: Jason Roy hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 25/0 (5.2 Ov). Target: 337; RRR: 6.99

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ख़राब गेंद जिसका पूरा फ़ायदा उठाते हुए जेसन रॉय यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 2nd ODI: Jason Roy hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 21/0 (5.1 Ov). Target: 337; RRR: 7.05

मैच रिपोर्ट