भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्टोक्स ने देखा और लीव करना सही समझा|

14.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|


14.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को स्टोक्स ने लीव कर दिया|

14.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

ड्रिंक्स ब्रेक!!! 14.2 ओवर की समाप्ति के बाद 135/1 इंग्लैंड, जीत से 183 रन दूर| इसी बीच ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद जेसन रॉय आउट होकर पवेलियन लौट गए| भारतीय टीम यहाँ काफी दबाव में थी लेकिन क्या वो इस विकेट से वापसी कर पायेंगे देखना अहम होगा...

बेन स्टोक्स बल्लेबाज़ी करने मैदान में आए...

14.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूक गए रॉय| पहले टी20 सीरीज में लगातार हो रहे थे नर्वस40 का शिकार और अब इस वनडे मुकाबले में भी 46 रन पर आउट हो गए| प्रसिद्ध को मिली उनकी पहली विकेट| स्काई ने पॉइंट पर कैच को फम्बल तो किया लेकिन दूसरी बार में उसे लपकते हुए भारत को चैन की सांस दिलाई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेला था| गेंद बल्ले से जब टकराई तो बल्लेबाज़ का एक हाथ बल्ले से छूट गया जिसकी वजह से दूरी नहीं हासिल हो पाई| फील्डर ने आगे की तरफ गेंद को लपकना चाहा लेकिन पहली बार में चूक गए और उसे दूसरी बार में लपक लिया| 135/1 इंग्लैंड| IND vs ENG: 1st ODI: WICKET! Jason Roy c sub Suryakumar Yadav b Prasidh Krishna 46 (35b, 7x4, 1x6). ENG 135/1 (14.2 Ov). Target: 318; RRR: 5.13

14.1 ओवर (4 रन) चौका!! बाउंड्री के साथ हुई कृष्णा के नए स्पेल की शुरुआत| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर से दे मारा| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 1st ODI: Jason Roy hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 135/0 (14.1 Ov). Target: 318; RRR: 5.11

13.6 ओवर (0 रन) मिड ऑफ़ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका|

13.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और सिक्स बेयर्सटो के बल्ले से आता हुआ| अभी तक सभी ओवरों में बाउंड्री लगाने में कामयाब रहे है बल्लेबाज़ लगभग| आगे डाली गई गेंद जिसको रॉय ने मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| IND vs ENG: 1st ODI: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Kuldeep Yadav. ENG 131/0 (13.5 Ov). Target: 318; RRR: 5.17

13.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

13.3 ओवर (1 रन) स्वीप किया इस बार मिड विकेट की ओर| जहाँ से रॉय ने सिंगल लिया|

13.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आता हुआ एक रन!!! आगे आकर बेयर्सटो मिड विकेट की दिशा में स्वीप लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद| सीधे पैड्स को लगती हुई मिड ऑन की ओर गई| जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर लेग बाई के रूप में 1 रन पूरा कर लिया|

13.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की दिशा में खेलने का प्रयास किया रॉय ने यहाँ पर| लेकिन गेंद टर्न होती हुई बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| जहाँ से बल्लेबाजों ने सिंगल हासिल किया|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे सीधे बल्ले से खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

12.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और मैक्सिमम!! बाप रे बाप!! क्या ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते जा रहे हैं बेयर्सटो यहाँ पर| इस बार विकेट लाइन की गेंद को रैम शॉट खेला फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गेंद जाकर सीधा फेंस पर गिरी और मिला छह रन| IND vs ENG: 1st ODI: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Krunal Pandya. ENG 122/0 (12.5 Ov). Target: 318; RRR: 5.27

12.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! कदमो का शानदार इस्तेमाल करते हुए बेयर्सटो यहाँ पर| आगे आकर ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 1st ODI: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Krunal Pandya. ENG 116/0 (12.4 Ov). Target: 318; RRR: 5.41

12.3 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर खेलकर 2 रन तेज़ी से हासिल किया|

12.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

12.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

11.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को बड़े आराम से बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया था|

11.5 ओवर (1 रन) एक और बार गैप में गेंद को ढकेला और सिंगल हासिल किया|

11.4 ओवर (1 रन) गैप में गेंद को खेला और सिंगल हासिल किया|

11.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! पहले चौका और अब मैस्किमम| एक और बार छोटी लेंथ की गेंद थी जिसे बैकफुट से जाकर पुल लगाया मिड विकेट की तरफ| बल्ले से लगने के बाद गेंद तीर की तरह हवा में सरसराते हुए स्टैंड्स में जाकर गिरी| IND vs ENG: 1st ODI: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Kuldeep Yadav. ENG 105/0 (11.3 Ov). Target: 318; RRR: 5.53

11.2 ओवर (4 रन) एक और छोटी गेंद| जिसे पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से गैप मिला और चार रन भी| इस बाउंड्री के साथ बेयर्सटो ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को एक शानदार शुरुआत दिलाई है| IND vs ENG: 1st ODI: FIFTY! Jonny Bairstow completes 53 (40b, 5x4, 3x6). ENG 99/0 (11.2 Ovs). Target: 318; RRR: 5.66

11.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद पैड्स को लगती हुई लॉन्ग ऑन की ओर गई| जहाँ से रन का मौका नही बन पाया|

10.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद पैड्स को लगती हुई शॉर्ट लेग की ओर गई| जहाँ से कीपर ने भागते हुए गेंद को पकड़ा|

10.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डिफेंड करना सही समझा|

10.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बेयर्सटो ने देखा और मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन नही आया|

10.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से रोका|

10.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पॉवर प्ले तो पिछले ही ओवर में समाप्त हो गया| लेकिन रॉय अभी भी पॉवर प्ले ही समझकर बल्लेबाज़ी कर रहे है शायद? एक और बाउंड्री अपने खाते में डालते हुए रॉय यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| IND vs ENG: 1st ODI: Jason Roy hits Krunal Pandya for a 4! ENG 93/0 (10.1 Ov). Target: 318; RRR: 5.65

मैच रिपोर्ट