ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) गुगली के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बैकफुट से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल गया| 86/4 ऑस्ट्रेलिया|

9.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|


9.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया|

9.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 9.2 ओवर की समाप्ति के बाद 84/4 ऑस्ट्रेलिया| एक ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवाती हुई फिंच की सेना यहाँ पर| भारतीय टीम ने यहाँ एक अच्छी वापसी की है| ऐसे में मेहमान टीम को यहाँ से एक बड़े टोटल तक पहुँचाने के लिए एक साझेदारी की दरकार होगी|

9.2 ओवर (0 रन) आउट!! स्टंप दिनेश कार्तिक बोल्ड युजवेंद्र चहल| फ्लाईट में बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बीट कर दिया और बाक़ी का काम विकेट कीपर कार्तिक ने कर दिया| 9 रन बनाकर स्मिथ लौट गए पवेलियन| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहते थे| काफी आगे आ गए थे क्रीज़ से लेकिन गेंद की पिच तक नहीं पहुँच सके| लेग स्पिन के लिए खेले लेकिन गुगली आई गेंद| बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर की तरफ गई जहाँ कार्तिक ने बेल्स उड़ाते हुए स्मिथ की पारी का अंत कर दिया| 84/4 ऑस्ट्रेलिया, एक बेहतरीन स्टार्ट के बाद अपनी लय गंवाती हुई मेहमान टीम| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: WICKET! Steven Smith st Dinesh Karthik b Yuzvendra Chahal 9 (10b, 1x4, 0x6). AUS 84/4 (9.2 Ov). CRR: 9

9.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद!! चिप किया उसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| एक ही रन मिला|

8.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी| 83/3 ऑस्ट्रेलिया|

8.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| लेग साइड से रन भागना चाहते थे लेकिन फील्डर ने फुर्ती से गेंद को उठाया और रन लेने से रोक दिया|

8.4 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

8.3 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Josh Inglis hits Hardik Pandya for a 4! AUS 82/3 (8.3 Ov). CRR: 9.65

8.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! अतिरिक्त उछाल से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| पुल लगाने गए थे लेकिन गति से भी चकमा खा गए| कोई रन नहीं|

8.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाकर गैप से दो रन ले लिया|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ जोश इंगलिस ने अपना खाता खोला!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया|

जोश इंगलिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.4 ओवर (1 रन) आउट!! रन आउट!! डायरेक्ट हिट अक्षर पटेल द्वारा स्क्वायर लेग बाउंड्री से और 6 रनों पर मैक्सवेल का काम तमाम हो गया| हालाँकि जब बॉल स्टम्प्स पर लगी थी उससे पहले विकेट कीपर दिनेश कार्तिक के ग्लव्स से टकराकर एक बेल्स पहले निकल चुकी थी लेकिन दूसरी बेल विकटों पर थी और तब थ्रो लगा था इस वजह से बल्लेबाज़ रन आउट दिया गया| इस लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर पुल कर दिया था| पहला रन तेज़ी से भागने के बाद दूसरे की मांग थी जहाँ थ्रो विकटों पर आया और मैक्सवेल क्रीज़ से बाहर पाए गए| 75/3 ऑस्ट्रेलिया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: WICKET! Glenn Maxwell run out (Axar Patel) 6 (11b, 1x4, 0x6). AUS 75/3 (7.4 Ov). CRR: 9.78

7.3 ओवर (1 रन) स्टम्प्स में रखी ये गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला एक ही रन मिला|

7.2 ओवर (1 रन) एक और लेग स्पिन गेंद!! फ्लिक किया उसे लेग साइड पर जहाँ से एक रन ही मिल पाया|

7.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! मिड ऑन पर गेंद को पुश किया एक रन के लिए|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| पहली गेंद पर चौका खाने के बाद हार्दिक ने कमाल की वापसी की है| इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 71/2 ऑस्ट्रेलिया|

6.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! टाईट बोलिंग हार्दिक द्वारा!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

6.4 ओवर (0 रन) इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को लेकिन कोई रन नहीं हुआ|

6.3 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! पॉइंट पर अक्षर से हुई एक बड़ी चूक!! सीधा गेंद उनकी ओर गई थी जिसे वो लपक नहीं पाए और कैच टपका बैठे| ऐसा लगा कि उन्होंने तेज़ शॉट का अनुमान लगाया था जो ग़लत हो गया इस वजह से कैच छूट गया| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| इस गेंद पर स्मिथ द्वारा कट शॉट खेला गया था|

6.2 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

6.1 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Steven Smith hits Hardik Pandya for a 4! AUS 70/2 (6.1 Ov). CRR: 11.35

5.6 ओवर (4 रन) चौका! इस आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने जोखिम भरा शॉट खेला फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| फील्डर घेरे के अंदर थे इस वजह से एक बाउंड्री हासिल हो गई| 66/2 ऑस्ट्रेलिया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Glenn Maxwell hits Axar Patel for a 4! AUS 66/2 (6.0 Ov). CRR: 11

5.5 ओवर (0 रन) लगातार पांच डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| दबाव अब बल्लेबाज़ के ऊपर होगा|

5.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हो सका|

5.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! बढ़िया फील्डिंग भुवि द्वारा| अपने दायें ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और रन भी रोक दिया| कोई रन नहीं हो सका|

5.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं होगा|

मैच रिपोर्ट