विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 25, 2022

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 19 mins
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) विकेट! कॉट लोकेश राहुल बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: WICKET! Cameron Green c KL Rahul b Bhuvneshwar Kumar 52 (21b, 7x4, 3x6). AUS 62/2 (5.0 Ov). CRR: 12.4

4.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

4.5 ओवर (2 रन) लॉफ्ट किया और एक रन हासिल कर लिया|

4.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

4.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ कैमरन ग्रीन ने अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया!!! ताबड़तोड़ अंदाज़ में अभी तक ग्रीन ने बल्लेबाज़ी की है| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| स्मिथ रन लेने भागे और फील्डर ने स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रोकिया लेकिन बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| एक और रन ग्रीन के खाते में जाता हुआ| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: FIFTY! Cameron Green completes 50 (19b, 7x4, 3x6). AUS 58/1 (4.3 Ovs). CRR: 12.89

4.2 ओवर (1 रन) फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|

4.1 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

3.6 ओवर (4 रन) हैट्रिक चौका!! बाप रे बाप!! लगता है आज ग्रीन का सिग्नल रेड नहीं होने वाला| लेंथ बॉल को बैकफुट से मिड ऑन फील्डर के ऊपर से खेल दिया| फील्डर अंदर था इस वजह से एक आसान सी बाउंड्री ग्रीन को मिल जायेगी| 4 के बाद 56/1 ऑस्ट्रेलिया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Cameron Green hits Axar Patel for a 4! AUS 56/1 (4.0 Ov). CRR: 14

3.5 ओवर (4 रन) एक और चौका! इस बल्लेबाज़ को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला!! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Cameron Green hits Axar Patel for a 4! AUS 52/1 (3.5 Ov). CRR: 13.57

3.4 ओवर (4 रन) चौका! काउंटर अटैक ग्रीन द्वारा!! इस बार पड़कर अंदर आई गेंद जिसे लेग साइड पर हीव कर दिया| गैप मिला और बड़ी आसानी से सीमा रेखा को पार कर जायेगी गेंद| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Cameron Green hits Axar Patel for a 4! AUS 48/1 (3.4 Ov). CRR: 13.09

स्टीव स्मिथ अगले बल्लेबाज़...

3.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! भारत को जिस ब्रेक थ्रू की तलाश थी वो दिलाया अक्षर पटेल ने यहाँ पर!! ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले पर तो आई लेकिन फिंच मिसटाइम कर बैठे यहाँ पर| गेंद लॉन्ग ऑन की ओर हवा में ऊँची गई| फील्डर हार्दिक पंड्या बाउंड्री लाइन से आगे भागकर आए और उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 44/1 ऑस्ट्रेलिया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: WICKET! Aaron Finch c Hardik Pandya b Axar Patel 7 (6b, 1x4, 0x6). AUS 44/1 (3.3 Ov). CRR: 12.57

3.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

3.1 ओवर (4 रन) चौका! बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन स्लिप फील्डर नहीं था इस वजह से गैप में निकल गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Aaron Finch hits Axar Patel for a 4! AUS 44/0 (3.1 Ov). CRR: 13.89

2.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक बड़ा शॉट यहाँ पर लगाते हुए ग्रीन यहाँ पर!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: It's a SIX! Cameron Green hits Jasprit Bumrah. AUS 40/0 (3.0 Ov). CRR: 13.33

2.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! ग्रीन की पॉवर एक बार फिर से हमें देखने को मिली!!! बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: It's a SIX! Cameron Green hits Jasprit Bumrah. AUS 34/0 (2.5 Ov). CRR: 12

2.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! बल्लेबाज़ के द्वारा स्कूप शॉट लगाने का प्रयास लेकिन गेंद से बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ|

2.3 ओवर (4 रन) चौका!!! इस बार बाउंड्री हासिल कर लेंगे ग्रीन बुमराह के खिलाफ़ यहाँ पर!! बड़ा शॉट खेला लेकिन मिस टाइम हुआ| मिड ऑन की ओर गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Cameron Green hits Jasprit Bumrah for a 4! AUS 28/0 (2.3 Ov). CRR: 11.2

2.2 ओवर (0 रन) फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन नहीं हुआ|

2.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल ले लिया| एक बार फिर से ग्रीन स्ट्राइक पर होंगे लेकिन इस दफ़ा गेंद बुमराह के हाथ में है| ऐसे में बुमराह और ग्रीन के बीच देखना होगा किसकी चलती है|

1.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

1.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ये लीजिए एक और बाउंड्री!! यही वजह है जो फिंच सिंगल लेकर ग्रीन को स्ट्राइक दे रहे हैं!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Cameron Green hits Axar Patel for a 4! AUS 23/0 (1.5 Ov). CRR: 12.55

1.4 ओवर (1 रन) आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर पुश किया और एक रन ले लिया| फिंच ज़्यादा से ज़्यादा स्ट्राइक कैमरन ग्रीन को देना चाहते हैं ये बात तो साफ़ नज़र आ रही है|

1.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

1.2 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर कैमरन ग्रीन के बल्ले से आती हुई!! विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Cameron Green hits Axar Patel for a 4! AUS 17/0 (1.2 Ov). CRR: 12.75

1.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ एरोन फिंच ने अपना खाता खोला!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

दूसरे छोर से गेंद लेकर बूम-बूम बुमराह आयेंगे?

0.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! शुरुआती तीनों गेंदों पर बल्लेबाज़ ने रन हासिल किया तो अंतिम के तीन बॉल पर गेंदबाज़ ने की वापसी और डॉट करवाते हुए ओवर को समाप्त कर लिया|

0.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

0.4 ओवर (0 रन) पहली डॉट गेंद इस मुकाबले की!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|

0.3 ओवर (4 रन) चौका!!! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| पूरी तरह से आक्रामक रुख अपना चुके हैं ग्रीन| भुवि को कुछ सोचना होगा इनके लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: Cameron Green hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! AUS 12/0 (0.3 Ov). CRR: 24

0.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! पहला बड़ा शॉट यहाँ पर ग्रीन के बल्ले से आता हुआ!!! मालूम था के अंदर लायेंगे गेंद और उसके लिए तैयार भी थे| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर करारा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 3rd T20I: It's a SIX! Cameron Green hits Bhuvneshwar Kumar. AUS 8/0 (0.2 Ov). CRR: 24

0.1 ओवर (2 रन) पहली ही गेंद पर बड़े शॉट का प्रयास!! दुग्गी मिली!! इसी के हुई मुकाबले की शुरुआत!!! पहली ही बॉल पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया कैमरन ग्रीन ने यहाँ पर लेकिन मिसटाइम हो गया और नो मेंस लैंड में जा गिरी| आगे डाली गई आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने ओवर कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर उसके पीछे उल्टा भागे लेकिन गेंद को लपकने में नाकाम रहे| बॉल एक टप्पा खाकर उनके हाथ में गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन ले लिया|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ भारत की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार एरोन फिंच और कैमरन ग्रीन के कन्धों पर होगा| वहीँ भारत के लिए पहला ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार तैयार...

(playing 11 ) भारत (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

(playing 11 ) ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन) - एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), डैनियल सैम्स, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड 

टॉस गंवाने के बाद एरोन फिंच ने बताया कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे| ये एक अच्छी विकेट है| भारत क्रिकेट की दुनिया में तगड़ी टीम है इसलिए उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं होता| एक टीम के रूप में हम पूरी तरह से तैयार हैं| आज के मुकाबले के लिए हमने एक बदलाव किया है| जाते-जाते कहा कि मैं इन दर्शकों के लिए काफी खुश हूँ क्योंकि ये हर वक़्त हमारे समर्थन के लिए भी खड़े रहते हैं|

टॉस जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे रोहित ने बोला कि मैं काफ़ी टाइम बाद हैदराबाद आ रहा हूँ तो मुझे काफ़ी अच्छा लग रहा है| रोहित ने आगे ये भी कहा कि हमने पिछले मैच में काफी अच्छा खेला जिससे की हमारे सभी खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है| जाते-जाते रोहित शर्मा ने टीम के बारे में बताया कि हमने एक बदलाव किया है और ऋषभ पंत की जगह आज के मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार खेल रहे हैं|

टॉस –  रोहित शर्मा ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
VIDEO: वर्ल्ड कप का गम हुआ ताजा, टूटे दिल से विराट कोहली ने फिर किया वही काम
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
These 3 big characteristics makes Gautam very "Gambhir" contender to be Team India next head coach
Next Article
ये 3 बडे़ गुण गौतम को बनाते टीम इंडिया के हेड कोच पद का "गंभीर" दावेदार, जुड़ेंगे तो बदलेंगे टीम इंडिया के तेवर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;