मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

9.5 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|


9.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

9.3 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| रोहित के आउट होनेके बाद भी ईशान का बल्ला नहीं रुक रहा, मुंबई के लिए अच्छी बात है ये| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: Ishan Kishan hits Axar Patel for a 4! MI 75/1 (9.3 Ov). CRR: 7.89

9.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस गेंद पर आता हुआ| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| बल्लेबाज़ इस गेंद को लेग साइड पर खेलने गए थे लेकिन काफी अधिक टर्न हुई और बीट हो गए|

8.5 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ अनमोल ने खोला अपना खाता| मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और गैप से एक रन मिला| हवा में थी ये गेंद लेकिन कुलदीप से काफी दूर| वहीँ एक भरसक प्रयास भी हमें गेंदबाज़ द्वारा देखने को मिला|

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|

अगले बल्लेबाज़ कौन? अनमोलप्रीत सिंह को भेजा गया है..

8.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रोवमन पॉवेल बोल्ड कुलदीप यादव| 41 रन बनाकर हिटमैन लौटे पवेलियन, एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत| लेकिन कोई बात नहीं क्योंकि उन्होंने टीम को एक शानदार शुरुआत प्रदान की है| छोटी नहीं थी ये गेंद लेकिन उसपर पुल शॉट लगाने में कामयाब तो हो गए थे| टाइमिंग सही नहीं हो पायी इस वजह से गेंद हवा में तो गई लेकिन सीधा मिड विकेट फील्डर की ओर जहाँ एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 67/1 मुंबई| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: WICKET! Rohit Sharma c Rovman Powell b Kuldeep Yadav 41 (32b, 4x4, 2x6). MI 67/1 (8.2 Ov). CRR: 8.04

8.1 ओवर (2 रन) रिवर्स स्वीप!! कीपर के पैरों के बीच से निकल गई गेंद और दो रन मिल गए|

7.6 ओवर (1 रन) इस बार फाइन लेग की दिशा में खेला| एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़| 65/0 मुंबई|

7.5 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन कट शॉट!!! ये रोहित शर्मा का क्लास है भाई| काफी लेट खेला ताकि गैप मिल जाए| ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: Rohit Sharma hits Axar Patel for a 4! MI 64/0 (7.5 Ov). CRR: 8.17

7.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से आगे डाली गई गेंद को ईशान ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक सिंगल से काम चलाया|

7.3 ओवर (1 रन) इस बार स्वीप किया फाइन लेग की दिशा में जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

7.2 ओवर (1 रन) बड़े शॉट मिड विकेट बाउंड्री की तरफ लेकिन मंदीप द्वारा बेहतरीन फील्डिंग की वजह से बाउंड्री रुक गई|

7.1 ओवर (1 रन) स्टम्प लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग लेकिन रोहित ने मना कर दिया|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की दिशा में खेला लेकिन रन का मौका नहीं बन सका|

6.5 ओवर (0 रन) इस बार जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

6.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को रोहित ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पायेगा|

6.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

6.2 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच किया कवर्स की दिशा में जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

पहला टाइम आउट लिया गया है, यानी ढाई मिनट का ब्रेक| इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 53/0 मुंबई| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें यहाँ पर टीम मुंबई के आक्रामक बल्लेबाजों द्वारा| रोहित और ईशान ने टीम के लिए पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 53 रन जोड़े और विपक्षी कप्तान को लगातार बोलिंग चेंज के लिए मजबूर कर दिया| अब रोहित एंड कम्पनी चाहेंगी कि इसे आगे लेकर जाना होगा ताकि इस मुकाबले में दिल्ली के सामने एक बड़ा स्कोर लगाया जा सके|

5.6 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और गैप से एक रन बटोर लिया|

5.5 ओवर (4 रन) चौका! ओहोहो!! वाट अ शॉट!! स्टेप आउट करते हुए इस गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया| इस शॉट को जितनी बार देखा जाए उतना मज़ा आएगा| गेंदबाज़ हैरानो परेशान| दिल्ली vs मुंबई: Match 2: Rohit Sharma hits Khaleel Ahmed for a 4! MI 52/0 (5.5 Ov). CRR: 8.91

5.4 ओवर (0 रन) ओहोहो!! रचनात्मक शॉट रोहित द्वारा!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए शॉट फाइन लेग की दिशा में गेंद को खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

5.3 ओवर (0 रन) इस बार भी रोहित ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| गेंद विकेट के पास जा रही थी जिसे रोहित ने चतुराई दिखाते हुए बल्ले से रोक दिया, अच्छा गेम सेन्स|

5.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट