कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया|

14.5 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को पुश किया| एक रन हो गया|


14.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

14.3 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

14.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

14.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर शॉर्ट फाइन की ओर खेला| एक रन मिल गया|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद पर कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने ड्राइव किया| एक रन हो गया|

13.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

रिंकू सिंह अब अगले बल्लेबाज़...

13.4 ओवर (0 रन) आउट!!!! स्टंप ऋषभ पंत बोल्ड कुलदीप यादव| आंद्रे आये और आंद्रे गए| कुलदीप के खाते में एक और विकेट| पिछले मुकाबले में भी कोलकाता के खिलाफ 4 विकेट हासिल की थी और आज भी विकटों का चौका लगाया| रसेल ये आपने क्या किया? आते ही बड़ा शॉट, ज़रा तो इंतज़ार कर लेते| इस गेंद को आगे आकर खेलने गए| गुगली थी जिसे पिक नहीं किया| आधे रास्ते में खड़े हो गए| गेंद पन्त की ओर गई| बॉल को पन्त लपक तो नहीं पाए लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी कि बॉल ग्लव्स से छटककर विकटों से जा टकराई और स्टम्प हो गए बल्लेबाज़| 83/6 कोलकाता| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: WICKET! Andre Russell st Rishabh Pant b Kuldeep Yadav 0 (3b, 0x4, 0x6). KKR 83/6 (13.4 Ov). CRR: 6.07

13.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

13.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

आंद्रे रसेल अगले बल्लेबाज़...

13.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! शानदार कीपिंग पंत के द्वारा देखने की मिली यहाँ पर!!! कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच!! कुलदीप यादव के हाथ लीग तीसरी विकेट| श्रेयस अय्यर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद जो टप्पा खाकर नीचे रह गई| बल्लेबाज़ दूर से ही उसपर कट शॉट लगाने गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और सीधा कीपर की ओर गई जहाँ से पंत ने एक हाथ से झुककर कैच पकड़ा| ज़मीन पर गिरते के साथ ही कैच आउट की अपील करने लगे| अम्पायर ने आउट दिया| थर्ड अम्पायर ने कैच को चेक करने के बाद बताया कि पंत ने सही तरह से कैच को पूरा किया था| आउट आया थर्ड अम्पायर का भी फ़ैसला| 83/5 कोलकाता|

12.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को हलके हाथों से मिड विकेट की ओर पुश किया| एक रन ही मिल सका|

12.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल निकाला|

12.4 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

12.3 ओवर (1 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|

12.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: It's a SIX! Nitish Rana hits Lalit Yadav. KKR 79/4 (12.2 Ov). CRR: 6.41

12.1 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर अय्यर ने खेलकर एक रन लिया|

11.6 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

11.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

11.4 ओवर (4 रन) चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: Shreyas Iyer hits Axar Patel for a 4! KKR 71/4 (11.4 Ov). CRR: 6.09

11.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

11.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

11.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: Shreyas Iyer hits Axar Patel for a 4! KKR 65/4 (11.1 Ov). CRR: 5.82

10.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया| एक ही रन मिल सका|

10.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|

10.5 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

10.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

10.3 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

10.2 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर लेग साइड की ओर खेला| एक रन आया|

मैच रिपोर्ट