श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) चौका!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई  गैप में सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 13 रन हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ इस ओवर से यहाँ पर| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: David Warner hits Lahiru Kumara for a 4! AUS 95/2 (10.0 Ov). Target: 155; RRR: 6

9.5 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर एक बार फिर से पंच करते हुए सिंगल लिया|


9.4 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका!!! लाजवाब ड्राइव,  फुल टॉस गेंद को गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई सीधे चार रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: Steven Smith hits Lahiru Kumara for a 4! AUS 88/2 (9.3 Ov). Target: 155; RRR: 6.38

9.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

9.1 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.6 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

8.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

स्टीव स्मिथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अविष्का फर्नांडो बोल्ड वाणिदु हसरंगा| एक और सफलता हसरंगा के खाते में जाती हुई| 5 रन बनाकर इनफॉर्म बल्लेबाज़ मैक्सवेल भी लौट गए पवेलियन| मैक्सवेल को ऊपर भेजने का फ़ॉर्मूला आज काम नहीं आया| अब यहाँ से श्रीलंका को मुकाबले में वापसी करने का एक बड़ा मौका मिल गया है| स्टम्प्स लाइन पर गुगली डाली गई थी गेंद जिसे मैक्सवेल ने पढने के बाद स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, बल्ले पर तो ठीक तरह से आई गेंद लेकिन बड़ी बाउंड्री के कारण दूसरी नहीं हासिल कर पाए और कैच आउट हो गए| 80/2 ऑस्ट्रेलिया| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: WICKET! Glenn Maxwell c Avishka Fernando b Wanindu Hasaranga 5 (6b, 1x4, 0x6). AUS 80/2 (8.3 Ov). Target: 155; RRR: 6.52

8.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

8.1 ओवर (4 रन) स्विच हिट और चौका!! मैक्सवेल का ट्रेड मार्क शॉट!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं मैक्सी जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: Glenn Maxwell hits Wanindu Hasaranga for a 4! AUS 80/1 (8.1 Ov). Target: 155; RRR: 6.34

7.6 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

7.4 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

7.3 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को वॉर्नर ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला, गैप में गई बॉल मिला चार रन| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: David Warner hits Maheesh Theekshana for a 4! AUS 74/1 (7.3 Ov). Target: 155; RRR: 6.48

7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड ऑफ़ की दिशा में खेल रन नहीं आया|

7.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

6.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

6.5 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!!! वाणिदु हसरंगा ने टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू!! 37 रन बनाकर फिंच लौट गए पवेलियन| 70 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| एक अच्छी शुरुआअत देकर कप्तान लौटे हैं पवेलियन, अब वॉर्नर को चाहिए होगा कि अपनी इस पारी को आगे बढाए और लक्ष्य को हासिल कर सके| इस गेंद को टर्न के खिलाफ जाकर मारने का प्रयास था लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टम्प्स पर जा लगी गेंद| अब क्या यहाँ से गेंदबाजी टीम वापसी कर पाएगी? 70/1 ऑस्ट्रेलिया| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: WICKET! Aaron Finch b Wanindu Hasaranga 37 (23b, 5x4, 2x6). AUS 70/1 (6.5 Ov). Target: 155; RRR: 6.46

6.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| कोई रन नहीं|

6.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.2 ओवर (2 रन) फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|

6.1 ओवर (4 रन) चौका! खराब शुरुआत हसरंगा द्वारा| इतनी छोटी गेंद को कहाँ बल्लेबाज़ बख्शने वाले| स्क्वायर लेग की दिशा में पुल किया और चार रन बटोरे| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: David Warner hits Wanindu Hasaranga for a 4! AUS 67/0 (6.1 Ov). Target: 155; RRR: 6.36

5.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बॉल टप्पा खाकर टर्न होती हुई अंदर की ओर आई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील ज़रूर हुई लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया|

5.5 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

5.4 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री यहाँ पर डेविड वॉर्नर के बल्ले से आती हुई| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल, बल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: Super 12 - Match 22: David Warner hits Maheesh Theekshana for a 4! AUS 62/0 (5.4 Ov). Target: 155; RRR: 6.49

5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|

5.2 ओवर (1 रन) इस बार फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) सिंगल, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

मैच रिपोर्ट