खास फोटो के साथ महेंद्र सिंह धोनी को दी सुरेश रैना ने 37वें जन्मदिन की बधाई, दिग्गजों के 'संदेश'

खास फोटो के साथ महेंद्र सिंह धोनी को दी सुरेश रैना ने 37वें जन्मदिन की बधाई, दिग्गजों के 'संदेश'

सुरेश रैना के साथ महेंद्र सिंह धोनी

खास बातें

  • वीरू की सहवागी अंदाज में बधाई
  • दोस्त को जन्मदिन पर रैना की भावुक बधाई
  • तुम जियो हजारों साल..साल के दिन हों...!
नई दिल्ली:

भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा टी-20 मुकाबला खेलने के साथ ही भारत के लिए अपने 500 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए, तो इसके बाद देर रात से ही धोनी को को उनके 37वें जन्मदिन की बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया. सचिन तेंदुलकर से लेकर सहवाग तक सहित टीम के सभी सदस्यों ने धोनी को अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. चलिए हम आपको बताते हैं कि किस-किस ने धोनी को क्या कहा. 

सचिन तेंदुलकर ने पूर्व कप्तान को 500वें मैच के साथ जन्मदिन की भी बधाई दी. और उनके के लिए अपने इर्द-गिर्द लोगों को खुशियां प्रदान करने की दुआ की

अपने समय के आतिशी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के करियर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से रिश्ते चाहे जैसे भी रहे हों, लेकिन सहवाग उन्हें हर जन्मदिन पर बधाई देना नहीं भूलते. वह भी अपने खास अंदाज में. अब आप जरा उनके ट्वीट पर गौर फरमाइगा.


यह भी पढ़ें:  धोनी को बेटी जीवा ने किया विश, Video में कहा...हैपी बर्डथे पापा, आप बूढ़े हो रहे हो

टीम इंडिया के साथियों के अलावा माही के चाहने वालों ने भी अपने चहेते क्रिकेटर को सोशल मीडिया में उनके जन्मदिन की बधाई दी. 

सबसे खास अंदाज में धोनी को बधाई दी उनके खास दोस्तों में से एक और मार्गदर्शक सुरेश रैना ने. सुरेश रैना ने होटल के कमरे में मारी के साथ मस्ती करते हुए एक तस्वीर को ट्विटर पर जारी किया है.


VIDEO:  पिछले दिनों दिल्ली तुसाद म्युजियम में विराट कोहली का मोम का पुतला लगाया गया. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

निश्चित ही, धोनी भारत के उन नगीना खिलाड़ियों में रहे, जिन्होंने क्रिकेटप्रेमियों ही नहीं, बल्कि साथी खिलाड़ियों का भी भरपूर प्यार मिला है. बहरहाल एनडीटीवी की तरफ से भी धोनी को बहुत बहुत बधाई. आप इसी तरह भारत से लिए ताबड़तोड़ रन बरसाते रहें. और अभी ढेरों रिकॉर्ड बाकी हैं!