
अंत तक कप्तान हार्दिक पंड्या (62) ने अपनी ज़िम्मेदारी को समझकर बल्लेबाज़ी की और अर्धशतक भी लगा दिया| वहीँ राशिद खान (19) ने भी अपने कप्तान का साथ देते हुए कुछ बाउंड्री लगाकर टीम के स्कोर को 168 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच फाफ डु प्लेसिस ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें जोस हेज़लवुड ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि वनिन्दु हसरंगा और ग्लेन मैक्सवेल के हाथ 1-1 विकेट आई| बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल का चोटिल होना नुकसानदायक रहा उन्होंने अपने स्प्ले में बस एक ही ओवर डाले| शायद अगर वो मैदान के बाहर नहीं जाते तो अंतिम के कुछ ओवरों में रन गति पर गिरावट आती| अब देखना होगा कि बैंगलोर की टीम 169 रनों के लक्ष्य को कितनी जल्दी हासिल करते हुए अपने रन रेट को बेहतर करती है और 2 अहम अंक अर्जित कर लेती है|
गुजरात की टीम को अब एक साझेदारी की दरकार थी जो दिलाई हार्दिक और डेविड मिलर (34) के पारी ने यहाँ पर| दोनों बल्लेबाजों ने पिच को समझते हुए शुरुआत में सिंगल डबल से काम चलाया और जब ख़राब गेंद मिली तो उसे हवाई यात्रा भी करवाया| इसी बीच हार्दिक को एक जीवनदान भी मिला जिसका उन्होंने भरपूर फ़ायदा उठाया और बाउंड्री लगाते रहे| चौथे विकेट के लिए मिलर और हार्दिक ने 61 रन जोड़े और अपनी टीम के स्कोर को 120 के पार ले गए| हालाँकि उसके बाद मैदान पर अपने कप्तान का साथ छोड़ते हुए पहले मिलर तो उसके बाद तेवतिया आउट होकर पवेलियन की तरफ लौट गए|
कप्तान ने खेली कप्तानी पारी!! हार्दिक पंड्या के द्वारा खेली गई नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात ने बैंगलोर के सामने 169 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजों करने आई हार्दिक की सेना को शुरुआत बेहतर नहीं मिल सकी| पॉवर प्ले के दौरान ही गुजरात की टीम को गिल और मैथ्यू वेड के रूप में बड़ा झटका लग गया| वहीँ एक छोर पकड़कर इनफॉर्म बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा (31) ने अपने कप्तान के साथ पारी को धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ाया| हालाँकि अभी टीम का स्कोर 60 के पार ही गया था की सिंगल लेने के प्रयास में साहा रन आउट हो गए|
19.6 ओवर (1 रन) एक रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ की गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन पूरा किया| इसी के साथ 168 रनों पर गुजरात की पारी समाप्त हुई| यानी अब अगर बैंगलोर को इस मुकाबले को जीतना है तो उन्हें 169 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा|
19.5 ओवर (1 रन) सिंगल लिया इस गेंद पर| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
19.4 ओवर (6 रन) छक्का!!!! करामाती खान अपने बल्ले से करामात दिखा रहे हैं!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
19.3 ओवर (1 रन) रन आउट नहीं होगा क्योंकि जोश ने बॉल को पकड़ा ही नहीं था| पता नहीं थर्ड अम्पायर क्या चेक कर रहे हैं| गेंद तो बोलर के हाथों से काफी पहले छूट चुकी थी| हाथों से बेल्स उड़ाई गई थी| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल भाग लिया था|
19.2 ओवर (2 रन) चिप किया मिड ऑन की तरफ गेंद को जहाँ से तेज़ी से भागते हुए दो रन पूरे किये|
19.1 ओवर (6 रन) छक्का! पिछली दो गेंद दो सिक्स!! इस बार हार्दिक के पाले में थी छोटी गेंद| पुल कर दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से छह रन हासिल हो गया|
18.6 ओवर (6 रन) छक्का! राशिद करामाती खान!! इस बार लॉन्ग ऑफ के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं राशिद और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| इसी के साथ हैदराबाद के 150 भी पूरे हुए|
18.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन भाग लिया|
18.4 ओवर (4 रन) चौका! बाउंसर!! टॉप एज लेकर फाइन लेग की दिशा में चली गई गेंद| फील्डर अंदर थे जिसकी वजह से सीमा रेखा को पार कर गई चार रनों के लिए|
18.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
18.2 ओवर (4 रन) चौका! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ मारा| बल्ले से लगने के बाद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
18.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ जोश के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
17.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
17.4 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
17.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड जोश हेज़लवुड| एक और बड़ी विकेट| महज़ 2 रन पर तेवतिया पवेलियन लौटे| हार्ड लेंथ गेंद को पुल लगाने गए थे बल्लेबाज़| गेंद की गति और उछाल से चकमा खा गये| बल्ले के निचले हिस्से को लगकर कीपर कार्तिक के दस्तानों में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| बल्लेबाज़ अम्पायर के फैसले के लिए रुके भी नहीं| 132/5 गुजरात|
17.2 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आया| पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
17.1 ओवर (4 रन) टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| छोटी लेंथ की तेज़ गती की गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़| टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
16.6 ओवर (1 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर गैप से आता हुआ|
16.4 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
16.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
राहुल तेवतिया बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
16.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कॉट एंड बोल्ड!! शानदार रिफ्लेक्स कैच खुद की ही गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने किया| गुजरात को लगा चौथा झटका| 61 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| डेविड मिलर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| बॉल सीधा गेंदबाज़ के चेहरे की ओर तेज़ी से गई| हसरंगा ने अपने दोनों हाथों से गेंद को कैच किया और ज़मीन पर जा गिरे| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 123/4 गुजरात|
16.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! 16 के बाद 122/3 है गुजरात, आखिरी 24 गेंदों पर टीम एक बड़े स्कोर तक जाना चाहेगी जबकि बैंगलोर उन्हें कम से कम स्कोर पर रोकने को देखेगी|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| डीप से एक ही रन मिल पाया| 122/3 गुजरात|
15.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट लगाने गए और बीट हुए| कोई रन नहीं होगा|
15.4 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
15.3 ओवर (1 रन) लेग साइड पर अंदर आती गेंद को हीव किया| डीप से सिंगल ही हासिल हुआ|
15.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ मारने गए लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
15.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
...रन चेज़...