ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान अरोन फिंच ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उन्हें मिशेल स्टार्क ने 2 विकेट निकालकर दिया| जबकि पैट कमिंस और एडम ज़म्पा ने 1-1 विकेट हासिल किया| अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान टीम इस स्कोर को डिफेंड करते हुए फ़ाइनल में अपनी जगह बना पाएंगी? या फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम इस लक्ष्य को हासिल करते हुए इस टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में अपनी जगह बना लेगी?

जिसके बाद एक समय ऐसा लगा की रन गति में गिरावट आएगा तभी अंत तक बेहतरीन अंदाज़ में फखर ज़मान (55) नाबाद ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और मोहम्मद हाफिज़ (1) नाबाद के साथ मिलकर बड़े-बड़े शॉट लगाए और अपनी टीम के स्कोर को 176 रनों तक पहुँचाया|


टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई पाक की सेना ने शुरुआत उसे तरह से किया जैसी कि उनके के समाली बल्लेबाज़ हर मुकाबले कर के देते है| पहला झटका पाक टीम को बाबर अजाम (39) के रूप में लगा| हालाँकि उसके बाद दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी मोहम्मद रिजवान (67) ने अपन अर्धशतक पूरा करते हुए फखर के साथ मिलकर किया और टीम के स्कोर को 140 के पार ले गए| जबकि इसी बीच रिजवान बड़ा हिट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गँवा बैठे|

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमी फ़ाइनल मुकाबला जहाँ शानदार बल्लेबाज़ी पाकिस्तान टीम के द्वारा देखने को मिली यहाँ पर| इस अहम मुकाबले में जिस तरह की बल्लेबाज़ी चाहिए थी वैसी ही किया पाक टीम के बल्लेबाजों ने और पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़ दिए| इसी बीच मोहम्मद रिजवान और फखर ज़मान के द्वारा खेली गई बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन से संतुष्ट हुए| 176 रन बोर्ड पर पाकिस्तान ने लगाए हैं यानी अब अगर ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें 177 रन बनाने होंगे|

19.5 ओवर (6 रन) छक्का! एक और!! बाप रे बाप!! फखर ज़मान आप पर पूरी टीम को फक्र होगा| के कमाल का शोप्त लगाया है स्टार्क को, गेंद इतनी शानदार तरीके से बल्ले पर लगी गेंद कि मिड विकेट बाउंड्री से काफी दूर जा गिरी| पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: FIFTY! Fakhar Zaman completes 54 (31b, 3x4, 4x6). PAK 175/4 (19.5 Ovs). CRR: 8.82

19.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर फखर ज़मान के बल्ले से देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला, काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड में और मिला सिक्स| पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: It's a SIX! Fakhar Zaman hits Mitchell Starc. PAK 169/4 (19.4 Ov). CRR: 8.59

19.3 ओवर (1 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|

मोहम्मद हफीज बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

19.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक बड़ी विकेट मिचेल स्टार्क के खाते में जाती हुई| पटकी हुई गेंद को पुल लगाने गए थे लेकिन गति से चकमा खा गए| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और बॉल जाकर सीधा मिडिल स्टम्प उखाड़ गई| मुझे तो लगा कि ये गति से बीट हो गए बल्लेबाज़| कमाल की गेंद थी और कमाल कर गई बड़ा विकेट हासिल करते हुए| 162/4 पाकिस्तान| पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: WICKET! Shoaib Malik b Mitchell Starc 1 (2b, 0x4, 0x6). PAK 162/4 (19.2 Ov). CRR: 8.38

19.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर धीमी गति की गेंद को पुल कर दिया मिड ऑन की तरफ, एक ही रन मिला|

18.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! कमाल का ओवर पैट द्वारा वो भी इस मौके पर| महज़ 3 रन इस ओवर से आये हैं| 161/3

18.5 ओवर (0 रन) वाह!! एक और कमाल की गेंद, पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया|

18.4 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई छोटी बॉल, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

18.3 ओवर (1 रन) इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

18.2 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! ओह स्मिथ ये आपने क्या किया| एक आसान सा कैच टपका दिया वो भी फखर का, ये काफी महंगा साबित हो सकता है आपके लिए| ऊपर डाली गई थी धीमी गति की गेंद जिसपर चकमा दिया था|

18.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! बिना खाता खोले इनफॉर्म बल्लेबाज़ लौट गए पवेलियन| कॉट स्टीव स्मिथ बोल्ड पैट कमिंस| धीमी गति की गेंद से यहाँ पर फंसा लिया| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा, गेंद और बल्ले का तो संपर्क हुआ लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवामें खिली गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| अब यहाँ से इस विकेट के गिरने से ऑस्ट्रेलिया ने ली है चैन की सांस| 158/3 पाकिस्तान| पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: WICKET! Asif Ali c Steven Smith b Pat Cummins 0 (1b, 0x4, 0x6). PAK 158/3 (18.1 Ov). CRR: 8.7

कमिंस को लाया गया है...

17.6 ओवर (2 रन) दुगी के साथ 15 रनों का ओवर हुआ समाप्त| जड़ की गेंद को हीव किया मिड विकेट की दिशा में, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया| 158/2 पाकिस्तान, क्या कहते हैं आप लोग, कितना स्कोर बनेगा?

17.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

17.5 ओवर (4 रन) चौका! ओह!! बाल बाल बचे अम्पायर, सही समय पर झुक गए वरना गेंद जाकर सीधा उनसे टकरा जाती| ये तो गेंदबाज़ की बेईज्ज़ती जैसी बात हो गई| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधा उसी दिशा में मार दिया जहाँ से वो आई थी| पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: Fakhar Zaman hits Mitchell Starc for a 4! PAK 155/2 (17.5 Ov). CRR: 8.69

17.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|

17.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 81 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: It's a SIX! Fakhar Zaman hits Mitchell Starc. PAK 149/2 (17.3 Ov). CRR: 8.51

अगले बल्लेबाज़ आसिफ अली..

17.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! 67 रनों की पारी का हुआ अंत!! कॉट स्टीव स्मिथ बोल्ड मिचेल स्टार्क| 72 रनों की एक बेहतरीन पारी का हुआ अनत| अब अगले बल्लेबाज़ पर होगी बड़े शॉट की ज़िम्मेदारी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद, बड़े शॉट के लिए गए, ठीक संपर्क नहीं हो पाया| मिस टाइम हुए और मिड ऑफ़ पर खिल गई गेंद जहाँ नीचे आकर फील्डर ने पकड लिए एक आसन सा कैच| 143/2 पाकिस्तान| पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: WICKET! Mohammad Rizwan c Steven Smith b Mitchell Starc 67 (52b, 3x4, 4x6). PAK 143/2 (17.2 Ov). CRR: 8.25

17.1 ओवर (0 रन) वाइड यॉर्कर लाइन की गेंद डाली गई, जिसपर बल्लेबाज़ पूरी तरह से बीट हुए|

16.6 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा जहाँ से एक रन मिल गया| 143/1 पाकिस्तान|

16.5 ओवर (6 रन) छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया, पैरों पर थी ये गेंद जिसे हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| बल्ले से जिस तरह से निकली ये गेंद पूरे छह रनों के लिए निकल गई| पाकिस्तान ऑन फायर| पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: It's a SIX! Mohammad Rizwan hits Josh Hazlewood. PAK 142/1 (16.5 Ov). CRR: 8.44

16.5 ओवर (5 रन) नो बॉल और चौका!! वेस्ट हाईट से ऊपर थी ये गेंद, पुल किया उसे स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, चौका तो मिला साथ में एक फ्री हिट भी हाथ लग गई है|

16.4 ओवर (1 रन) एक बढ़िया यॉर्कर नेल किया| खोदकर उसे लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में मारा| एक ही रन मिलेगा| अच्छा क्रिकेट देखने को मिल रहा है गेंद और बल्ले के बीच| पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: Mohammad Rizwan hits Josh Hazlewood for a 4! PAK 136/1 (16.5 Ov). CRR: 8.16

16.3 ओवर (2 रन) दो रन मिल जाएगा यहाँ पर!! जड़ में थी ये भी गेंद, लेग साइड पर उसे हीव कर दिया, बड़ी बाउंड्री के कारण दो रन मिल गए|

16.2 ओवर (6 रन) छक्का! ऐसा लगा कि फखर ने चापड़ सा चला दिया| जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारा जहाँ से छह रन बटोर लिए| अब यहाँ से बल्लेबाज़ अपनी लय हासिल करते हुए| पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया: 2nd Semi-Final: It's a SIX! Fakhar Zaman hits Josh Hazlewood. PAK 128/1 (16.2 Ov). CRR: 7.84

16.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को स्वीप मारने गए थे लेकिन संपर्क नहीं हो पाया| कोई रन नहीं|

15.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

15.5 ओवर (0 रन) गूगली डाली गई गेंद को कट शॉट खेलने गए| बल्ले के अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई, रन नहीं हासिल हो सका|

15.4 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

15.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप करते हुए सिंगल लिया|

15.2 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट