
अंत में अक्षर पटेल (19) ने अपनी टीम के लिए कुछ बाउंड्री लगाकर स्कोर को 159 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि रमनदीप सिंह को 2 विकेट मिली| वहीँ डैनियल सैम्स और मयंक मार्कंडे के हाथ 1-1 विकेट आई| अब देखना होगा कि क्या मुंबई की टीम 160 रनों के इस लक्ष्य को हासिल करते हुए दिल्ली टीम के सफ़र को यहीं पर समाप्त करती है? या फिर दिल्ली की टीम अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर 159 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए जीत के साथ प्ले ऑफ्स में अपनी जगह पक्की करती है|
एक समय तो दिल्ली टीम की बल्लेबाज़ी लाइनअप पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी लेकिन रिषभ पंत (39) का साथ देते हुए पॉवेल ने धीरे-धीरे अपनी टीम के स्कोर को आगे की ओर बढ़ाया और पिच के मिजाज़ को समझते हुए समय-समय पर बड़ा शॉट लगाने को देखा| एक समय जब 10 ओवर में दिल्ली टीम का स्कोर बस 55 रन ही था उसे 16 ओवर तक पंत और पॉवेल की बल्लेबाज़ी ने 120 के पार पहुँचाया| दोनों बल्लेबाजों के बीच 5वें के लिए 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| इसी दौरान पंत बड़ा हिट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गँवा बैठे| वहीँ अंत के कुछ ओवर ही शेष थे जिमसे बड़े शॉट लगाने की दरकार थी और रोवमन पॉवेल (43) जो कि काफी समय से क्रीज़ पर टिक्के हुए थे उन्हें ही बड़े शॉट लगाने को देखना था| तब गेंदबाज़ी में आए बुमराह जिनकी तेज़ तरार गेंद पर पॉवेल की न चली और वो कैच आउट हो गए|
शानदार गेंदबाज़ी मुंबई के गेंदबाजों की ओर से देखने को मिली यहाँ पर!!! शुरुआत से ही दिल्ली के बल्लेबाजों को रोहित के शानदार गेंदबाजों ने ज़्यादा बड़े शॉट लगाने से रोके रखा| इसी बीच कप्तान ने खेली कप्तानी पारी!!! रिषभ पंत और रोवमन पॉवेल के बीच हुई 5वें विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी जिसके दम पर दिल्ली की टीम ने मुंबई के सामने 160 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी के लिए आई पंत की सेना ने शुरुआत धीमी अंदाज़ में तो की ही साथ में पॉवर प्ले के अंदर अपने तीन टॉप बल्लेबाजों को भी गँवा दिया| जिसके बाद कुछ देर तक सरफराज़ खान (10) ने अपने कप्तान का साथ देते हुए क्रीज़ पर समय बिताया और सिंगल डबल लेते हुए स्कोर को 50 रनों तक ले गए| इसी बीच मयंक मार्कंडे की गेंद पर खान साहब भी अपना विकेट गँवा बैठे|
19.6 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! इस आखिरी गेंद पर लेग बाई के रूप में रन आ गया| फील्डिंग टीम ने एलबीडबल्यू की अपील की, अम्पायर ने उसे नकार दिया| रिव्यु लिया गया और फैसला उनके हक़ में नहीं गया, अम्पायर्स कॉल के चलते रिव्यु बच गया| बोर्ड पर 159 रन दिल्ली ने लगाए यानी अब मुंबई को जीत के लिए 160 रनों की दरकार|
19.5 ओवर (6 रन) छक्का! महवपूर्ण रन्स दिल्ली के लिए| गुड लेंथ गेंद को सामने की तरफ खेल दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
19.4 ओवर (1 रन) सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
19.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट टिम डेविड बोल्ड रमनदीप सिंह| बढ़िया जज कैच टिम डेविड द्वारा सीमा रेखा पर| 4 रन बनाकर शार्दूल लौटे पवेलियन| दूसरी सफलता रमनदीप के हाथ लगती हुई| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ मारने गए लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई बॉल और लॉन्ग ऑन फील्डर के हाथों में चली गई| 151/7 दिल्ली|
19.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
19.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
19.1 ओवर (2 रन) दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से कवर्स की तरफ पुश करते हुए दो रन बटोरे| 148/6 दिल्ली|
18.5 ओवर (1 रन) एक और अच्छी गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ लिया|
18.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.3 ओवर (1 रन) बेहतरीन प्रयास पॉइंट की ओर डेवाल्ड ब्रेविस के द्वारा देखने को मिली!!! हवा में उल्टा उछलकर गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद हाथ में नहीं आ पाई| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| गति से चकमा खाए और बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद पॉइंट की ओर हवा में गई| फील्डर ने उल्टा भागकर अपने बाँए ओर डाईव लगाई लेकिन गेंद हाथ में लगकर ज़मीन को जा गिरी| एक रन ही मिल सका|
18.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! जसप्रीत बुमराह| सही समय पर विकेट हासिल हुई| 43 रनों की पॉवेल की पारी का अंत हुआ| बुमराह की खतरनाक यॉर्कर से पिछली बार तो बच गए थे लेकिन इस बार नहीं बच सकेंगे| ऐसी यॉर्कर मारी कि डंडा उड़ गया| बल्लेबाज़ पूरी तरह से इस गेंद पर चारो खाने चित हो गए थे| इस विकेट के गिरने से निश्चित ही स्कोर बोर्ड पर कुछ रन्स कम होंगे| 143/6 दिल्ली|
18.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आखरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन गति से बीट हो गए| 142/5 दिल्ली|
17.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
17.4 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट सामने की तरफ| फ्लैट सिक्स!! बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
17.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.2 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर ने इसे नकार दिया| रोहित ने कीपर और गेंदबाज़ से बात की लेकिन रिव्यु नहीं लिया| सही फैसला| गेंद की गति और लाइन से बल्लेबाज़ को छका दिया था| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
17.1 ओवर (1 रन) यॉर्कर गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
16.6 ओवर (6 रन) छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| बुमराह थोड़ा सा निराश दिखे यहाँ पर| 133/5 दिल्ली|
16.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
16.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
16.3 ओवर (1 रन) बढ़िया यॉर्कर!! जैसे तैसे उसे ब्लॉक किया| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.2 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
16.1 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
अक्षर पटेल अगले बल्लेबाज़...
15.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड रमनदीप सिंह| एक बड़े ओवर के बाद आखिरकार बड़ी मछली जाल में फंसा ही ली| 39 रन बनाकर पन्त लौटे पवेलियन| एक बढ़िया कैच कीपर किशन द्वारा| चतुराई से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे छेड़ बैठे| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई| 125/5 दिल्ली|
15.5 ओवर (6 रन) छक्का! छोटी गेंद थी ये लेग स्टम्प के बाहर| पन्त ने फाइन लेग की दिशा में उसे पुल कर दिया और छह रन बटोर लिए|
15.5 ओवर (1 रन) वाइड! स्लोवर बाउंसर!! अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| रोहित निराश दिखे|
15.4 ओवर (4 रन) चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ मारने गए| पन्त की पहुँच से दूर थी गेंद| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
15.4 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
15.4 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
15.3 ओवर (4 रन) चौका! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस कर दिया पॉइंट की दिशा में जहाँ से गैप मिल गया उर बाउंड्री हासिल हो गई|
15.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
15.1 ओवर (1 रन) लाजवाब फील्डिंग सैम्स द्वारा| बाउंड्री रोक दी| लेग साइड पर कड़क पुल शॉट था जिसे एक रन में तब्दील कर दिया गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
...रन चेज़...