दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|

4.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर पंत ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|


4.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

4.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया|

4.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

4.1 ओवर (4 रन) चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर| मुंबई vs दिल्ली: Match 69: Prithvi Shaw hits Hrithik Shokeen for a 4! DC 28/2 (4.1 Ov). CRR: 6.72

3.6 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

3.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई|

3.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

3.3 ओवर (1 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|

रिषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

3.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड जसप्रीत बुमराह| बूम बूम बुमराह!! डिफेन्स करते हुए इनफॉर्म बल्लेबाज़ मार्श को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया| मुंबई फैन्स खुश और साथ में बैंगलोर फैन्स भी| कमाल की आउटस्विंगर गेंद थी| बल्लेबाज़ उसे खेलने के लिए मजबूर हुए| गेंद ने पड़कर हल्का सा काँटा बदला और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पहले स्लिप फील्डर की तरफ गई| स्लिप में अपने दाहिने ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए कप्तान रोहित ने एक मुश्किल लो कैच पकड़ा| 22/2 दिल्ली| मुंबई vs दिल्ली: Match 69: WICKET! Mitchell Marsh c Rohit Sharma b Jasprit Bumrah 0 (1b, 0x4, 0x6). DC 22/2 (3.2 Ov). CRR: 6.6

3.1 ओवर (1 रन) स्ट्रेट ड्राइव!! पुश किया गेंद को सीधे बल्ले से और सिंगल हासिल किया|

मिचेल मार्श अगले बल्लेबाज़...

2.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ी मछली जाल में फंस गई| दिल्ली को लगा पहला बड़ा झटका!!! डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| डैनियल सैम्स के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर गेंद को अपने करीब आने दिया और शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ कट किया| बाहरी किनारा लगा और हवा में गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद जसप्रीत बुमराह जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 21/1 दिल्ली| मुंबई vs दिल्ली: Match 69: WICKET! David Warner c Jasprit Bumrah b Daniel Sams 5 (6b, 1x4, 0x6). DC 21/1 (3.0 Ov). CRR: 7

2.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन आ गया|

2.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|

2.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

2.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! पृथ्वी शॉ के बल्ले से आता हुआ पहला मैक्सिमम!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| मुंबई vs दिल्ली: Match 69: It's a SIX! Prithvi Shaw hits Daniel Sams. DC 18/0 (2.2 Ov). CRR: 7.71

2.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर पृथ्वी शॉ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

1.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड करना बेहतर समझा|

1.5 ओवर (4 रन) चौका!!! डेविड वॉर्नर के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर उड़ाकर खेला| हवा में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| मुंबई vs दिल्ली: Match 69: David Warner hits Hrithik Shokeen for a 4! DC 12/0 (1.5 Ov). CRR: 6.55

1.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

1.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|

1.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

1.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ डेविड वॉर्नर ने अपना खाता खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|

दूसरे छोर से गेंद लेकर कौन आएगा? ऋतिक शौकीन को लाया गया है...

0.6 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| पृथ्वी ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| फील्डर इस दफ़ा पीछे मौजूद थे जिसके कारण दो रन ही मिल सका|

0.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ये बल्ला घुमाया और चौका पाया| आज के दिन की पहली बाउंड्री पृथ्वी शॉ के बल्ले से आती हुई!! छोटी लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| मुंबई vs दिल्ली: Match 69: Prithvi Shaw hits Daniel Sams for a 4! DC 4/0 (0.5 Ov). CRR: 4.8

0.4 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद पर पृथ्वी ने डक करना सही समझा|

0.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

0.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

0.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ मुंबई की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर के कन्धों पर होगा| वहीँ मुंबई के लिए पहला ओवर लेकर डैनियल सैम्स तैयार...

मौसम अपडेट - वानखेड़े से अच्छी खबर आ रही है| बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटाये जा रहे हैं| मुकाबला अपने निर्धारित समय पर शुरू होगा|

(playing 11 ) दिल्ली (प्लेइंग इलेवन) - पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद

(playing 11 ) मुंबई (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा, ईशान किशन, डैनियल सैम्स, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, राईली मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे

रिषभ पन्त ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे लेकिन टॉस हमारे पक्ष में नहीं गया| टीम में बदलाव पर कहा कि ललित यादव की जगह पृथ्वी शॉ अंदर आये हैं|

टॉस जीतकर बात करते आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| इसकी कोई ख़ास वजह नहीं है| पिच बेहतर लग रही है जिसको देखते हुए हमने चेज़ करने का सोचा है| आगे रोहित ने बोला कि हम अपनी टीम को अगले सीज़न के लिए तैयार कर रहे हैं| जाते-जाते रोहित ने कहा कि हमने आज के मुकाबले में दो बदलाव किए हैं|   

टॉस – मुंबई ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है| इसी बीच बूंदा बांदी भी देखने को मिल रही है...

पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये दीपदास गुप्ता जिन्होंने बताया कि ये पिच काफी सूखी हुई है| इसपर स्पिनर्स का बोलबाला रहेगा साथ ही जो तेज़ गेंदबाज़ ऑफ़ कटर का इस्तेमाल करते हैं उनको भी यहाँ पर फायदा पहुंचेगा| आगे कहा कि मैदान का एक हिस्सा छोटा है जिसका बल्लेबाज़ फायदा उठाने को देखेंगे| जाते-जाते ये भी बताया कि पॉवर प्ले में रन अधिक बनते हैं और उसके बाद पिच थोड़ा धीमा खेलना शुरू कर देती है|

फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं..

समीकरण साफ़ है, दिल्ली को नेट रन रेट से मतलब नहीं उसे बस जीत हासिल करनी है जिसके लिए आज पन्त की सेना पूरी तरह से तैयार होगी| डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श, इन दो विदेशी खिलाड़ियों पर आज काफी कुछ निर्भर करेगा| अगर मुंबई के गेंदबाजों ने इनका विकेट सस्ते में चटका लिया तो दिल्ली के लिए आगे बढ़ना काफी मुश्किल हो जायेगा| जबकि कप्तान पन्त को भी आज अपना भव्य रूप दिखाना होगा| बात करें अगर मुंबई के खैमे की तो कप्तान रोहित संग ईशान ने पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छी बल्लेबाज़ी की है जिसे वो आज एक बड़ी पारी में तब्दील करना चाहेंगे| वहीँ क्या आज बेबी एबी को आज मौका मिलेगा ये देखना अहम होगा| अर्जुन तेंदुलकर क्या आज इस युवा की होगी टीम में एंट्री? इन सब सवालों के जवाब हमें कुछ ही देर में मिल जाएगा| 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुंबई बनाम दिल्ली!! एक तरफ भारत का दिल तो दूसरी तरफ इस देश की धड़कन!! एक चाहेगा सम्मान वाली विदाई तो दूसरे को चाहिए प्ले ऑफ्स का टिकट!! बाज़ी रोहित की पलटन मारेगी या जीत का पंच लगायेंगे पन्त, ये कुछ घंटों में पता चल जाएगा लेकिन एक बात तो तय है कि दबाव पूरी तरह से दिल्ली पर होगा| अब देखना ये है कि दिल वालों की दिल्ली इस दबाव में निखरती है या बिखरती है| वानखेड़े का है मैदान और रोहित हैं इसकी दिल और जान| हिट मैन शर्मा के बल्ले से आज रनों की बारिश हो ये अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन इतना हो पक्का है कि आज अपने इस लीग के आखिरी मुकाबले में मुंबई पलटन अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली के पसीने ज़रूर छुड़ा देगी| प्ले ऑफ्स की रेस का ये आखिरी मुकाबला है जो तय कर देगा कि दिल्ली टॉप चार की चौथी टीम होगी या बैंगलोर|