
9.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
9.4 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
9.3 ओवर (4 रन) चौका! कमाल कट शॉट!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप मिला और बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
9.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन और गति से पूरी तरह से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
9.1 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है|
8.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| 9 के बाद 79/2 लखनऊ|
8.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|
8.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर ने उसे नकार दिया| ऑन साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे बॉल| रन नहीं हुआ|
8.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से एक बार फिर से रन भाग लिया| जान हथेली पर लेकर रनिंग कर रहे दोनों बल्लेबाज़|
8.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा कर लिया|
8.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
7.6 ओवर (2 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| सही समय पर क्रीज़ में घुस गए थे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया डीप पॉइंट की तरफ| फील्डर ने बॉल को पकड़ते हुए थ्रो किया| बल्लेबाज़ दूसरे रन के लिए भाग गए थे| कीपर के पास थ्रो आया, जब तक वो बेल्स उड़ाते बल्लेबाज़ क्रीज़ में डाईव लगाकर अंदर आ गए थे|
7.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
7.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ क्रुणाल पंड्या ने अपना खाता खोला!! मिड ऑन की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
7.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने डिफेंड कर दिया|
क्रुणाल पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
7.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शिवम मावी बोल्ड सुनील नरेन| इस बार मावी ने नहीं छोड़ा कैच| नारेन को जिस काम के लिए लाया गया उन्होंने वो पूरा कर लिया| 50 रन बनाकर वापिस लौटे क्विनी| इस गेंद को चिप कर दिया था लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद| हवा में खिल गई जहाँ से फील्डर ने नीचे आकर एक आसान सा कैच लपक लिया| 73/2 लखनऊ|
7.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| फील्डर का थ्रो आया और कीपर ने बेल्स उड़ाई लेकिन तब तक बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर घुस चुके थे|
6.6 ओवर (0 रन) एक और बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाना चाहा लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में गई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
6.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने इस सीज़न में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया!! पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप करते हुए एक रन हासिल किया|
6.4 ओवर (1 रन) हवा में गेंद| पॉइंट फील्डर मावी उल्टा भागते हुए कैच को लपकने गए लेकिन जज नहीं कर सके| एक जीवनदान कह सकते हैं हूडा को मिलता हुआ| आगे आकर इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई थी गेंद| एक अच्छा प्रयास कैच दिलवा सकता था यहाँ पर|
6.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.2 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!! इस बार भी हलके हाथों से लेग साइड पर बॉल को खेला| गैप से दो रन फिर से मिल गए|
6.1 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक कर दिया| गैप से दो रन बटोर लिए|
टाइम आउट का समय हुआ| ढाई मिनट का ब्रेक| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 66/1 लखनऊ| एक शानदार पॉवर प्ले लखनऊ के लिए गुज़रता हुआ| डी कॉक शो चल रहा फिलहाल...
5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक बड़े ओवर की समाप्ति हुई| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
5.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर डी कॉक लगाते हुए!!! एक और पटकी हुई गेंद डाली गई| बल्लेबाज़ ने फिर से मिड विकेट की ओर पुल लगाया| इस दफ़ा पीछे फील्डर भी मौजूद थे लेकिन गेंद उनके भी ऊपर से निकल गई| दर्शकों ने गेंद को पकड़ा और बल्लेबाज़ को यहाँ पर मिला सिक्स|
5.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! डी कॉक अपना पसंदीदा शॉट यहाँ पर लगाते हुए!!! शॉटपिच गेंद को मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच मिला सिक्स|
5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पैडल स्वीप का इस्तेमाल लेकिन स्कोर बोर्ड में कोई बदलाव नहीं|
5.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ लखनऊ की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! पैड्स लाइन की गेंद क मिड ऑन की ओर खेला| गेंद बल्ले को लगकर गैप में गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) एक बार फिर से क्रुणाल के बल्ले का बाहरी किनारा लगा लेकिन थर्ड मैन फील्डर तक नहीं पहुंची गेंद| बाल बाल बचे, किस्मत आज इस खिलाड़ी के साथ है| लेंथ बॉल पर क्रॉस बल्ला चलाया था और बाहरी किनारा दे बैठे थे बल्लेबाज़| 90/2 लखनऊ|