
...रन चेज़...
इसी बीच न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें माइकल ब्रेसवेल, डैरेल मिचेल, इश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर ने 1-1 विकेट निकालकर दिया| वहीँ आज के मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर को कोई सफ़लता नहीं मिल सकी| ऐसे में अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड की टीम किस अंदाज़ में इस 235 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए सीरीज़ पर अपना कब्ज़ा जमाती है? या फिर भारतीय टीम 234 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए इस सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम कर लेती है? तो तैयार हो जाइये रन चेज़ में इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए|
इसी दौरान सोढ़ी की गेंद पर त्रिपाठी अपना विकेट दे बैठे और अर्धशतक से चूक गए| जिसके बाद स्काई ने आकर उनकी कमी को पूरा किया और बाउंड्री लगाने के सिलसिले को बरकरार रखा| वहीँ स्काई भी बड़ा हिट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए| हालाँकि एक तरफ से इनफॉर्म बल्लेबाज़ शुभमन गिल (126) ने हवाई शॉट लगाना जारी रखा और अपने टी20 करियर का पहला शतक भी जड़ दिया| वहीँ उनका पूरा साथ कप्तान हार्दिक पंड्या (30) ने दिया और उन्होंने भी छक्के और चौके लगाए| इसी बीच दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 234 रनों तक पहुँचाया|
निर्णायक मुकाबले में कुछ अलग ही अंदाज़ में खेली है भारतीय टीम!! शुभमन गिल ने खेली 126 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी जिसके दम पर भारत ने न्यूजीलैंड टीम के सामने 235 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हार्दिक की सेना को ईशान किशन (1) के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया| उसके बाद मैदान पर आए राहुल त्रिपाठी (44) ने आते के साथ ही बड़े-बड़े हिट्स लगाना शुरू कर दिया| वहीँ गिल भी समझदारी दिखाते हुए त्रिपाठी का साथ देने लगे और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई|
19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ मिचेल के एक सस्ते और शानदार ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला| इसी के साथ भारत ने बोर्ड पर लगाए कुल 234 रन यानी न्यू जीलैंड के सामने 235 रनों का एक विशाल लक्ष्य रखा गया है|
19.5 ओवर (1 रन) शानदार गेंदबाजी| काफी अच्छी और टाईट बोलिंग डैरेल द्वारा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
19.5 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
19.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! कैच चेक कर रहे थे थर्ड अम्पायर लेकिन पाया कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| बाउंसर गेंद पर क्रॉस बल्ला चलाया था लेकिन चूक गए थे| कीपर के दस्तानों में गई थी बॉल जिसे चेक किया गया था|
19.3 ओवर (2 रन) रन आउट का मौका लेकिन चूक गए गेंदबाज़| डायरेक्ट हिट नहीं लगा| अगर लग जाता तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| हूडा गेंदबाजी एंड से काफी दूर रह गए थे| आगे निकलकर गेंद को पंच किया मिड ऑन की ओर| पहला लेने के बाद दूसरे के लिए भागे थे| गेंदबाज़ ने भागते हुए उसे पकड़ा और थ्रो किया था|
19.2 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
19.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट माईकल ब्रेसवेल बोल्ड डैरेल मिचेल| 103 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 30 रन बनाकर हार्दिक लौटे पवेलियन| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर ब्रेसवेल का एक आसान सा कैच| लेंथ बॉल को सामने की तरफ उठाकर मारा था| मिस टाइम कर बैठे| हवा में खिल गई गेंद और लॉन्ग ऑफ़ पर एक आसान सा कैच लपका गया| 228/4 भारत|
18.6 ओवर (6 रन) छक्का! 17 रनों का ये एक और बड़ा ओवर हुआ समाप्त| लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले से लगने के बाद बॉल सीधा स्टैंड्स में गई|
18.5 ओवर (4 रन) चौका! इस बार ब्रेसवेल इस गेंद को नहीं रोक पायेंगे| हालांकि प्रयास इस बार भी अच्छा था लेकिन असफल रहे| ज़रा भी ताक़त नहीं महज़ टाइमिंग के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सामने की तरफ खेला और चौका बटोरा|
18.4 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.3 ओवर (1 रन) ओह!! ब्रेसवेल यु ब्यूटी!! क्या कमाल की फील्डिंग की है और बाउंड्री रोकी| कैच अगर चिप जाता तो ये सबसे शानदार हो जाता| लॉन्ग ऑन से अपने बाएँ ओर भागते हुए एक हाथ से गेंद को लपका था लेकिन गिरते हुए उसे हाथ में नहीं रख पाए| प्रयास के दस में से दस अंक| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया था शॉट|
18.2 ओवर (4 रन) चौका! पहले ताक़त और अब चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
18.1 ओवर (1 रन) फुल गेंद| हार्दिक ने इसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
17.5 ओवर (6 रन) छक्का! अब किस्मत पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाज़ का साथ देती हुई| क्रॉस बलाल चलाया लेकिन बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री के पार चली गई ये गेंद| छह रन मिले|
17.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
17.3 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! गिल को मिला जीवनदान| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर से हो गई चूक| आगे भागते हुए कैच को लपकने गए लेकिन असफल रहे| इस बार ऊपर की गेंद को सामने की तरफ उठाकर खेला था जहाँ से कैच का मौका बना था|
17.2 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार शॉट| फ्लिक किया गेंद को मिड विकेट की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| अब इस बल्लेबाज़ को रोकना काफी मुश्किल| भारत का स्कोर अब 200 के पार|
17.1 ओवर (4 रन) चौका! ये लीजिये गिल का शतक पूरा हो गया दोस्तों!! मानो शतक मारना तो इस बल्लेबाज़ के बाएँ हाथ का खेल हो गया है| ड्रेसिंग रूम से तालियाँ बजनी शुरू हुई| फैन्स भी खुश| इस गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ चिप कर दिया| गैप था और बाउंड्री हासिल हुई| अपने अंदाज़ में गिल ने शतक का अभिवादन किया|
16.6 ओवर (4 रन) चौका! 23 रनों का ये महंगा ओवर हुआ समाप्त| भारत अब 200 के स्कोर के काफी नज़दीक| इस बार हाई फुल टॉस गेंद को सीधे बल्ले से हार्दिक ने मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से खेल दिया| बस उसी फील्डर को तपाना था और उसमें पूरी तरह से कामयाब हुए|
16.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
16.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा इस गेंद पर| बल्लेबाज़ की पहुँच से काफी दूर| कवर्स की दिशा में उसे खेला, फील्डर ने उसे फील्ड किया| एक ही रन मिला|
16.4 ओवर (6 रन) वाओ!! गिल का बॉल फाड़ छक्का! वाओ! बल्लेबाज़ ने शॉर्ट-आर्म जैब का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर छह रनों के लिए| गेंद लगता है खराब हो गई है जिसे अब बदला जाएगा| शतक से अब महज़ 4 रन दूर| क्या उनका शतक हो पायेगा? 187/3 भारत|
16.3 ओवर (0 रन) हाफ चांस गेंदबाज़ के पास| काफी तेज़ी से ये बॉल उनकी ओर आई थी जिसे वो लपक नहीं पाए| पटकी हुई गेंद को सामने की तरफ खेला था जो टिकनर के शरीर पर गई| हाथ लगाया लेकिन उसे लपक नहीं पाए|
16.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर| गेंदबाज़ अब दबाव में आते हुए|
16.2 ओवर (4 रन) चौका! एक और नजाकत भरा शॉट!! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
16.1 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार फुल गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| एकदम आगे डाली हुई गेंद को साईट स्क्रीन पर मार देना ये अलग कला है और उसमें माहिर हैं ये बल्लेबाज़|
15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| वाइड यॉर्कर!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 170/3 भारत|
15.5 ओवर (1 रन) हवा में थी गेंद लेकिन थर्ड मैन फील्डर से काफी आगे गिर गई| स्लाइस किया था इस गेंद को लेकिन भाग्यशाली रहे कि नो मेंस लैंड में गिर गई बॉल| ऐसा लगा था कि हैट्रिक छक्के के लिए गए थे गिल लेकिन मिसटाइम कर बैठे|
15.4 ओवर (6 रन) बैक टू बैक छक्का! इस बार भी विकेट लाइन पर डाली गई फुल गेंद जिसका पूरा फायदा उठाते हुए लेग साइड पर चिप कर दिया और अच्छी टाइमिंग के साथ छह हासिल किया|
15.3 ओवर (6 रन) छक्का! गिल के बल्ले से एक और बल्ले बल्ले शॉट| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर जाकर गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| बल्ले से लगते हुएए स्टैंड्स में चली गई छह रनों के लिए|
15.2 ओवर (0 रन) वाइड लाइन पर डाली गई यॉर्कर गेंद| गिल ने उसपर बल्ला लगाना चाहा लेकिन असफल रहे| कोई रन नहीं हुआ|
15.1 ओवर (1 रन) सिंगल से हुई है शुरुआत| सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को चिप कर दिया| एक ही रन मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
स्वागत