न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गैप में इस गेंद को खेला| बड़े आराम से एक रन भाग लिया| 10 के बाद 102/2 भारत, एक आक्रामक शुरुआत हो चुकी है, अब एक शानदार अंत की ज़रुरत है|

9.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|


9.4 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ भारत का 100 रन भी पूरा हुआ| इस बार गिल डाउन द ट्रैक आये!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और चार रन प्राप्त किये| गिल दा मामला है ये| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Shubman Gill hits Mitchell Santner for a 4! IND 101/2 (9.4 Ov). CRR: 10.45

9.3 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल| कीपर के दस्तानों में नहीं आई ये गेंद| स्वीप मारने गए थे स्काई लेकिन गति से चकमा खाए| कीपर भी उसे लपक नहीं पाए| शॉर्ट थिर मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

9.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल| छोटी गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|

9.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्काई ने मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|

8.5 ओवर (4 रन) चौका!!! स्काई के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Suryakumar Yadav hits Ish Sodhi for a 4! IND 93/2 (8.5 Ov). CRR: 10.53

8.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ स्काई ने अपना खाता खोला!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन हो गया|

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट लॉकी फर्ग्यूसन बोल्ड ईश सोढ़ी| 80 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| सोढ़ी ने त्रिपाठी का विकेट लेकर अपनी टीम को एक महत्वपूर्ण ब्रेक थ्रू दिलाया| 44 रन बनाकर पवेलियन वापिस लौटे त्रिपाठी| दूसरी बार ईश ने इस श्रृंखला में उनका विकेट लिया| खराब गेंद थी, कहीं भी मार सकते थे| पुल किया उसे डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| फील्डर वहां पर सीमा रेखा के ठीक आगे तैनात था और गेंद सीधा उनकी गोद में चली गई| फर्ग्यूसन थे वहां पर जिन्होंने सीमा रेखा के आगे एक बढ़िया जज कैच लपका| 87/2 भारत| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: WICKET! Rahul Tripathi c Lockie Ferguson b Ish Sodhi 44 (22b, 4x4, 3x6). IND 87/2 (8.2 Ov). CRR: 10.44

8.1 ओवर (6 रन) छक्का! ओह!! शानदार बैलेंस के साथ इस शॉट को खेला| इस बार भी इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार पहुँचाया| बेहतरीन टाइमिंग के साथ बॉल बड़ी आसानी से स्टैंड्स में जाकर गिर गई| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: It's a SIX! Rahul Tripathi hits Ish Sodhi. IND 87/1 (8.1 Ov). CRR: 10.65

7.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| 81/1 भारत|

7.5 ओवर (1 रन) अब चतुराई भरा सिंगल ले लिया गया| इस गेंद पर आड़े बल्ले से मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

7.4 ओवर (0 रन) ये अच्छी गेंद थी कप्तान मिचेल द्वारा| इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.3 ओवर (6 रन) छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| किसीभी गेंदबाज़ को सेट ही नहीं होने दे रहे हैं त्रिपाठी, ये शानदार सोच से बल्लेबाज़ी है| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: It's a SIX! Rahul Tripathi hits Mitchell Santner. IND 80/1 (7.3 Ov). CRR: 10.67

7.2 ओवर (4 रन) चौका! त्रिपाठी का एक और आक्रामक शॉट| लगातार फाइन लेग बाउंड्री को अपना निशाना बना रहे हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर जाकर पुल कर दिया छोटी गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चौका बटोर लिया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Rahul Tripathi hits Mitchell Santner for a 4! IND 74/1 (7.2 Ov). CRR: 10.09

7.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई थी ये गेंद| बल्लेबाज़ गिल ने इसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन मिला|

कप्तान मिचेल सैंटनर खुद गेंद लेकर आये हैं...

6.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| चीकी शॉट!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल पाया|

6.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| फील्डर जबतक गेंद को उठाते इस बीच बल्लेबाजों ने दो भाग लिया|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा इस गेंद पर, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

6.2 ओवर (4 रन) चौका! खूबसूरत ड्राइव! इनसाइड आउट शॉट खेला और गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| त्रिपाठी काफी कलाकारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Rahul Tripathi hits Ish Sodhi for a 4! IND 63/1 (6.2 Ov). CRR: 9.95

6.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 58/1 भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ईशान किशन के रूप में हार्दिक एंड कंपनी को पहला झटका लग गया है| ऐसे में भारतीय टीम यहाँ से एक साझेदारी को बनाने की कोशिश करती हुई नज़र आएगी| वहीँ न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर कुछ और विकटों को हासिल करने की कोशिश करेंगे|

5.6 ओवर (1 रन) टॉप एज!! हवा में थी गेंद| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर उसे जज नहीं कर सका और कैच का बड़ा मौका टपका दिया| इनफॉर्म गिल को मिला जीवनदान| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद पर अपर कट लगाने गए| बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने पीछे की तरफ जाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन मिस जज कर बैठे|

5.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई ख़ास संपर्क नहीं हुआ| अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के आगे गिरी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर, इस बार हलके हाथों से गैप में गेंद को पुश करते हुए एक रन बटोरा|

5.4 ओवर (1 रन) वाइड! अब गेंदबाज़ पर दबाव बनता हुआ| लेग स्टम्प के बाहर डाल दी छोटी गेंद जो वाइड हो गई|

5.3 ओवर (6 रन) छक्का! उफ़!! ये तो त्रिपाठी की क्लास है| फर्ग्यूसन की गति से खेल रहे हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर जाकर लैप शॉट लगा दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद बड़ी आसानी से फाइन लेग बाउंड्री के पार स्टैंड्स में जाकर गिरी| गजब बल्लेबाज़ी| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: It's a SIX! Rahul Tripathi hits Lockie Ferguson. IND 55/1 (5.3 Ov). CRR: 10

5.2 ओवर (4 रन) बाप रे बाप!! खतरनाक कट शॉट चार रन के लिए!! हिलते डुलते शॉट खेला| सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| कोई फील्डर हिला भी नहीं यहाँ पर| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Rahul Tripathi hits Lockie Ferguson for a 4! IND 49/1 (5.2 Ov). CRR: 9.19

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|

मैच रिपोर्ट