इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

39.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! भारत का रिव्यु हुआ सफ़ल| IND vs ENG: 2nd ODI: WICKET! Rishabh Pant lbw b Tom Curran 27 (21b, 2x4, 1x6). IND 210/4 (40.0 Ov). CRR: 5.25

एलबीडबल्यू की बड़ी अपील पन्त के ख़िलाफ़| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| पन्त ने तुरंत लिया रिव्यु जैसे कि वो कॉंफिडेंट हैं..


39.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|

39.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल कर लिया|

39.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर पुल करते हुए पन्त ने सिंगल लिया|

39.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पन्त ऑन फ़ायर!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर पीछे मौजूद थे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके| IND vs ENG: 2nd ODI: Rishabh Pant hits Tom Curran for a 4! IND 208/3 (39.2 Ov). CRR: 5.29

39.1 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला|

38.6 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| इसी के साथ भारत का स्कोर 200 के पार जाता हुआ| IND vs ENG: 2nd ODI: Rishabh Pant hits Reece Topley for a 4! IND 203/3 (39.0 Ov). CRR: 5.21

38.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे मिड ऑन की दिशा में खेला गया| फील्डर उसपर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक सके|

38.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को पॉइंट की दिशा में टैप कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

38.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

38.2 ओवर (2 रन) छोटी लेंथ की गेंद| पुल लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ गई| फील्डर ने पीछे भागते हुए उसे दो रनों पर सीमित किया|

38.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

37.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! ऐसे-ऐसे बड़े हिट लगाने के लिए जाने जाते है पन्त| जिसका नमूना पेश करते हुए| आगे डाली गई गेंद को पन्त ने मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| हवा में गई गेंद लेकिन किसी भी फील्डर के पास मौका नही गेंद को पकड़ने का यहाँ पर | गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| IND vs ENG: 2nd ODI: It's a SIX! Rishabh Pant hits Adil Rashid. IND 194/3 (38.0 Ov). CRR: 5.11

37.5 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर पुश करते हुए राहुल ने 1 रन हासिल करते हुए बदला अपना स्ट्राइक|

37.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| जहाँ से 1 रन हो सका|

37.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

37.2 ओवर (1 रन) कदमो का इस्तेमाल करते हुए पन्त ने गेंद को मिड ऑन की ओर खेला| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर पहुँची| इसी बीच पन्त ने एक रन भी पूरा कर लिया|

37.1 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नही आया|

36.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की ओर| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर पहुँची बॉल| लेकिन इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 1 रन ले लिया|

36.5 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर हलके हाथों से खेलकर राहुल ने रन लिया|

36.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

36.3 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: KL Rahul hits Reece Topley for a 4! IND 182/3 (36.3 Ov). CRR: 4.99

36.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पन्त ने पुश किया, जहाँ से एक रन हुआ|

36.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|

गेंदबाज़ी में बदलाव रीस टॉपली को थमाई गई बॉल...

35.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|

35.5 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को पॉवर के साथ राहुल ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद जहाँ से मात्र 1 रन ही ले सके राहुल|

35.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

35.3 ओवर (1 रन) बैकफूट से गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

35.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

35.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

मैच रिपोर्ट