भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कोहली ने देखा और लीव करना बेहतर समझा|

9.5 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया, रन नही आया|


9.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को कोहली ने सीधे बल्ले से रोका|

9.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को लीव कर दिया कोहली ने यहाँ पर|

9.2 ओवर (0 रन) एक बार फिर से उसी लाइन पर डाली गई गेंद जिसे रोहित ने समझदारी के साथ खेला| रन नहीं मिल पाया|

9.1 ओवर (4 रन) शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: Virat Kohli hits Tom Curran for a 4! IND 41/2 (9.1 Ov). CRR: 4.47

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई सैम के एक बेहतरीन और सफ़ल ओवर की समाप्ति| मिडिल स्टम्प की गेंद को राहुल ने सीधे बल्ले से मिड ऑन फील्डर की तरफ खेला|

8.5 ओवर (0 रन) लेंथ में ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

के एल राहुल अब कप्तान कोहली का साथ देने आये हैं...

8.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा काफ़ी बड़ा झटका| रोहित शर्मा 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| सैम करन को मिली पहली सफ़लता| हिट मैन शर्मा जी का विकेट सैम ने शानदार फील्ड सेटअप करते हुए हासिल किया| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| जिसको रोहित ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| हवा में गई गेंद, शॉर्ट फाइन लेग पर फील्डर मौजूद आदिल रशीद जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| रोहित के लिए सैम ने जान बूझ कर शॉर्ट फाइन लेग की ओर फील्ड सेट किया था| जिसका शिकार बन गए रोहित यहाँ पर| 37/2 भारत| IND vs ENG: 2nd ODI: WICKET! Rohit Sharma c Adil Rashid b Sam Curran 25 (25b, 5x4, 0x6). IND 37/2 (8.4 Ov). CRR: 4.27

8.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलकर कोहली ने 1 रन लिया|

8.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|

8.1 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही आता|

7.6 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन नही आया|

7.5 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: Rohit Sharma hits Reece Topley for a 4! IND 36/1 (7.5 Ov). CRR: 4.6

7.4 ओवर (0 रन) आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

7.3 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा IND vs ENG: 2nd ODI: Rohit Sharma hits Reece Topley for a 4! IND 32/1 (7.3 Ov). CRR: 4.27

7.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

7.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री  की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: Rohit Sharma hits Reece Topley for a 4! IND 28/1 (7.1 Ov). CRR: 3.91

6.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से रोका|

6.5 ओवर (1 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर सिंगल पूरा कर लिया|

6.4 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से रोका|

6.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

6.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री  की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| IND vs ENG: 2nd ODI: Virat Kohli hits Sam Curran for a 4! IND 22/1 (6.2 Ov). CRR: 3.47

6.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को कोहली ने देखा और डिफेंड कर दिया|

5.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर फुल टॉस थी ये गेंद जिसे रोहित ने कवर्स और पॉइंट के बीच से दे मारा| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी के साथ सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| खराब गेंद का पूरी तरह से फायदा उठाते हुए हिट मैन शर्मा| IND vs ENG: 2nd ODI: Rohit Sharma hits Reece Topley for a 4! IND 18/1 (6.0 Ov). CRR: 3

5.5 ओवर (0 रन) एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक मारने के चक्कर में पैड्स पर खा बैठे गेंद|

5.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर ने उसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचा लेकिन रिव्यु नहीं लिया| सही फ़ैसला क्योंकि पिचिंग लेग थी ये गेंद| पैड्स पर थी जिसे फ्लिक मारने गए और बीट हुए रोहित|

5.3 ओवर (0 रन) लीव कर दिया रोहित ने ऑफ़ स्टम्प की इस गेंद को| काफी कसी हुई गेंदबाज़ी जारी|

5.2 ओवर (1 रन) कोहली के लिए पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे स्क्वायर लेग की तरफ मोड़ा| फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को कोहली ने उछाल के पीछे जाकर ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं वहां पर|

मैच रिपोर्ट