इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर बल्ले का मुंह बंद करते हुए खेला और रन हासिल किया| जीत से महज़ 3 रन दूर इंग्लैंड|

14.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को गैप में पुश कर दिया और एक रन हासिल किया|


14.5 ओवर (2 रन) एक और वाइड साथ ही बाई के रूप से एक रन मिला| विकेट कीपर पन्त से हुई चूक और गेंद उनके ग्लव्स से निकलकर फाइन लेग की तरफ गई थी जहाँ से एक रन का मौका मिल गया|

14.5 ओवर (1 रन) वाइड!!!! बाउंसर डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

14.4 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को गैप में ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|

14.3 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका शार्दुल के पास लेकिन चूक गए| डायरेक्ट हिट की दरकार थी गेंदबाज़ी छोर पर लेकिन चूक गए| कट लगाने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर क्रीज़ में ही रह गई थी गेंद| बल्लेबाज़ रन के लिए भागे और ठाकुर उसे रोकने|

14.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया| जीत से 10 रन दूर इंग्लैंड|

14.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

13.6 ओवर (0 रन) ओह!!! हवा में थी गेंद| सुंदर कैच के लिए बाएँ ओर गए लेकिन इसी बीच वो बल्लेबाज़ बेयर्सटो से टकरा गए और गेंद जाकर बेयर्सटो के हेलमेट से जा लगी और एक आसान सा कैच छूट गया| मलान ने इस गेंद को चिप कर दिया था लेकिन हवा में चली गई थी गेंद| वहीँ जॉनी और सुंदर के बीच कुछ कहा सुनी भी हुई|

13.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक और रन बल्लेबाज़ ने अपने खाते में डाले|

13.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को सामने की ओर खेला और बड़े आराम से सिंगल हासिल हुआ|

13.3 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला और एक रन से सहमत हुए|

13.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

13.1 ओवर (4 रन) चौका!! आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ हीव कर दिया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ जहाँ से चार रन मिल गए| IND vs ENG: 1st T20I: Jonny Bairstow hits Washington Sundar for a 4! ENG 111/2 (13.1 Ov). Target: 125; RRR: 2.05

12.6 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को गैप में खेला जहाँ से एक रन मिला|

12.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! सामने की तरफ मारा गया शॉट और सीधा साईट स्क्रीन पर जाकर लगी गेंद| शायद उसका पर्दा भी फट गया है| खैर, अब चहल पर भी टूटकर बरस रहे हैं बेयर्सटो| फ्लाईटेड गेंद को सामने की तरफ मारा और छह रन हासिल किया| IND vs ENG: 1st T20I: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Yuzvendra Chahal. ENG 106/2 (12.5 Ov). Target: 125; RRR: 2.65

12.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|

12.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|

12.2 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!!! बेयरस्टो को मिला 8 रनों के स्कोर पर जीवनदान| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल  यहाँ पर धवन ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| लेकिन गेंद हाथ को लगती हुई ज़मीन में जा गीरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने 1 रन भागकर पूरा किया|

12.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार इस्तेमाल कदमो का यहाँ पर बेयरस्टो के द्वारा देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को निकलकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे सीधे दर्शको के बीच मिला सिक्स| IND vs ENG: 1st T20I: It's a SIX! Jonny Bairstow hits Yuzvendra Chahal. ENG 98/2 (12.1 Ov). Target: 125; RRR: 3.45

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की दिशा में गेंद को पंच कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया| 92/2 इंग्लैंड|

11.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बड़े आराम से फ्लिक कर दिया और सिंगल हासिल किया|

11.4 ओवर (1 रन) पॉइंट पर कट करते हुए सिंगल के साथ बेयर्सटो ने खोला अपना खाता|

11.3 ओवर (0 रन) कसी हुई गेंदबाजी सुंदर द्वारा| बल्लेबाज़ को बांधकर रखा हुआ है|

11.2 ओवर (0 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से गैप नहीं मिल पाया|

जॉनी बेयर्सटो बल्लेबाज़ी के लिए मलान का साथ देने आये हैं...

11.1 ओवर (0 रन) आउट!!! अम्पयार कॉल रहा यहाँ पर| जेसन रॉय 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे| सुंदर के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को रॉय मिड विकेट की ओर खेलने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद सीधे मिडिल स्टंप्स को जाकर लग रही थी| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने भी आउट करार दिया| 89/2 इंग्लैंड, जीत से 36 रन दूर| IND vs ENG: 1st T20I: WICKET! Jason Roy lbw b Washington Sundar 49 (32b, 4x4, 3x6). ENG 89/2 (11.1 Ov). Target: 125; RRR: 4.08

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैरों की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया था जहाँ से सिंगल की तलाश थी और मिल गया| 89/1 इंग्लैंड|

10.5 ओवर (0 रन) पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे सीधा फील्डर की तरफ मोड़ दिया| गैप नहीं मिल पाया|

10.4 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग थर्ड मैन बाउंड्री पर धवन द्वारा| निश्चित ही अपनी टीम के लिए एक चौका बचाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट कर दिया था| जहाँ धवन ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए गेंद को रोक दिया|

10.3 ओवर (4 रन) चौका!! एक बार फिर से हार्दिक द्वारा लेग स्टम्प पर डाली गई थी गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ मोड़ा और एक बहुमूल्य बाउंड्री हासिल कर ली| लेग स्टम्प के बाहर हो रही है गेंदबाजी जिसका बल्लेबाज़ फायदा उठाते हुए| IND vs ENG: 1st T20I: Dawid Malan hits Hardik Pandya for a 4! ENG 87/1 (10.3 Ov). Target: 125; RRR: 4.00

10.2 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट करते हुए सिंगल अपने खाते में डाला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे बड़े आराम से लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट